Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

ऊधम सिंह नगर में बुजुर्ग महिला पर हमला, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश

ऊधम सिंह नगर में बुजुर्ग महिला पर हमला, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश

ऊधम सिंह नगर में बुजुर्ग महिला पर हमला, कुंडल लूटकर फरार हुए बदमाश

ऊधम सिंह नगर। ऊधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उनके कानों से कुंडल लूट लिए और उन्हें घायल अवस्था में खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के मझरा रहमतुल्लाह गांव में शुक्रवार सुबह 70 वर्षीय महिला रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की नीयत से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उनके कानों में पहने कुंडल खींचकर फरार हो गए।

वारदात के बाद आरोपी घायल महिला को पास के एक खेत में छोड़कर मौके से भाग निकले। काफी समय तक महिला के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनका बेटा उन्हें तलाशने के लिए निकला।

तलाश के दौरान बेटे को रास्ते में सुनसान इलाके से आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उसने अपनी मां को खेत में घायल अवस्था में पड़ा पाया। इसके बाद वह उन्हें सुरक्षित घर लेकर आया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp