Tuesday, November 17, 2026
5:33 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सोनभद्र: डोडा और अफीम तस्करी के मामले में दो आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 20-20 हजार रुपये का इनाम

सोनभद्र: डोडा और अफीम तस्करी के मामले में दो आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 20-20 हजार रुपये का इनाम

सोनभद्र: डोडा और अफीम तस्करी के मामले में दो आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 20-20 हजार रुपये का इनाम

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है।

इनामी आरोपियों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के तितलंगी गांव निवासी पिंटू यादव और पांकी थाना क्षेत्र के जानजो गांव निवासी सतपाल सिंह खरवार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सोनभद्र के चोपन थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले की शुरुआत अगस्त में हुई थी। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन इलाके में एक ढाबे के पास पुलिस की जांच के दौरान एक वाहन से करीब डेढ़ क्विंटल डोडा और तीन किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पिंटू यादव और सतपाल सिंह खरवार पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दोनों के न्यायालय में पेश नहीं होने के चलते उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp