Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

देहरादून में सड़कों के गड्ढे होंगे दुरुस्त, नगर निगम ने दिए प्रत्येक वार्ड को 5-5 लाख

देहरादून में सड़कों के गड्ढे होंगे दुरुस्त, नगर निगम ने दिए प्रत्येक वार्ड को 5-5 लाख

देहरादून में सड़कों के गड्ढे होंगे दुरुस्त, नगर निगम ने दिए प्रत्येक वार्ड को 5-5 लाख

देहरादून: प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से राजधानी की सड़कों की हालत बिगड़ गई है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने सभी वार्डों को 5-5 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं ताकि गड्ढों को तुरंत भरा जा सके।

शहर के सभी 100 वार्डों में पैच वर्क शुरू

देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने जानकारी दी कि शहर के सभी 100 वार्डों में पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी निगम पार्षद अपने-अपने वार्डों में गड्ढों की पहचान कर प्रस्ताव लेकर आएंगे और उसी के अनुसार काम किया जाएगा।

निगम क्षेत्र की सड़के जल्द होगी दुरुस्त

मेयर थपलियाल ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र की वे सड़कें, जिनका निर्माण निगम ने किया है, उन्हें दुरुस्त करने की जिम्मेदारी निगम की है और इसके लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन भी हुआ सक्रिय

भारी बारिश से प्रभावित मलिन बस्तियों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन भी सक्रिय है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराई जा रही है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp