Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

रुपयों के बंटवारे को लेकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

रुपयों के बंटवारे को लेकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

रुपयों के बंटवारे को लेकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

गाजियाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के बृजविहार में रहने वाले आकाश रावत ने अपने मौसेरे भाई दिनेश, निवासी कड़कड़ मॉडल, पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना 11 अगस्त की है, जबकि पुलिस ने 14 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

दर्ज एफआईआर के अनुसार, 11 अगस्त को दिनेश और रमेश ने आकाश की मां को रुपयों के बंटवारे के लिए अपने घर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी दिनेश ने गाली-गलौज करते हुए उनकी मां से मारपीट शुरू कर दी। आकाश के भाई ने फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे आकाश ने विरोध किया तो दिनेश ने उनसे भी मारपीट की।

आकाश का कहना है कि उन्होंने तुरंत लिंकरोड थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में 14 अगस्त को शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp