Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां तेज, पुलिस ने की पीस कमैटी की मीटिंग

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां तेज, पुलिस ने की पीस कमैटी की मीटिंग

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां तेज, पुलिस ने की पीस कमैटी की मीटिंग

सतीश मुखिया मथुरा-  आज ईद-उल-अजहा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मथुरा जिले की विभिन्न थानों में पीस कमेटी की मीटिंग हुई। जिसमें थाना: कोतवाली, थाना: कोसीकलां, थाना :शेरगढ़, थाना: रिफाइनरी व थाना: राया पर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमैटी के सदस्यों, सम्भ्रांत व्यक्तियों व जन प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया व त्यौहारों के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इन मीटिंग में बड़ी संख्या में हिन्दू मुस्लिम सर्व समाज के लोग व्यापारी से लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग बैठक में मौजूद रहे। सभी लोगों से अनुरोध किया कि ईद का त्यौहार पर सड़कों पर नमाज अदा न करें और उन्होंने शासन द्वारा दिए निर्देशों को साझा करते हुए पूरी तरह त्यौहार शांति व सदभाव के साथ मनाए जाने पर बल दिया। मथुरा की सदियों से परंपरा रही है कि हम सभी लोग एक दूसरे के त्योहार मिल जुल कर मनाते हैं और यहां पर गंगा जमुनी तहजीब का ऐतिहासिक संगम रहा है जो पूरे प्रदेश में प्रेम सद्भावना की नजीर है।

आप लोग किसी भी समस्या के लिए थाने पर आकर 24 घंटे अपनी समस्या बता सकते हैं और मुझे भी हर समस्या के लिए कभी भी संपर्क कर सकते हैं। यहां सभी उपस्थित लोगों से पर्यावरण को संरक्षण देने के लिए एक वृक्ष हर व्यक्ति को लगाने का संकल्प दिलाया, जिस पर मौजूद लोगों ने उनके द्वारा वृक्षारोपण और प्रकृति के संरक्षण के लिए कामों को जानकारी साझा की और जल्द ही वृक्षारोपण का महाअभियान छेड़ने की बात कही और अंत में सभी थाना प्रभारी ने त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की , जिस पर सभी ने आम सहमति जताई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp