Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

Uttarakhand Tehri News: मुख्यमंत्री धामी सुबह-सुबह तिवार गांव के दौरे पर गये, पावर वीडर से खेतों में लगाया हल

Uttarakhand Tehri News: मुख्यमंत्री धामी सुबह-सुबह तिवार गांव के दौरे पर गये, पावर वीडर से खेतों में लगाया  हल

Uttarakhand Tehri News: मुख्यमंत्री धामी सुबह-सुबह तिवार गांव के दौरे पर गये, पावर वीडर से खेतों में लगाया हल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी झील से सटे तिवर गांव में होम स्टे में रात्रि विश्राम किया और रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले. इस दौरान उन्होंने लोगों से टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह तिवार गांव के भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने यहां लोगों से मुलाकात की। लोगों से बात कर उनकी समस्या जानी। साथ ही गांव के विकास व बेहतरी के लिए लोगों से सुझाव भी लिए। सीएम धामी को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी झील से सटे तिवार गांव में होम स्टे में रात्रि विश्राम किया. रविवार की सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सीएम धामी ने लोगों से टिहरी झील में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की. सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी ग्रामीणों से लिया गया।

गांव के कुलदीप पवार ने सीएम को बताया कि तिवार गांव के 20 से ज्यादा लोग होमस्टे चला रहे हैं. सीएम ने कुछ देर पावर वीडर चलाकर गांव के खेत की जुताई की। गांव के लोगों से कृषि संबंधी जानकारी ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp