Monday, November 9, 2026
11:23 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

IGNOU Recruitment 2026: इग्नू में 14 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से शुरू आवेदन

Category Archives: शिक्षा

IGNOU Recruitment 2026: इग्नू में 14 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर से शुरू आवेदन

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), मैदान गढ़ी, नई दिल्ली ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन (विज्ञापन संख्या: 69/2026/Admn.) जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिसमें सहायक निदेशक (Assistant Director), तकनीकी प्रबंधक (Technical Manager) और तकनीकी सहायक (Technical Assistant) के पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 3 अक्टूबर 2026

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 2 नवंबर 2026 (रात 11:59:59 बजे तक)

  • आयु, योग्यता और अनुभव की निर्णायक तिथि: 2 नवंबर 2026

  • आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि: 12 नवंबर 2026

पदों का विवरण और योग्यता (Vacancy & Eligibility)

इस भर्ती के तहत कुल 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनका विवरण इस प्रकार है:

  1. सहायक निदेशक (2 पद): इन पदों के लिए बीई/बीटेक, एमएससी या एमसीए (कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी) में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्ष का कार्य अनुभव मांगा गया है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 48 वर्ष (वेतन स्तर-10) तय की गई है।

  2. तकनीकी प्रबंधक (4 पद): उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक, एमएससी या एमसीए (न्यूनतम 55% अंक) और 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष (वेतन स्तर-10) है।

  3. तकनीकी सहायक (8 पद): इन पदों के लिए कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में बीई/बीटेक, एमएससी या एमसीए (कम से कम 55% अंक) होना अनिवार्य है। इसकी अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष (वेतन स्तर-8) है।

(नोट: एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, पूर्व सैनिकों और सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • अनारक्षित / ओबीसी (NCL) / ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹1,000/-

  • एससी / एसटी / दिव्यांग / पूर्व सैनिक / महिला उम्मीदवार: ₹500/-

  • शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे भेजें?

उम्मीदवारों का चयन योग्यता, अनुभव, स्क्रीनिंग या लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा/कौशल परीक्षा) और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों (शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और श्रेणी प्रमाण पत्र आदि) की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपियां संलग्न करके 12 नवंबर 2026 तक इस पते पर भेजना अनिवार्य है:

पता:

भर्ती प्रकोष्ठ, कमरा संख्या 13, ब्लॉक संख्या 7,

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय,

मैदान गढ़ी, नई दिल्ली – 110068


UPCISB Exam Date 2026: यूपी सहकारी संस्थान सेवा बोर्ड ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, 14 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा

 उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थान सेवा बोर्ड (UPCISB) ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग, गैर-बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा (सामान्य चयन) 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा निर्धारित तिथियों पर तीन पालियों में होगी।

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा एक ही चरण में कराई जाएगी और इसी को मुख्य परीक्षा माना जाएगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट और चयन सूची तैयार की जाएगी।

अलग-अलग पदों के लिए तय हुई परीक्षा तारीख

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सहायक, कैशियर (बैंकिंग सहायक) और लिपिकीय कर्मचारी (श्रेणी-3) पदों की परीक्षा 14 अक्टूबर को होगी। सहायक लेखाकार और लेखा लिपिक (श्रेणी-3) के लिए परीक्षा 16 अक्टूबर को निर्धारित है।

वहीं लेखाकार और सहायक लेखाकार (श्रेणी-3) पदों की परीक्षा 22 अक्टूबर को आयोजित होगी। कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (श्रेणी-3) पद के अभ्यर्थियों की परीक्षा 26 अक्टूबर को होगी।

तीन पालियों में होगी लिखित परीक्षा

UPCISB परीक्षा प्रत्येक निर्धारित दिन तीन पालियों में आयोजित करेगा। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार निर्धारित तारीख और पाली की जानकारी पहले से जांचने की सलाह दी गई है।

एडमिट कार्ड के निर्देश जरूर पढ़ें

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड की ओर से जारी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ डाउनलोड कर अपनी परीक्षा तिथि और पाली की पुष्टि करनी चाहिए। साथ ही आधिकारिक सूचना में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देशों की भी जांच करनी होगी। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी निर्देशों को समझ लेना उचित रहेगा।

उम्मीदवार UPCISB की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं। चूंकि इसी एक चरण की परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट और चयन सूची तैयार की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित परीक्षा तारीख के अनुसार तैयारी पूरी रखने की सलाह दी गई है।


रेलवे में अप्रेंटिस के 2008 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे की विभिन्न इकाइयों में कुल 2008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। योग्य अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और इसकी हार्ड कॉपी रेलवे को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।

इन इकाइयों में हैं सबसे ज्यादा स्लॉट

भर्ती में डीआरएम कार्यालय अजमेर के लिए 500, बीकानेर के लिए 524, जयपुर के लिए 580 और जोधपुर के लिए 134 स्लॉट निर्धारित हैं। इसके अलावा बीटीसी कैरिज अजमेर में 101, बीटीसी लोको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 स्लॉट रखे गए हैं।

इन पदों के लिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट समेत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थी उपलब्ध विकल्पों में से केवल एक यूनिट का चयन कर सकेंगे।

10वीं और ITI पास होना जरूरी

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे।

6 नवंबर 2026 को अभ्यर्थी की उम्र 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। एससी-एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

अप्रेंटिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों की 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का साधारण औसत लेकर मेरिट सूची तैयार होगी। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। भुगतान के बाद आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rrcjaipur.in के जरिए आवेदन करना होगा। फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी, आधार नंबर, 10वीं की जानकारी और तकनीकी योग्यता से संबंधित विवरण सावधानी से दर्ज करना होगा। एक अभ्यर्थी केवल एक यूनिट के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन किए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

आवेदन की अंतिम समय सीमा 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित है। अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करने और जमा करने से पहले सभी विवरण व दस्तावेजों की जांच करने की सलाह दी गई है।


डिग्री से ज्यादा जरूरी बनती जा रही स्किल, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार पर छिड़ी नई बहस

भारत में उच्च शिक्षा और रोजगार के बीच बढ़ती दूरी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। देश के प्रमुख वित्तीय विश्लेषकों और आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि केवल कॉलेज की डिग्री अब सफल करियर की गारंटी नहीं रही। बदलते तकनीकी दौर में कंपनियां प्रमाणपत्र से ज्यादा व्यावहारिक कौशल, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता को प्राथमिकता दे रही हैं।

मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के संस्थापक एवं मुख्य निवेश अधिकारी (CIO) सौरभ मुखर्जी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि भारत में 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर कौशल आधारित कार्य करने वाले कई युवा आर्थिक रूप से उन छात्रों से बेहतर स्थिति में हैं, जो वर्षों तक कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद भी रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका दावा है कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था युवाओं को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तैयार नहीं कर पा रही है।

उन्होंने रोजगार से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कॉलेज से निकलने वाले अधिकांश युवाओं को तुरंत रोजगार नहीं मिल पाता, जबकि कुशल तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों की मांग लगातार बढ़ रही है। निर्माण, मशीन संचालन, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग और अन्य ट्रेड आधारित क्षेत्रों में प्रशिक्षित लोग कई बार सामान्य स्नातकों की तुलना में अधिक आय अर्जित कर रहे हैं।

सौरभ मुखर्जी के अनुसार भारतीय शिक्षा प्रणाली आज भी रटने और परीक्षा आधारित मूल्यांकन पर अधिक निर्भर है। इसके विपरीत दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), बायोटेक्नोलॉजी, क्लीन टेक और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है, जहां व्यावहारिक कौशल और नवाचार की क्षमता सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसी मुद्दे पर भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने भी युवाओं से पारंपरिक करियर सोच से बाहर निकलने की अपील की है। उनका कहना है कि जर्मनी, स्विट्जरलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों में वेल्डिंग, प्लंबिंग, कारपेंट्री और इलेक्ट्रिकल रिपेयर जैसे ट्रेड स्किल्स को सम्मानजनक और अच्छी आय वाले पेशे के रूप में देखा जाता है, जबकि भारत में अभी भी इन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य का रोजगार बाजार केवल डिग्रीधारकों का नहीं, बल्कि उन लोगों का होगा जिनके पास तकनीकी दक्षता के साथ-साथ संवाद, सेवा, समस्या समाधान और रचनात्मक सोच जैसी मानवीय क्षमताएं भी हों। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच ऐसे कौशल अधिक महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं जिन्हें मशीनें आसानी से प्रतिस्थापित नहीं कर सकतीं।

इस बहस को वैश्विक स्तर पर भी समर्थन मिलता रहा है। एलन मस्क कई बार कह चुके हैं कि उनकी कंपनियों में भर्ती के लिए कॉलेज डिग्री अनिवार्य नहीं है, बल्कि उम्मीदवार की वास्तविक क्षमता और कौशल अधिक मायने रखते हैं। वहीं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल भी युवाओं को वर्षों तक केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में समय लगाने के बजाय उद्यमिता और व्यावहारिक कौशल विकसित करने की सलाह दे चुके हैं।

हालांकि शिक्षा विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि यह बहस “डिग्री बनाम स्किल” की नहीं, बल्कि “डिग्री के साथ स्किल” की है। उनका कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और तकनीकी दक्षता ही भविष्य के रोजगार बाजार में सफलता की सबसे मजबूत कुंजी होगी।


BEML Recruitment 2026: ग्रुप एग्जीक्यूटिव पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 10 जुलाई तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने अनुभवी उम्मीदवारों के लिए ग्रुप एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है जो सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कंपनी विभिन्न विभागों में ग्रुप एग्जीक्यूटिव पदों को भरेगी। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, अनुभव और विभागीय आवश्यकता के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों पर नियुक्त अभ्यर्थी कंपनी की उत्पादन, इंजीनियरिंग, परियोजना प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण, मार्केटिंग और अन्य तकनीकी इकाइयों में अपनी सेवाएं देंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE/B.Tech, MBA, CA, ICWA या अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी आवश्यक है। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें भिन्न हो सकती हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

आयु सीमा

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो कंपनी लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन या अन्य चयन प्रक्रिया भी आयोजित कर सकती है। अंतिम चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा।

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें महंगाई भत्ता (DA), चिकित्सा सुविधा, भविष्य निधि (PF), ग्रेच्युटी, अवकाश, बीमा और अन्य कॉर्पोरेट लाभ शामिल हो सकते हैं। वेतन पद और अनुभव के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले BEML की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Group Executive Recruitment 2026 लिंक खोलें। आवश्यक जानकारी भरें, मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र सबमिट कर दें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। साथ ही अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

BEML देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शामिल है और रक्षा, रेलवे, मेट्रो, खनन तथा भारी इंजीनियरिंग उपकरणों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में यहां नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को न केवल बेहतर वेतन और सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि लंबी अवधि के करियर विकास के अवसर भी प्राप्त होते हैं। सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।


ILS Scientist Recruitment 2026: साइंटिस्ट-B, C और D पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी शोध संस्थान में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। BRIC–इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (ILS), भुवनेश्वर ने साइंटिस्ट-बी, साइंटिस्ट-सी और साइंटिस्ट-डी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 पदों को भरा जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार, इन पदों के लिए संबंधित विषय में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और शोध अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

वेतन की बात करें तो साइंटिस्ट-बी पद के लिए सातवें वेतन आयोग के अनुसार ₹56,100 से ₹1,77,500 तक का वेतन निर्धारित है। वहीं साइंटिस्ट-सी और साइंटिस्ट-डी पदों के लिए इससे अधिक वेतनमान उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


RRB Group D Exam 2025: रेलवे ग्रुप-डी CBT 3 अगस्त से, जानें एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी की पूरी डिटेल

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 09/2025 के तहत ग्रुप-डी (लेवल-1) भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे के लेवल-1 (7th CPC Pay Matrix) के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आरआरबी ने परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की है। परीक्षा शहर (Exam City Intimation Slip) और एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड लिंक परीक्षा शुरू होने से करीब 10 दिन पहले सभी आधिकारिक RRB वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं, उम्मीदवार अपना ई-कॉल लेटर (Admit Card) परीक्षा की निर्धारित तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों का आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार की प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी। साथ ही, परीक्षा से पहले अपने आधार को UIDAI पोर्टल पर ‘Unlocked’ स्थिति में रखने की सलाह दी गई है, ताकि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आरआरबी ने उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी सूचनाओं पर भरोसा करने और परीक्षा संबंधी सभी अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहने की अपील की है।


JPSC PCS प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस रजिस्ट्रेशन शुरू; 9 जुलाई तक करें आवेदन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, मुख्य लिखित परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

JPSC ने सफल उम्मीदवारों से सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट  jpsc.gov.in पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि अंतिम समय में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।


12वीं के बाद कौन से डिप्लोमा कोर्स बनाएंगे आपके करियर की राह सुगम

अगर आपने 12वीं की पढाई पूरी कर ली है और अब समझ नहीं आ रहे कि आगे क्या करना है, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इस मोड़ पर आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। सबसे पहले ज़रूरी है कि आप खुद को समझें,आपकी रुचि किस क्षेत्र में है और आपकी ताक़तें कहाँ हैं। अगर आप किसी नए क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं या जल्दी स्किल हासिल करना चाहते हैं, तो डिप्लोमा कोर्सेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

डिप्लोमा क्यों है फायदेमंद

डिप्लोमा कोर्स आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक के होते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह आपको किसी भी फील्ड की बेसिक नॉलेज और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देता है। अगर आप आगे ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन करना चाहें, तो यह आपके लिए मजबूत नींव का काम करेगा। या फिर आप तुरंत नौकरी या प्रोफेशनल करियर शुरू करना चाहें, तो यह आपके लिए तैयार स्किल-पैकेज साबित होगा।

कौन कौन से डिप्लोमा कोर्स 12वीं के बाद आपकी स्किल्स बढ़ा सकते हैं 

  1. डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट
  2. डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग
  3. डिप्लोमा इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस
  4. डिप्लोमा इन ग्राफ़िक डिजाईन
  5. डिप्लोमा इन वेब डिजाईन एंड डेवलपमेंट
  6. डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  7. डिप्लोमा इन फैशन डिजाईन
  8. डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग

डिप्लोमा कोर्स करने के कई फायदे होते हैं , वो आप पर निर्भर करता कि आपका चुनाव आपको कहा ले जाता हैं। इसके साथ ही,  आपके पास कई और डिप्लोमा कोर्सेज के विकल्प मौजूद हैं जिनमे योगा और नेचुरोपैथी, साइबर सिक्यूरिटी, इवेंट मैनेजमेंट, डेटा साइंस, फार्मेसी, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट जैसे कई विकल्प हैं। 


भारत डार्क कॉमेडी को समझने के लिए तैयार है?

समीक्षा सिंह

हाल ही में “India’s Got Latent” के एक एपिसोड ने एक छोटी सी टिप्पणी की वजह से देश में विवाद की चिंगारी फैला दी। यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और अपूर्वा ने एक प्रतियोगी से माज़ाकिया अंदाज़ में सवाल किया। इस सहज मज़ाक ने जैसे ही वायरल होना शुरू किया, सोशल मीडिया और मीडिया में बवाल खड़ा हो गया, FIR दर्ज हुई, महाराष्ट्र सरकार ने जांच बुलाई, और हर जगह से आपत्ति की आवाज़ें उठने लगीं
जिस पर असर हुआ ये कि मंच के दूसरे होस्ट समय रैना ने शो के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए । रणवीर को इतना दबाव महसूस हुआ कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक माफी माँगी, कहना पड़ा कि वाकई में ये मज़ाक सही नहीं था । इसके साथ ही उन्हें FIRs, पुलिस पूछताछ, यहाँ तक कि घटना की संवेदनशीलता को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का ध्यान आकर्षित हो गया
कभी एक जोक , कभी एक मीम या कभी किसी फिल्म की एक लाइन ही इतना बड़ा मुद्दा बन जाती कि लोग गुस्से में आ जाते है । फर्क नहीं पड़ता की आपका मकसद हँसाना था या किसी बात की तरफ ध्यान दिलाना । बस किसी को बुरा लग जाता है और वही बात खत्म.
डार्क कॉमेडी का काम ही होता है उन बातों पर हँसना, जिनसे हम डरते हैं — मौत, सेक्स, अपंगता, राजनीति, मानसिक बीमारी, धर्म, समाज की सच्चाई। लेकिन भारत में इन बातों पर ना बात होती है, ना मज़ाक। यही सबसे बड़ी दिक्कत है।
क्योंकि ज़्यादातर भारतीयों के लिए ह्यूमर बस हँसी नहीं है, वो एक भावना है। यहाँ जोक को मनोरंजन की तरह नहीं, बल्कि अपने ऊपर लिया जाता है। अगर आप किसी चीज़ का मज़ाक उड़ाते हैं, तो लोग मान लेते हैं कि आप उसका अपमान कर रहे हैं। अगर आप किसी दुखद चीज़ पर हँसते हैं, तो लोग समझते हैं कि आप पत्थरदिल हैं। इस माहौल में डार्क कॉमेडी को आर्ट नहीं, हमला समझा जाता है।
हमारी संस्कृति और परवरिश हमें सिखाती है कि शराफत से रहो, बड़ों की इज़्ज़त करो, सिस्टम से सवाल मत करो। हम पहले तमीज़ सीखते हैं, सोच बाद में। इसी वजह से हम उन बातों से दूर भागते हैं जो हमें असहज लगती हैं। और जहाँ सच बोलना ही गलत लगने लगे, वहाँ मज़ाक करना तो और भी मुश्किल हो जाता है।
भारत में सेक्स, मानसिक स्वास्थ्य, विकलांगता, जाति और राजनीति जैसे मुद्दों पर लोग खुलकर बात नहीं करते। बच्चे सवाल न करें, बस सुनें और मानें — यही सिखाया जाता है। ऐसे में जब कोई कॉमेडियन या कलाकार इन बातों को छूता है, और वो भी मज़ाक में, तो लोग उसे समझने की बजाय गुस्सा करने लगते हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp