Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

NEET-UG री-एग्जाम से पहले तकनीकी गड़बड़ी, वेबसाइट पर खुल रहा ब्लैंक पेज

NEET-UG री-एग्जाम से पहले तकनीकी गड़बड़ी, वेबसाइट पर खुल रहा ब्लैंक पेज

NEET-UG री-एग्जाम से पहले तकनीकी गड़बड़ी, वेबसाइट पर खुल रहा ब्लैंक पेज

पूजा भट्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को NEET UG री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। हालांकि एडमिट कार्ड जारी होने के कुछ ही समय बाद कई उम्मीदवारों ने वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की। छात्रों का कहना है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दौरान वेबसाइट कभी ‘अंडर मेंटेनेंस’ का संदेश दिखा रही है तो कई मामलों में स्क्रीन पर खाली पेज (Blank Page) दिखाई दे रहा है।

NTA के अनुसार, पोर्टल पर अचानक बढ़े ट्रैफिक की वजह से कुछ उम्मीदवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी ने पहले ही जानकारी दी थी कि बैंक अकाउंट डिटेल्स वेरिफिकेशन के दौरान तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं।

दरअसल, NTA की गाइडलाइंस के मुताबिक उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रिफंड प्रक्रिया के लिए अपने बैंक अकाउंट की जानकारी वेरिफाई करनी होती है। इसी प्रक्रिया के दौरान कई छात्रों को वेबसाइट पर परेशानी देखने को मिली।

एजेंसी ने बताया कि अब तक करीब 4 लाख उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। NTA ने बयान जारी कर कहा कि तकनीकी और सर्वर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही सभी उम्मीदवारों को बिना परेशानी एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। एजेंसी ने हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

बता दें कि NEET UG री-एग्जाम 2026 का आयोजन 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। यह परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जा रही है, जिसमें 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए केंद्र सरकार और NTA इस बार विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए NTA ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp