Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उत्तराखंड के इस ‘मॉडल’ को गुजरात में लागू करेंगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, चलेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी की राह पर

Tag Archives: Uttarakhand News

उत्तराखंड के इस ‘मॉडल’ को गुजरात में लागू करेंगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, चलेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी की राह पर

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राह पर चल पड़े हैं। गुजरात सरकार ने एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के मॉडल को लागू किया है। गुजरात ने इस बार उत्तराखंड की तर्ज पर नकल विरोधी सख्त कानून बनाया है। Continue reading उत्तराखंड के इस ‘मॉडल’ को गुजरात में लागू करेंगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, चलेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी की राह पर


AIIMS Rishikesh: एम्स ऋषिकेश ने ड्रोन से पहाड़ पर भेजी दवा, सफल ट्रायल करने वाला देश का पहला एम्स बना ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश से टीबी के मरीजों को ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल सफल रहा। ड्रोन ऋषिकेश से आधे घंटे में टिहरी अस्पताल में दवा लेकर पहुंचा। इसी के साथ ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल करने वाला देश का पहला एम्स ऋषिकेश बना। Continue reading AIIMS Rishikesh: एम्स ऋषिकेश ने ड्रोन से पहाड़ पर भेजी दवा, सफल ट्रायल करने वाला देश का पहला एम्स बना ऋषिकेश


Valentines Day 2023: जानिए भारत में वैलेंटाइन डे की शुरुआत कब और कहां से हुई?

Valentines Day 2023: विदेशों के साथ-साथ अब भारत में भी वैलेंटाइन डे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत कब से हुई? नहीं तो हम आपको यही बताने जा रहे हैं। Continue reading Valentines Day 2023: जानिए भारत में वैलेंटाइन डे की शुरुआत कब और कहां से हुई?


Water Crisis in Mussoorie: NGT ने मसूरी झील से पानी लाने पर लगाई रोक, आ सकती है बड़ी समस्या

मसूरी जल संकट समाचार: उत्तराखंड के मसूरी के होटल व्यवसायियों को अगले कुछ दिनों में पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने देहरादून के जिलाधिकारी को मसूरी झील के पानी के व्यावसायिक उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया है. Continue reading Water Crisis in Mussoorie: NGT ने मसूरी झील से पानी लाने पर लगाई रोक, आ सकती है बड़ी समस्या


Uttarakhand News: उत्तराखंड के इन 7 जिलों में खुलेंगे ESI अस्पताल और डिस्पेंसरी, केंद्र सरकार ने दी अनुमति

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 7 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और पौड़ी में जल्द ही ईएसआई अस्पताल और डिसपेंसरी खोली जाएंगीं. केन्द्र से इसकी अनुमति मिल गई है.

उत्तराखंड (Uttarakhand) में पर्वतीय इलाकों में रहने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है. अब इलाज के लिए इन लोगों दूर-दराज के अस्पताल के लिए नहीं भटकना होगा. प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के 7 पहाड़ी जिलों में ईएसआई अस्पताल (ESI Hospitals) और डिस्पेंसरी (Dispensary) खोलने की तैयारी कर रही है. यही नहीं इसके लिए श्रम विभाग ने योजना को अब अंतिम रूप भी देना शुरू कर दिया है और वित्त विभाग की ओर से भी इसकी अनुमति मिल गई है.

दरअसल, उत्तराखंड के 7 जिलों में अब तक ईएसआई हॉस्पीटल और डिस्पेंसरी नहीं हैं, जिसके वजह से इन क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को इलाज के लिए काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं. यहां अगर कोई बीमार हो जाता है तो इलाज के लिए इन्हें काफी दूर तक भटकना पड़ता था. लेकिन अब केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में ईएसआई अस्पताल खोले जाएंगे. जाहिर है इससे स्थानीय लोगों को तो राहत मिलेगी है बल्कि दूसरे अस्पतालों में मरीजों की भीड़-भाड़ भी कम होगी.

केंद्र सरकार ने दी अनुमति

इस बारे में और जानकारी देते हुए श्रम सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि प्रदेश के 7 जिलों में ईएसआई अस्पताल और डिस्पेंसरी नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार से अब इन 7 जिलों के लिए भी ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने की अनुमति मिल गई है, इसमें केंद्र से तकरीबन 87% अनुदान राज्य को मिलेगा और तकरीबन 13 फ़ीसदी अनुदान राज्य सरकार देगी.

मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि प्रदेश के चार मैदानी और 2 पर्वतीय जिलों में फिलहाल ईएसआई डिस्पेंसरी हैं, लेकिन 7 पर्वतीय जिलों में ईएसआई डिस्पेंसरी न होने की वजह से श्रमिकों को इलाज के लिए दिक्कत होती थी, अब केंद्र सरकार से इसके हरी झंडी मिल गई है

श्रम सचिव ने कहा कि केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश के सात जिलों में जल्द ही ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने का काम शुरू हो जाएगा. जिन जिलों में ये डिस्पेंसरी खुलेंगी वो जिले हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और पौड़ी.


Uttarakhand Tehri News: बिना छत के रह रहे टिहरी के 1110 परिवारों को मिलेगी छत, खुशी से खिले चेहरे

पात्र परिवार मकान बनाने के लिए बजट का वर्षों से इंतजार कर रहे थे। केंद्र सरकार ने 2018-19 में बेघर परिवारों का सर्वे कराया था, जिसमें करीब 2998 परिवार आवास के लिए पात्र पाए गए। केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में खुलेआम जिले को 1110 आवास बनाने का लक्ष्य दिया है. Continue reading Uttarakhand Tehri News: बिना छत के रह रहे टिहरी के 1110 परिवारों को मिलेगी छत, खुशी से खिले चेहरे


Uttarakhand Tehri News: जोशीमठ में घरों में दरार के बीच टिहरी में 12 साल बाद मंदिर से निकलीं दुध्यादी देवी

Uttarakhand Tehri News: टिहरी। जोशीमठ संकट के बीच राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. इस बीच मौसम बदल गया है। यहां टिहरी जिले के पौनाड़ा गांव के मंदिर में 12 साल तक तपस्या करने के बाद दुध्यादी देवी श्रद्धालुओं को दर्शन देने निकली हैं.
Continue reading Uttarakhand Tehri News: जोशीमठ में घरों में दरार के बीच टिहरी में 12 साल बाद मंदिर से निकलीं दुध्यादी देवी


#1 Uttarakhand Haridwar Crime: साइड से निकलने के दौरान हुआ विवाद, तो ट्रक चालक ने स्कूटी सवार के ऊपर ट्रक चलाकर उतारा मौत के घाट

पुसाइड से निकलने के दौरान एक ट्रक चालक और स्कूटी सवार के बीच कहासुनी हो गई और ट्रक चालक ने स्‍कूटी सवार को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। Continue reading #1 Uttarakhand Haridwar Crime: साइड से निकलने के दौरान हुआ विवाद, तो ट्रक चालक ने स्कूटी सवार के ऊपर ट्रक चलाकर उतारा मौत के घाट


#1 Uttarakhand Patwari-Lekhpal Exam: अभ्यर्थियों को सुविधा, परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा

परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नौ से 12 फरवरी तक जाने के लिए और 12 से 15 फरवरी तक वापस जाने के लिए प्रवेश पत्र के आधार पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। Continue reading #1 Uttarakhand Patwari-Lekhpal Exam: अभ्यर्थियों को सुविधा, परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा


#1 Uttarakhand News: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रु की सौगात दी, दून-हरिद्वार स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

Union Budget 2023 News: यह रकम साल 2009-14 के मुकाबले 27 गुना ज्यादा है. साल 2009-14 में यह महज 187 करोड़ रुपए थी। इस बजट से देहरादून और हरिद्वार को विश्वस्तरीय स्टेशनों के रूप में विकसित करने की योजना है। Continue reading #1 Uttarakhand News: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रु की सौगात दी, दून-हरिद्वार स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp