Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

मंज़िल से पहले रास्ता चुनना ज़रूरी है

मंज़िल से पहले रास्ता चुनना ज़रूरी है

मंज़िल से पहले रास्ता चुनना ज़रूरी है

मोनिका 

ज़िंदगी को अक्सर एक दौड़ की तरह समझा जाता है। इस दौड़ में हम कौन-सा रास्ता चुनते हैं, यही तय करता है कि हमारा सफर कैसा होगा। सोचिए, आप एक चौराहे पर खड़े हैं — सामने तीन रास्ते हैं: एक टेढ़ा-मेढ़ा पहाड़ी रास्ता, दूसरा एक अंधेरी सुरंग, और तीसरा एक सीधा और आसान हाईवे। ये रास्ते कुछ-कुछ कछुए और खरगोश की उस मशहूर कहानी की याद दिलाते हैं।

टेढ़े-मेढ़े रास्ते कठिन होते हैं। चढ़ाई मुश्किल लगती है, धैर्य टूटता है, लेकिन जब आप चोटी पर पहुँचते हैं तो जो नज़ारा मिलता है, वो सारे थकान की भरपाई कर देता है। ऐसे रास्ते हमें सिखाते हैं कि धीरे-धीरे, मेहनत से और सब्र के साथ चलने वाले ही अंत में असली मंज़िल पाते हैं। जैसे कछुआ — उसने तेज़ी नहीं दिखाई, लेकिन उसकी लगातार कोशिशें और भरोसा उसे जीत तक ले गईं। यही रास्ता हमें अनुभव, समझदारी और सच्ची सफलता देता है।

फिर आता है सुरंग वाला रास्ता — जो डरावना है, अंधेरे से भरा हुआ। कई बार ऐसा लगता है जैसे आगे कोई रौशनी नहीं है, लेकिन यही वो समय होता है जब हमें खुद से कहना होता है कि एक बार ज़रूर इस रास्ते से गुजरना चाहिए। कौन जाने उस सुरंग के अंत में एक नई दुनिया हमारा इंतज़ार कर रही हो?

और फिर है सीधा रास्ता — साफ़, बिना किसी रुकावट के। देखने में सबसे आसान, लेकिन शायद सबसे खाली भी। जैसा कि एक कहावत है, दिल की मशीन पर सीधी लाइन का मतलब होता है कि अब उसमें कोई धड़कन नहीं रही। खरगोश की तरह जो तेज़ भागता है, उसे लगता है कि वही सबसे तेज़ और सफल है। लेकिन क्या वो सच में दौड़ को समझ पाया?

असल में ज़िंदगी की दौड़ कभी तेज़ भागने वालों की नहीं थी। ये दौड़ बस उसमें शामिल होने, उसे पूरा करने और उससे कुछ सीखने की है। आपको खुद से गर्व से कहना चाहिए कि हाँ, मैं ज़िंदगी की इस दौड़ में था। फर्क नहीं पड़ता कि रास्ता कितना मुश्किल था, कितना अंधेरा था, या मैंने बीच में थोड़ा रुक कर सांस ली — असल बात यह है कि मैंने यह सफर तय किया। यही अनुभव ही असली जीत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp