Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सोशल मीडिया पर सब कुछ सच नहीं होता, और हर सलाह हर किसी के लिए नहीं होती।

सोशल मीडिया पर सब कुछ सच नहीं होता, और हर सलाह हर किसी के लिए नहीं होती।

सोशल मीडिया पर सब कुछ सच नहीं होता, और हर सलाह हर किसी के लिए नहीं होती।

समीक्षा सिंह 

डिजिटल दुनिया में जानकारी बिजली की तरह फैलती है। आज के दौर में हम सभी किसी न किसी रूप में डिजिटल मीडिया का हिस्सा है। WhatsApp, Facebook, Instagram, Twitter/X, YouTube, Telegram या कोई और प्लेटफार्म । इन सभी माध्यमों से विडियो , मेसेज , खबरें बहुत तेज़ी से वायरल होती है एक मेसेज, एक पोस्ट, या एक वीडियो कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुँच सकता है। लेकिन यही तेज़ रफ्तार कभी-कभी सच्चाई को पीछे छोड़ देती है और झूठ को आगे बढ़ा देती है।
आजकल सोशल मीडिया पर कई इंफ्लुएंसर्स बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने के कारण खुद को विशेषज्ञ (expert) की तरह पेश करते हैं। वे स्किन केयर, हेल्थ टिप्स, घरेलू नुस्खे, राजनीति या सामाजिक मुद्दों पर राय देते हैं — और लाखों लोग उन्हें बिना जांचे मान लेते हैं।
ये सुझाव केवल ब्रांड प्रमोशन, पर्सनल लाभ या वायरल होने की चाह में दिए जाते हैं, और कई बार बिना किसी वैज्ञानिक आधार के, ये “रेमेडीज” या “हेल्थ टिप्स” नुकसानदायक भी हो सकती हैं। सिर्फ इसलिए कि कोई सलाह इंस्टाग्राम रील या यूट्यूब वीडियो में वायरल हो रही है, उसे आंख बंद करके अपनाना समझदारी नहीं है। हर जानकारी को अपनी ज़रूरत, शरीर और परिस्थितियों के अनुसार जांचें, और खासकर स्वास्थ्य या स्किन केयर से जुड़ी सलाह पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से राय लें। याद रखें, इंफ्लुएंसर का काम प्रचार करना है ।
फेक न्यूज और अफवाहें भी सोशल मीडिया पर आम हैं, जो समाज में भ्रम और तनाव बढ़ा सकती हैं। इसलिए हमें हर खबर और सलाह की सच्चाई जांचनी चाहिए। विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लें, फैक्ट-चेकिंग करें, और संदिग्ध खबरें शेयर करने से बचें।
याद रखें, सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल ही हमें एक जागरूक और समझदार समाज बना सकता है। इंफ्लुएंसर का काम प्रचार करना है, सही फैसला आपका अपना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp