Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

मुजफ्फरपुर में मां पर ढाई साल के बेटे को जहर देकर मारने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में मां पर ढाई साल के बेटे को जहर देकर मारने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में मां पर ढाई साल के बेटे को जहर देकर मारने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामपुर हरि (मुजफ्फरपुर)। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के टेंगराहां उत्तर टोला गांव में एक ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के दादा ने अपनी बहू पर बिस्किट में जहरीला पदार्थ मिलाकर मासूम को खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक बच्चे की पहचान आर्यन के रूप में हुई है। उसके दादा कैलाश राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के बड़े सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए थे। इसी दौरान आरती कुमारी बच्चे को लेकर घर से करीब 200 मीटर दूर एक गाछी में चली गई।

आरोप है कि वहां महिला ने बिस्किट में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चे को खिला दिया। कुछ देर बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई। महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार आरती कुमारी की शादी करीब सात वर्ष पहले अखिलेश राम से हुई थी। अखिलेश पंजाब में मजदूरी करता है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। महिला करीब 15 दिन पहले मायके गई थी और बुधवार को ही ससुराल वापस लौटी थी। पुलिस इस पारिवारिक विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कराई। थानाध्यक्ष अंजलि कुमारी के अनुसार मौके से एक जहर की शीशी और बिस्किट का पैकेट बरामद किया गया है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp