Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

वेव सिटी में कुंडल लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

वेव सिटी में कुंडल लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

वेव सिटी में कुंडल लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में महिला से कुंडल झपटने की वारदात के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरोह का एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को बाजार से घर लौट रही महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने कानों के कुंडल झपट लिए थे। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गौतमबुद्धनगर के बादलपुर पहुंची, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए और मौके से पकड़ लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित जाटव और दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल, चोरी की बाइक और दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी सचिन कुमार की तलाश जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp