Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

कन्नौज में पट्टे की जमीन को लेकर बवाल, महिला ने छेड़छाड़ का भी लगाया आरोप

कन्नौज में पट्टे की जमीन को लेकर बवाल, महिला ने छेड़छाड़ का भी लगाया आरोप

कन्नौज में पट्टे की जमीन को लेकर बवाल, महिला ने छेड़छाड़ का भी लगाया आरोप

कन्नौज। उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले के अम्बरपुरवा गांव में पट्टे की जमीन को लेकर पुराना विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की नौरंगपुर चौकी अंतर्गत अम्बरपुरवा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के कब्जे को लेकर विवाद उग्र हो गया। पहले कहासुनी और फिर गाली-गलौज के बाद दोनों ओर से लाठियां चलीं, जिससे 11 लोग घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती

घायलों में एक पक्ष के रोहित कुमार, अनिल, सतीश, वीरपाल, संदीप कुमार और उमेश यादव शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से बृजेंद्र, सत्येंद्र यादव, माया देवी, नरेंद्र यादव और ज्ञान देवी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

पट्टे की जमीन बनी विवाद की वजह

इस विवाद की जड़ में पट्टे की जमीन को लेकर चल रहा तनाव है, जो कई दिनों से बना हुआ था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले छेड़छाड़ की शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 13 अगस्त को महिला ने पुलिस चौकी और मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा, बावजूद इसके सिर्फ शांति भंग में चालान कर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई। पुलिस अब मामले की दोबारा जांच कर रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp