Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उतार प्रदेश/गोंडा- गोंडा जनपद के नगवा गांव के मजरे गोसाई पुरवा में गुरुवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी 35 वर्षीय रामजग के रूप में हुई है, जो बुधवार रात घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे।

गुरुवार सुबह मनकापुर-अयोध्या रेलखंड पर स्थित दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शव देखे जाने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दी। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की मां भिखना देवी ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रामजग का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था और संभवतः इसी को लेकर किसी ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है, ताकि मामला हादसा प्रतीत हो।

मौके पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस पहुंची। आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश राय के अनुसार सुबह करीब सात बजे की-मैन सतीश ने शव देखे जाने की सूचना दी थी। वहीं, स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामजग पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी रेनू देवी, बेटी कोमल (18), बेटा अभय (16) और प्रिंस (7) हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह गमगीन है और गांव में शोक की लहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp