Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

अमृतसर में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार 8-9 हमलावर वारदात के बाद फरार

अमृतसर में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार 8-9 हमलावर वारदात के बाद फरार

अमृतसर में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार 8-9 हमलावर वारदात के बाद फरार

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले के अंतर्गत आने वाले कस्बा जंडियाला गुरु से एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ के शेखूपुरा मोहल्ले में बुधवार देर रात अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक, तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 8 से 9 बदमाशों ने घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना में गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित परिवार की सदस्य बलविंदर कौर ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वारदात के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर बैठकर रात का खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक बाहर से गोलियों की तेज आवाजें आने लगीं। शुरुआत में परिवार को लगा कि बाहर बच्चे पटाखे चला रहे हैं, लेकिन जब आवाजें बंद नहीं हुईं और बाहर जाकर देखा तो होश उड़ गए। उनके घर की दीवारों और गेट को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गई थीं। बलविंदर कौर ने कहा कि अगर उस समय परिवार का कोई भी सदस्य घर के बाहर या आंगन में होता, तो किसी की जान जा सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। हमलावरों सुराग लगाने के लिए पुलिस ने मोहल्ले और आसपास के रास्तों । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के पीछे आपसी रंजिश है या जबरन वसूली (रंगदारी) का मामला, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp