Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बिलासपुर में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, एक हफ्ते बाद खुलासा

Tag Archives: #Bilaspur #CrimeNews #MurderCase #LoveAffair #RelationshipCrime

बिलासपुर में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, एक हफ्ते बाद खुलासा

बिलासपुर –  सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना का खुलासा करीब एक सप्ताह बाद हुआ, जब पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, झारखंड निवासी पूनम लोंमगा (35) 18 मई को अपने पति विनोद लोंमगा (40) को किसी परिचित से पैसे दिलाने का बहाना बनाकर बिलासपुर लाई थी। आरोप है कि पहले से रची गई साजिश के तहत पति को सिरगिट्टी स्थित रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया, जहां महिला का प्रेमी सुगर टोपनो अपने दो साथियों के साथ मौजूद था।

बताया जा रहा है कि चारों ने मिलकर विनोद की हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास पानी से भरे इलाके में फेंक दिया। मामले में झारखंड पुलिस महिला को लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंची, जिसके बाद पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी और दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp