Saturday, November 28, 2026
3:45 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

मकर सक्रांति के पावन पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पूरी की तैयारियां, 8 जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र

Category Archives: उत्तराखंड

मकर सक्रांति के पावन पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पूरी की तैयारियां, 8 जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र

पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी 

भारी पुलिस बल किया गया तैनात 

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में मकर सक्रांति के पावन पर्व पर होने वाले स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर की है। पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र को 8 जॉन और 48 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी को स्नान को संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सोमवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। इसके बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुरुगेशन ने अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये डी ब्रीफिंग की। एसएसपी ने कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति स्नान पर अचानक से भीड़ बढ़ती है।

इसलिए पहले से ही सभी छोटी-बड़ी तैयारी करके रखें। स्नान के दौरान प्रत्येक कर्मी को सही समय पर अपने ड्यूटी पॉइंट पर आकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती है, घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार मौजूद व सतर्क रहें। यातायात प्लान का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। एसएसपी ने कहा कि हर जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने की दशा में उपयोग कर जनसंख्या के दबाव को नियंत्रित करें।

प्रत्येक पॉइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है। थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता व संयम के साथ निर्वहन करेंगे। मेला ड्यूटी में तैनात कोई भी कर्मी अनावश्यक मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। इस दौरान एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ सदर नताशा सिंह आदि मौजूद रहे।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि नौ पुलिस उपाधीक्षक, 11 निरीक्षक, 87 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक, 152 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल, 344 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु, पांच कंपनी, एक प्लाटून, एक सेक्शन पीएसी/आईआरबी, तीन टीम बम निरोधक दस्ता, एक टीम एटीएस, 16 कर्मी जल पुलिस/गोताखोर, 16 कर्मी अभिसूचना इकाई, सात यातायात उप निरीक्षक, 37 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल बांटा गया है।


राष्ट्रीय खेलों का लोगो अपनी डीपी में लगाएं- सीएम धामी 

राष्ट्रीय खेलों को लेकर मुख्यमंत्री की पहल

राज्य की जनता सामूहिक तौर पर सभी खिलाड़ियों का करेगी स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी के बीच राज्य में प्रदेशवासियों से सामूहिक रूप से देवभूमि आ रहे खिलाड़ियों के स्वागत में विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का जो गौरव प्राप्त हुआ है, वो ऐतिहासिक है। आगामी राष्ट्रीय खलों में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 10,000 खिलाड़ी देवभूमि आ रहे हैं।

उन्होंने जनता से निवेदन करते हुए कहा कि हमारी ‘अतिथि देवो भवः’ की संस्कृति का पालन करते हुए, सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करना है। और उनके उत्साहवर्धन हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता सामूहिक तौर पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत करेगी। सभी ने मिलकर आगामी राष्ट्रीय खेलों को विशेष और ऐतिहासिक बनाना है। हमारा यह कर्तव्य है कि देवभूमि आ रहे खिलाड़ी, हमारे राज्य से बेहतर यादें और अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाए जाने के संकल्प में राष्ट्रीय खेल भी सहायक सिद्ध होंगे।


मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

सुबह छह बजे से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 

मंदिर समूह सहित पूरे बाजार को भव्य रूप से सजाया गया

देहरादून। कल यानि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आदिबदरी मंदिर के कपाट खोले दिए जाएंगे। कपाट खोलने की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, साथ ही आदिबदरी मंदिर परिसर और नगर के सभी मंदिरों व बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। बता दें कि कपाट उदघाटन की शुभ बेला पर और भगवान आदिबदरी के माघ मास के पहले श्रृंगार के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आदिबदरी मंदिर पहुचंते है।

मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे। जबकि श्रद्धालु सुबह छह बजे से दर्शन कर सकेंगे। भगवान आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट वर्ष में एक माह (पौष)के लिए बंद होते हैं। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर समूह सहित पूरे बाजार को भव्य रूप से सजाया गया है।


अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल- रेखा आर्या

खेल मंत्री ने वॉलीबॉल टीम से लिया गोल्ड का वायदा

औचक निरीक्षण पर रुद्रपुर पहुंची मंत्री रेखा आर्या

हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया

रुद्रपुर। अगली बार जब हम मिले तो आपके गले में गोल्ड मेडल होना चाहिए, प्रदेश को आपसे यही अपेक्षा है। यह कहना था खेल मंत्री रेखा आर्य का जब वह रुद्रपुर में ट्रेनिंग कर रही प्रदेश की वॉलीबॉल टीम का हौसला बढ़ाने पहुंची थी। इनके अलावा खेल मंत्री ने हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन के लिए चल रहे ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया।

हल्द्वानी से औचक दौरे पर रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने वॉलीबॉल और हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी टीमें राष्ट्रीय खेलों के महासमर में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गोवा में जो कसर बाकी रह गई थी इस बार उसे पूरा कर देना है। इसके अलावा खेल मंत्री ने इसी स्टेडियम में चल रहे हैंडबॉल टीम सिलेक्शन के लिए ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन के लिए विशेष रूप से उन विशेषज्ञ को बुलाया गया है जो अतीत में राष्ट्रीय टीम का चयन कर चुके हैं।

इसके साथ ही खेल मंत्री ने 46वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में जहां शॉटगन शूटिंग का इवेंट होना है, वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान खेल उपनिदेशक शक्ति सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद रहे।


टिहरी जलाशय से प्रयागराज कुम्भ स्नान के लिए हो रही है पर्याप्त जल की आपूर्ति- महाराज

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से वार्ता कर कहा है कि टिहरी जलाशय से प्रयागराज कुम्भ स्नान के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं निर्मल जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया है कि प्रयागराज कुम्भ के लिए टिहरी जलाशय से पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में टिहरी जलाशय का जल स्तर 809 मीटर के लगभग है। जलाशय का जल स्तर 828 से 830 बढ़ाने के बाद 83 मीलियन क्यूबिक मीटर पानी की वृद्धि हुई है।

सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के पश्चात प्रयागराज कुम्भ स्नान के लिए वर्तमान में टिहरी जलाशय से 150 क्यूमेक्स स्वच्छ एवं निर्मल जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।


आशीष ध्यानी बने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, कहा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के वार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों और यूनियन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से आशीष ध्यानी को प्रदेश अध्यक्ष, हरीश जोशी को महामंत्री और तिलक राज को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। इस मौके पर पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही, उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव में यूनियन के विजयी प्रत्याशियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए प्रत्याशियों में उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, ऑडिटर शिवेश शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भंडारी, योगेश रतूड़ी, दीपक बड़थ्वाल और किशोर रावत शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यूनियन के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा, “यूनियन को एकजुट और सशक्त बनाना मेरी प्राथमिकता होगी। हमें न केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करनी है, बल्कि उनके लिए एक ऐसा मंच तैयार करना है, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहे।” उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने और समाज में सच्चाई और निष्पक्षता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

महामंत्री हरीश जोशी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यूनियन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी साथियों के साथ काम करने का भरोसा जताया।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि यह जीत पत्रकारों की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

सम्मेलन के दौरान पत्रकारिता जगत की चुनौतियों और उनकी रक्षा के लिए जरूरी कदमों पर भी चर्चा की गई। नवनियुक्त टीम ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे पत्रकार हितों को प्राथमिकता देंगे और उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।


मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी बस हादसे में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के दिए निर्देश 

मृतकों के परिजनों को चार लाख और गंभीर घायलों को एक लाख रुपये की मिलेगी आर्थिक सहायता

हादसे में 6 लोगो की हुई मौत 

देहरादून। पौड़ी से देहलचौरी जा रही सवारियों से भरी बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 मीटर खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिन्हे एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे में पांच लोगों की पौड़ी में और एक की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर घायलों को एक- एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो जिलाधिकारी तत्काल इसका संज्ञान लें, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।


प्रदेश की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पारंपरिक रूप से करें खिलाड़ियों का स्वागत- सीएम धामी 

28 जनवरी को होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज

देशभर से करीब 10 हजार से अधिक खिलाड़ी पहुंचेंगे उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर दिन की जा रही समीक्षा 

देहरादून। साल 2025 उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। खास इसलिए, क्योंकि 28 जनवरी से यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होना है। एक ओर खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। वहीं, इस आयोजन को पूरी तरह से अच्छा और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार ने भी कमर कस ली है।

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय खेलों के लिए देशभर से करीब 10 हजार से अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड आएंगे। ऐसे में उनके स्वागत के लिए हर घर में दीप जलाये जाएं और अपने घर को लड़ियों से रोशन करें।

इतना ही नहीं प्रदेश की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पारंपरिक रूप से स्वागत करें। जिस तरह जी-20 सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों का प्रदेश की महिलाओं ने किया था। कहा, राष्ट्रीय खेलों को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर दिन इसकी समीक्षा की जा रही है। कहा, प्रदेश के हर व्यक्ति, माता-बहन, बड़े-बुजुर्ग और बच्चे सभी इन राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित हों और किसी न किसी रूप में उनका स्वागत करें।

हर एक खिलाड़ी उत्तराखंड से लेकर जाए अच्छा अनुभव
सीएम ने कहा, राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड आने वाला देश का हर एक खिलाड़ी यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाए, इसके लिए हमने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सरकार के साथ खेल व सभी विभागों के अधिकारी, सभी जिलों के जिलाधिकारी और खेल संघों के पदाधिकारी के साथ जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

पूरा साल हमारे लिए है महत्वपूर्ण
साल 2025 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह साल हमारे राज्य का रजत जयंती वर्ष है, तो इसकी महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। रजोत्सव शुरू हो गया है और यह वर्ष हमारे लिए कई उपलब्धियां लेकर आएगा। कहा, उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जो 17 देशों से आए हुए उत्तराखंडी अपनी मातृभूमि से जुड़ रहे हैं और वह निश्चित रूप से राज्य के आर्थिक विकास के लिए अपना योगदान देंगे। इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने जा रहे हैं, जो हमारे पूरे देश के लिए एक उदाहरण बनेगा।


पर्यटन में नई उपलब्धियों के साथ आगे आ रहा उत्तराखंड

विशेषज्ञ बोले-देवभूमि उत्तराखंड असीमित संभावनाओं से भरी हुई

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन के द्वितीय सत्र में पर्यटन विशेषज्ञों और प्रवासी उत्तराखंडियों ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड असीमित संभावनाओं से भरा हुआ है। कहा गया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियों के साथ आगे आ रहा है।उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग के अपर सचिव अभिषेक रोहेला ने दूसरे सत्र मेें चर्चा करते हुए सरकार की तमाम पर्यटन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की महामारी के बावजूद उत्तराखंड पर्यटन विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। सरकार ने इस बार से शीतकालीन यात्रा भी शुरू की है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने साहसिक पर्यटन, पर्यटन सर्किट, होम स्टे, उत्तराखंड टूरिस्ट पालिसी का जिक्र किया और सरकार के स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

ताज गु्रप के आईएचसीएल के जीएम मनोज मिश्रा ने बताया कि उनके गु्रप के 17 होटल इस वक्त उत्तराखंड में हैं और बहुत जल्द देहरादून का प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका ग्रुप विरासत का सम्मान, सतत विकास के लिए सहभागिता, पर्यावरणीय हितों का ध्यान, स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के अवसर और कौशल विकास जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर काम कर रहा है।
स्टारकैप्स के मेंटर व एकेडेमिक हेड अमिताभ पांडेय ने एस्टो टूरिज्म पर बात की। उन्होंने कौसानी में नक्षत्र सभा की स्थापना से जुडे़ अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहुंचना आसान है। वनों की सघनता है। दूरस्थ में अति दर्शनीय स्थान है। ये सारे पहलु एस्टो टूरिज्म को बढ़ावा देने के मजबूत आधार हैं।

राजस एरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मनीष सैनी ने हेली सेवा के माध्यम से उत्तराखंड को जोड़ने पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि हिमालय दर्शन के माध्यम से हेली सेवा देने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालय में कई ऐसी जगह है, जहां तक आप नहीं पहुंच सकते। ऐसी स्थिति में हेली सेवा कारगर साबित हो सकती है। उन्होेंने अपनी प्रस्तावित जायरो एक्सपडीसन का भी जिक्र किया और कहा कि बहुत जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा।

ईको ग्लैंपस कानाताल के फाउंडर व सीईओ संजीव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का ध्यान में रखते हुए ग्लैंपिंग पर्यटन का ऐसा माध्यम है, जिसके कई लाभ है। सीमित संसाधनों से स्थानीय लोगों के रोजगार के बडे़ जरिये इससे बनाए जा सकते हैं। उन्होंने अपनी संस्था के स्तर पर किए जा रहे कार्यों और उसमे महिलाओं की भागीदारी का खास तौर पर जिक्र किया।

जापान से आए प्रवासी उत्तराखंडी भुवन तिवारी ने बताया कि जापान में पर्यटन के क्षेत्र में भारत की 16 कंपनियां काम कर रही हैं, जिसका संचालन करने वाले 50 फीसदी उत्तराखंडी हैं। उन्होंने कहा कि जापान से आने वाले पर्यटक ज्यादातर हरिद्वार व ऋषिकेश ही आते हैं। उन्हें पहाड़ के अन्य स्थानों तक लाने के प्रयास होने चाहिए।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डा एके त्रिपाठी ने कहा कि आयुष व वैलनेस पर देश दुनिया की कितनी रूचि है, इसका पता पिछले दिनों आयोजित वल्र्ड आयुष कांग्रेस से चल सकता है। इस आयोजन में रिकार्ड रजिस्ट्रेशन हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैलनेस का मतलब है कि किन नियमों का पालन करके स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड आयुष राज्य है। यहां पर दुर्लभतम मेडिकल प्लांट मौजूद हैं। इनके बेहतर उपयोग करके देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम आगे बढ़ाने के लिए काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश को वल्र्ड कैपिटल योगा घोषित किया गया है। यह वल्र्ड सिटी आॅफ वैलनेस भी है। उन्होंने आयुष व वैलनेस के संबंध में प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए उनके बारे में विस्तार से बताया। पर्यटन विभाग की अधिकारी पूनम चंद्र ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रवासी उत्तराखंडियों और मेहमानों का सम्मान किया गया। संचालन आरजे काव्य ने किया। संचालन आरजे काव्य ने किया।


2027 तक प्रदेश का कृषि उत्पादन दोगुना करना लक्ष्य

कोदा झंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आगे बढ़ाएंगे

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन के चतुर्थ सत्र में कृषि व ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान एक नारा खूब लगता था-कोदा, झिंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे। अब बदली हुई स्थिति में नारा बदल गया है। नया नारा है-कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आगे बढ़ाएंगे।

चतुर्थ सत्र में अपने संबोधन में जोशी ने कहा कि जहां तक जैविक खेती का सवाल है, आज करीब 40 फीसदी तक हमारी खेती जैविक है। इस साल हम इसे 50 फीसदी तक ले जाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पिछले चार वर्षों से हमें जैविक खेती में प्रथम पुरस्कार मिल रहा है। प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होेंने मिलेट्स को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स के लिए उत्तराखंड में बेहद उपयोगी स्थिति मौजूद है। उन्होंने कहा कि हम कृषि क्षेत्र में नई तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। 2027 तक हम अपना उत्पादन दुगना करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, उपलब्धियों के बारे में भी विस्तार से बात की।

सचिव दीपेद्र कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य में छह एरोमा वैली प्लांट डेवलप किए जा रहे हैं। एरोमा पार्क काशीपुर में 40 एकड़ भूमि पर इत्र से संबंधित प्रोसेस यूनिट को एक जगह पर लाने का निर्णय महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एरोमा वैली पालिसी प्रारूप तैयार है, जिसे दो-तीन महीने में अनुमोदन प्राप्त हो सकता है। उन्होेंने बताया कि कीवी के उत्पादन को मिशन मोड में लेकर कार्य किया जाएगा।

काश्तकारों ने बताई सफलता की कहानी

काश्तकार बलबीर सिंह कांबोज ने बताया कि वह 18 एकड़ भूमि पर फूलों की खेती करते हैं। यहां की जलवायु अच्छी है। इस व्यवसाय के लिए सारी स्थितियां अनुकूल हैं। उन्होंन कहा कि प्लास्टिक के फूलों को सीमित करना चाहिए। प्राइवेट कंपनी चला रहे चंद्रमणि कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी ने 18 राज्यों में 40 हाइड्रोपोनिक फार्म बनाए हैं। युगांडा में भी काम कर रहे है।

मधुमक्खी पालन व्यवसाय कर रहे अतर सिंह कैंत्यूरा ने कहा कि हमारे जंगल मधुमक्खी पालन के लिए उपयुक्त हैं। उत्तराखंड में बहुत पहले से इस संबंध में काम किया जा रहा है। जौजीकोट में देश का पहला मधुमक्खी बाॅक्स बना था।

नैनीताल की आरोही संस्था के पंकज तिवारी ने कहा कि विकास में संतुलन जरूरी है। उन्होंने मशरूम उत्पादन, शहद उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिश्रित खेती उत्तराखंड के लिए अच्छी है, क्योंकि पहाड़ काफी असिंचित खेती है। मृदा का स्वास्थ्य वैसा ही रखना है, जैसे हम अपने स्वास्थ्य को रखते हैं।

एक प्राइवेट कंपनी संचालित कर रहे मनमोहन भारद्वाज ने कहा कि कलस्टर मे काम किया जाना ज्यादा लाभदायी है। उन्होंने बताया कि उनके स्तर पर 200 बीघा जमीन पर काम किया गया है। चतुर्थ सत्र में मेहमानों का स्वागत ग्राम्य विकास आयुक्त अनुराधा पाॅल ने किया। सत्र का संचालन आर्गनिक बोर्ड के एमडी विनय कुमार ने किया। इस मौके पर प्रवासी उत्तराखंडियों और मेहमानों का सम्मान भी किया गया।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp