Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

देहरादून में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू

देहरादून में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू

देहरादून में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू

हर बुधवार को सर्वे चौक से गांधी शताब्दी चिकित्सालय तक दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलेगा निशुल्क वाहन

देहरादून: राजधानी में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब उन्हें हर बुधवार निःशुल्क वाहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। सेवा गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय तक आने-जाने के लिए होगी। पहल की शुरुआत समाज कल्याण विभाग ने जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर की है। पहले ही दिन 11 दिव्यांगजन इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

दिव्यांगजनों का जीवन सुगम बनाना हमारी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों का जीवन सुगम बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) में प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, फिजियोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सा, कृत्रिम अंग वितरण और रोजगार प्रशिक्षण जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर दी जा रही हैं।

वाहन सेवा होगी पूरी तरह से निशुल्क 

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने स्पष्ट किया कि यह वाहन सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। वाहन हर बुधवार सर्वे चौक से गांधी शताब्दी चिकित्सालय तक दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को ले जाने और वापस लाने का कार्य करेगा।

इस पहल से उम्मीद है कि दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक बोझ के आवश्यक उपचार एवं सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp