Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

परीक्षा में नकल करते पकड़ाए नकलची छात्र, बाबू शिवनाथ अग्रवाल कॉलेज, मथुरा की घटना

परीक्षा में नकल करते पकड़ाए नकलची छात्र, बाबू शिवनाथ अग्रवाल कॉलेज, मथुरा  की घटना

परीक्षा में नकल करते पकड़ाए नकलची छात्र, बाबू शिवनाथ अग्रवाल कॉलेज, मथुरा की घटना

सतीश मुखिया मथुरा-  इन दिनों डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विधि (एलएलबी, बीए एलएलबी) एवं बीएड परीक्षाएं चल रही है।इन परीक्षाओं के दौरान बीएसए (पीजी) कॉलेज, मथुरा में नकल के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को कॉलेज में नियुक्त सचल दल ने जांच के बाद नौ छात्रों को विभिन्न माध्यमों से (पर्ची व मोबाइल ) से नकल करते हुए पकड़ा। इन सभी के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

अम्बेडकर विश्व विद्यालय आगरा ने बीएसए कॉलेज में मथुरा के एलएलबी, बीए एलएलबी के 20 और बीएड के 32 कॉलेजों का नोडल केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक छात्र की कड़ी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है लेकिन फिर भी एलएलबी के पांच छात्र पर्चियों और मोबाइल से नकल करते पकड़े गए, जिनकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी गई है। शाम की पाली में प्राचार्य प्रो. डॉ. ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में डॉ. बी.पी. राय, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. ए.पी. सिंह, यू.के. त्रिपाठी और बी.के. गोस्वामी ने निरीक्षण किया।इस जांच के दौरान एएम कॉलेज और पूरन गोपाल शुक्ला कॉलेज के परीक्षार्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।इन सभी छात्रों को केंद्राध्यक्ष द्वारा आवश्यक प्रक्रिया के तहत इन आवश्यक कार्यवाही की गई और विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई। प्राचार्य प्रो. डॉ. ललित मोहन शर्मा ने स्पष्ट किया कि बीएसए कॉलेज नकल के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाए हुए है और कोई भी गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।हम सभी छात्रों को कहना चाहते हैं कि वहां ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे कि हम लोगों को मजबूरन इन लोगों खिलाफ किसी भी तरह की कोई वैधानिक कार्यवाही करने पड़े इसलिए आप स्वच्छ और सही तरीके से परीक्षाओं में भागीदारी करें।

उन्होंने फ्लाइंग टीम को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, नकल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए। सभी परीक्षार्थियों के जूते, बैग, और अन्य सामग्री की नियमित जांच की जाती है। मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूर्ण प्रतिबंधित हैं, उन्होंने कहा कि बीएसए कॉलेज मथुरा में नकल की कोई जगह नहीं है।छात्रों को चेतावनी दी जाता है कि भविष्य में यदि कोई अनुचित प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी और इस गलत कृत के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp