Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सालियर बाईपास पर मुठभेड़: अपहरण और दुष्कर्म से वांछित आरोपी हिस्ट्रीशीटर उवेश को लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

सालियर बाईपास पर मुठभेड़: अपहरण और दुष्कर्म से वांछित आरोपी हिस्ट्रीशीटर उवेश को लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

सालियर बाईपास पर मुठभेड़: अपहरण और दुष्कर्म से वांछित आरोपी हिस्ट्रीशीटर उवेश को लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

रुड़की। रविवार देर रात सालियर बाईपास पर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसकी पहचान उवेश निवासी पुरानी तहसील, कोतवाली गंगनहर रुड़की के रूप में की है।

बुलेट सवार ने पुलिस पर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10:30 बजे गंगनहर कोतवाली पुलिस सालियर बाईपास से पनियाला मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट बाइक सवार युवक को शक के आधार पर रोकने की कोशिश की गई। युवक ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगा।

घेराबंदी के दौरान लगी गोली, तमंचा और बाइक बरामद

पुलिस ने तुरंत वायरलेस पर सूचना प्रसारित की, जिसके बाद आसपास के थानों की पुलिस भी अलर्ट हो गई। सालियर बाईपास पर घेराबंदी कर बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया, इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी। मौके से पुलिस ने एक तमंचा और बुलेट बाइक बरामद की है।

अपहरण और दुष्कर्म मामले में था वांछित

पूछताछ में पता चला कि आरोपी उवेश एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और हाल ही में एक किशोर के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। करीब आठ दिन पहले उसने एक किशोर को अगवा कर अम्बर तालाब के पास पार्क में पिस्टल की नोक पर उसके साथ कुकर्म किया था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp