Tuesday, November 17, 2026
5:49 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सोनभद्र में डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर डीजल और बोलेरो बरामद

सोनभद्र में डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर डीजल और बोलेरो बरामद

सोनभद्र में डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, पांच आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर डीजल और बोलेरो बरामद

शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को शक्तिनगर पुलिस और एनसीएल की सुरक्षा टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से करीब 70 लीटर चोरी का डीजल, उसे निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक बोलेरो कैंपर वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं। उनकी पहचान प्रितेश कुमार, राजेश यादव, मारतन सिंह, राम गोविंद यादव और राजेन्द्र कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद बोलेरो कैंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

यह कार्रवाई शक्तिनगर पुलिस और एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से की गई। संयुक्त टीम ने मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी के डीजल और उससे संबंधित उपकरण भी बरामद किए।

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपियों के पास से डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले पाइप समेत अन्य उपकरण मिले हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp