Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

नशे में बिना कपड़ों के कार चला रहे सिपाही को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया

नशे में बिना कपड़ों के कार  चला रहे सिपाही को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया

नशे में बिना कपड़ों के कार चला रहे सिपाही को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया

रुड़की में नशे की हालत में बिना कपड़ों के नग्न हालत में कार चलाने के के आरोपित सिपाही को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया। आरोपित सिपाही ढाई माल से पुलिस लाइन से भी गायब चल रहा था। सिपाही के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली रुड़की में इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही लक्ष्मी प्रसाद ने चार दिन पहले आठ फरवरी को नशे की हालत में शहर के बोट क्लब के पास अपनी कार से दूसरी कार में टक्कर मार दी थी। मौके पर काफी हंगामा हुआ था। इस दौरान पता चला था कि सिपाही नग्न हालत में कार चला रहा है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित सिपाही को कोतवाली लेकर आई। यहां पर भी सिपाही ने हंगामा किया था। इस मामले में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने सिपाही लक्ष्मी प्रसाद के खिलाफ नशे की हालत में कार चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

सिपाही इस घटना से पूर्व से ही करीब ढाई माह से पुलिस लाइन से भी गायब चल रहा था। इस मामले में अब एसएसपी ने भी विभागीय कार्रवाई की है। एसएसपी अजय सिंह ने अनुशासनहीनता दिखाने पर सिपाही लक्ष्मी प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp