Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

हैवान बना पिता, पांच साल के बेटे को उतारा मौत के घाट

हैवान बना पिता, पांच साल के बेटे को उतारा मौत के घाट

हैवान बना पिता, पांच साल के बेटे को उतारा मौत के घाट

बांका। बिहार के बांका जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू कलह के बीच एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की जान ले ली। आरोपी ने कथित तौर पर पांच वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, इसी तनाव और गुस्से में आकर आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक बच्चे की मां पिछले कुछ महीनों से मायके में रह रही थी और परिवार में तनाव बना हुआ था।

घटना मंगलवार की है और बांका थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। जिस समय यह वारदात हुई, उस दौरान घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोपी पिता बच्चे को टॉयलेट के बहाने घर से बाहर ले गया और कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत गंभीर होने की सूचना मिली।

परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बच्चे की मौत की खबर मिली। आरोप है कि आरोपी पिता बच्चे के शव के पास मौजूद था और पूछने पर उसने बताया कि बच्चा अब नहीं रहा। इससे गुस्साए परिजनों ने उस पर हमला भी कर दिया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बच्चे की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है। घटना ने इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp