Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

शराब पीने से रोकने पर पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, 12 घंटे शव के साथ सोया; आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने से रोकने पर पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, 12 घंटे शव के साथ सोया; आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने से रोकने पर पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, 12 घंटे शव के साथ सोया; आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शराब पीने से मना करने पर अपनी 19 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 12 घंटे तक पत्नी के शव के साथ सोता रहा। अगले दिन दोपहर में जब उसकी आंख खुली, तो उसने हत्या को खुदकुशी का रूप देने की नाकाम कोशिश की। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और कड़ाई से की गई पूछताछ के आगे आरोपी की चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मदनपुर खादर की फेज-2 जेजे कॉलोनी के रहने वाले अंकित (25) ने 23 अगस्त, 2025 को निशा (19) से प्रेम विवाह किया था। घटना वाले दिन (5 और 6 जून की दरमियानी रात) अंकित अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। निशा ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। रात करीब 2 बजे घर के अंदर झगड़ा इतना बढ़ गया कि अंकित ने निशा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद नशे में धुत अंकित शव के पास ही सो गया।

अगले दिन दोपहर करीब 2 बजे सोकर उठने के बाद अंकित ने मामले को रफा-दफा करने के लिए निशा के शव को पंखे से चुन्नी बांधकर लटकाने की कोशिश की और बाहर आकर शोर मचाने लगा कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। वह पुलिस और पड़ोसियों के सामने फूट-फूटकर रोने का नाटक भी करने लगा।

निशा की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने हत्या के पीछे सांप्रदायिक एंगल और गैंगरेप जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर हंगामा किया था। तनाव को देखते हुए पुलिस ने एसडीएम जांच के साथ-साथ अंकित के दोस्तों और पड़ोसियों से गहन पूछताछ की।

अब मामले की पूरी जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि परिजनों द्वारा लगाए गए गैंगरेप या मारपीट के आरोप पूरी तरह गलत हैं। इस हत्याकांड में अंकित के अलावा किसी और की भूमिका नहीं है और न ही इसमें कोई दूसरे समुदाय का मुद्दा या साजिश शामिल है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp