Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

हरिद्वार: कारोबारी के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, बेटी को बनाया बंधक

हरिद्वार: कारोबारी के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, बेटी को बनाया बंधक

हरिद्वार: कारोबारी के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, बेटी को बनाया बंधक

हरिद्वार: शिवालिक नगर क्षेत्र में रविवार रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और होटल कारोबारी कुलबीर चौधरी के घर पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी की बेटी को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया।

लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, कारोबारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर और एक कार भी साथ ले गए। हालांकि, भागते समय बदमाशों ने कार को पथरी पावर हाउस के पास छोड़ दिया और फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मचा हड़कंप

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस की सीआईयू समेत कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।

जल्द होगा खुलासा : एसएसपी

एसएसपी डोबाल ने बताया कि पुलिस को घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इलाके में दहशत

इस घटना के बाद शिवालिक नगर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp