Wednesday, November 18, 2026
4:32 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

गौकशी की फिराक में घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार

गौकशी की फिराक में घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार

पटेलनगर में खाली प्लॉट से गौवंशीय बछड़ा और कटान में प्रयुक्त औजार बरामद

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पटेलनगर पुलिस ने गौकशी की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गौवंशीय बछड़ा और कटान में इस्तेमाल होने वाले कुल्हाड़ी, छुरी व चापड़ बरामद किए हैं। वहीं, उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर टीम ने सोशल बलूनी स्कूल जाने वाले रास्ते के पास एक खाली प्लॉट में छापा मारा। यहां गौकशी की तैयारी कर रहे शाहनवाज निवासी गंगोह, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी साकिब और साहयान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बछड़ा चोरी किया था और उसे काटकर मांस बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी गौकशी सहित अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp