Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग के तीन वांछित आरोपी, पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग के तीन वांछित आरोपी, पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग के तीन वांछित आरोपी, पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। विदेश में छिपकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैक्शन सेल (OFTEC) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपितों को मलेशिया से भारत लाने में सफलता हासिल की है।

भारत पहुंचने के बाद तीनों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपितों को पंजाब लाकर पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बेहबल, अजय सिंह और पवंदीप सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस जांच के अनुसार तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या, रंगदारी और विस्फोटक से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लुधियाना में हैंड ग्रेनेड से धमाके की साजिश से जुड़े मामले में भी पुलिस को उनकी तलाश थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क तक पहुंचते हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामलों में कार्रवाई या केस दर्ज होने की जानकारी है। विदेश भागने के बाद वे मलेशिया में छिपकर रह रहे थे और कथित तौर पर वहीं से पंजाब में अपने आपराधिक नेटवर्क से संपर्क बनाए हुए थे।

भारत वापस लाए जाने के बाद पंजाब पुलिस अब आरोपितों से विस्तृत पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि विदेश में रहने के दौरान आरोपित किन लोगों के संपर्क में थे और पंजाब में उनके नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा था।

इसके अलावा हत्या और रंगदारी की वारदातों में उनकी भूमिका, हथियार व विस्फोटक की व्यवस्था तथा पाकिस्तान स्थित संदिग्ध तत्वों से संपर्क की भी जांच की जाएगी।

पंजाब पुलिस महानिदेशक कार्यालय के अनुसार, OFTEC की टीम विदेशों में छिपे वांछित अपराधियों को लगातार ट्रैक कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर मलेशिया में मौजूद इन आरोपितों की पहचान की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें भारत लाया गया।

पुलिस ने कहा कि विदेशों में छिपकर आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। फरार गैंगस्टरों को तलाश कर भारत लाने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp