Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

लापता मासूम का तालाब में मिला शव, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, दो संदिग्ध हिरासत में

लापता मासूम का तालाब में मिला शव, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, दो संदिग्ध हिरासत में

लापता मासूम का तालाब में मिला शव, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, दो संदिग्ध हिरासत में

लखनऊ- लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मंगलवार शाम से लापता आठ वर्षीय मासूम का शव बुधवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब में तैरता हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस घटना को और भी झकझोर देने वाला बना दिया, जिसमें बच्चे की मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

परिजनों के अनुसार, बच्चा मंगलवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था और उसके बाद से लापता था। देर रात तक खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने गुडंबा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बुधवार सुबह परिवार का बड़ा बेटा नित्यक्रिया के लिए तालाब की ओर गया, जो घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर है। वहीं उसने अपने छोटे भाई का शव पानी में उतराता हुआ देखा और शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

मृतक के शरीर पर कई संदिग्ध चोटों के निशान थे। माथे की बाईं ओर गहरा घाव था, जबकि होंठ, नाक और गले पर भी चोट के निशान मिले। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने शक के दायरे को बढ़ाया।

गुडंबा थाना प्रभारी प्रभातेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की हत्या की पुष्टि हुई है — मुंह दबाकर जान ली गई थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है और शक के आधार पर दो नशे में रहने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp