Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश बनी वजह

सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश बनी वजह

सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश बनी वजह

सोनीपत (हरियाणा): सोनीपत के खेड़ी दमकन गांव में रविवार रात एक दर्दनाक घटना में सीआरपीएफ जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, वारदात रात करीब 12:50 बजे हुई जब कृष्ण अपने दोस्तों के साथ गांव के पास टहलने निकले थे।

कृष्ण हाल ही में ड्यूटी से छुट्टी लेकर छत्तीसगढ़ से घर लौटे थे। वे हरिद्वार से डाक कांवड़ लाने के बाद गांव लौटे थे। इसी दौरान एक अन्य युवक समूह से उनकी कहासुनी हो गई थी, जिसे हत्या की वजह माना जा रहा है।

हत्या के समय कृष्ण अपने दोस्तों के साथ थे, तभी दो युवक एक गाड़ी में वहां पहुंचे और उनमें से एक ने कृष्ण पर गोली चला दी। गोली लगने से कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है और फिलहाल अस्पताल में हैं।

पुलिस ने दो आरोपियों अजय और निशांत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गांव में घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp