Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

भिवानी में अवैध कॉलोनी मामले में विधायक परिवार के नौ सदस्यों पर FIR

भिवानी में अवैध कॉलोनी मामले में विधायक परिवार के नौ सदस्यों पर FIR

भिवानी में अवैध कॉलोनी मामले में विधायक परिवार के नौ सदस्यों पर FIR

हरियाणा- भिवानी में कृषि भूमि पर कथित अवैध कॉलोनी विकसित करने के मामले में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के परिवार के नौ सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि बिना अनुमति और लाइसेंस के रिहायशी कॉलोनी विकसित करने के साथ नोटिस और ध्वस्तीकरण कार्रवाई के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया।

शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में कृषि भूमि पर प्लॉटिंग, सड़क और सीवर से जुड़े निर्माण कार्य नियमों के उल्लंघन के दायरे में पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

उधर, विधायक घनश्याम सर्राफ ने मामले से खुद को अलग बताते हुए कहा है कि उन्हें इस एफआईआर की जानकारी नहीं है। वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp