Saturday, November 28, 2026
3:55 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

राजभवन में पदक विजेता सैनिक और पूर्व सैनिक सम्मानित

Category Archives: उत्तराखंड

राजभवन में पदक विजेता सैनिक और पूर्व सैनिक सम्मानित

वेटरन्स डे- ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम” में सैनिकों को सलाम

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वीरता पदक विजेताओं और सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अर्द्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों को राज्यपाल प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में कुमांऊ स्कॉउट्स, 4वीं बटालियन असम रेजिमेंट और 14वीं राजपूताना राइफल्स को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए यूनिट प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुभव और उनकी नेतृत्व क्षमता राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति उनका जीवन अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों से समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करें। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में वे अपना योगदान दें।

राज्यपाल ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे आएं और समाज और राष्ट्र को प्रेरित करने का काम करें। राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेना है कि हम अपने वीर शहीदों के परिजनों की देखभाल और उनकी हर परिस्थिति में सहयोग करते हुए उनके लिए स्वास्थ्य सेवाओं, ईसीएचएस लाभ और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है, जिसे ‘देवभूमि’ के साथ-साथ ‘वीरभूमि’ भी कहा जाता है। यहां अनेक वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। आज का यह कार्यक्रम हमारे उन वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। यह हमारे सैनिकों और उनके परिवारों को संदेश देता है कि उनका बलिदान न केवल हमारे लिए अमूल्य है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के नाते जब भी वे सैनिकोें से जुड़े किसी कार्यक्रम में शामिल होते है तो उन्हें लगता है कि वे अपने परिवार के मध्य है उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की प्रेरणा से राजभवन में पहली बार आयोजित इस आयोजन को प्रेरणादायी बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में उत्तराखण्ड के हमारे वीर सैनिकों का योगदान अतुलनीय रहा है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि हमारे वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। उत्तराखंड के वीरों ने अपनी बहादुरी और साहस से हमेशा ये दिखलाया है कि देवभूमि ना केवल विश्व को शांति का मार्ग दिखा सकती है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर शौर्य और वीरता का भी प्रदर्शन कर सकती है। ये हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उत्तराखण्ड जैसे छोटे राज्य में अब तक करीब 1834 सैनिकों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, और ये संख्या हर वर्ष निरंतर बढ़ती जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करते रहे हैं। देश में वन रैंक-वन पेंशन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने ही की। जिससे पूर्व सैनिकों को ना सिर्फ आर्थिक मजबूती मिली बल्कि उनके आत्मसम्मान की भी रक्षा हुई। एक सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने भी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को नजदीक से देखा और समझा है। इसीलिए राज्य सरकार का हमेशा ये प्रयास रहता है कि शहीदों और उनके परिवारों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने उत्तराखंड में वीर बलिदानियों के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया है। उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है यह राज्य के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति हमारे सम्मान और सर्मपण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष में 2025 के प्रथम माह में राज्य में समान नागरिक सहिंता लागू कर दी जायेगी इसके साथ ही इसी माह 28 जनवरी से राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगें, उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देशभर के लगभग 10 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से इस आयोजन में आने वाले खिलाड़ियों एवं इससे जुड़े लोगों का हृदय से स्वागत करने की भी अपील की । उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में आयोजित हुए जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले महानुभावों को मिले सम्मान एवं आत्मीयता से देशभर में राज्य की समृद्ध परंपराओं को पहचान मिली है, हमारी अतिथि देवो भवः की परंपरा को आगे बढ़ाने में भी इससे मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी अपने विचार रखते हुए सैन्य कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, आईजी आईटीबीपी संजय गुज्यांल, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल सहित बड़ी संख्या में सेवारत और भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वाले सेवारत और भूतपूर्व सैनिक

मेजर गोविंद सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल शशि भूषण, कोमोडोर हनिश सिंह कार्की, कर्नल पीयूष भट्ट, कर्नल ऐश्वर्या जोशी, मेजर शिवम गुप्ता, मेजर प्रतीक बिष्ट, कैप्टन अक्षत उपाध्याय, मेजर सौरभ थापा, मेजर मनिक सती, मेजर प्रकाश भट्ट, मेजर रोहित जोशी, नायब सूबेदार राजेन्द्र प्रसाद, नायब सूबेदार पंकज सिंह झिंकवाण, हवलदार गोविंद सिंह, नायक ललित मोहन सिंह, नायक दीपक सिंह, नायब सूबेदार पवन सावंत, पूर्व सैनिकों में नायक विनोद कुमार और लांस नायक राजेश सेमवाल के अलावा सैनिक कल्याण विभाग के सूबेदार मेजर मोहन लाल भट्ट व हेमचन्द चौबे।

सम्मानित होने वाले अर्द्धसैनिक बल के जवान और अधिकारी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस(आईटीबीपी) के हेड कांस्टेबल कपिल देव और सिपाही (महिला) अहोंगशागबाम नानाओ देवी, सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के उपनिरीक्षक नवज्योति मनराल, मुख्य आरक्षी अवनीश कुमार सिंह व आरक्षी राउत योगिन्द्र रामचन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के निरीक्षक बिरेन्द्र सिंह और हवलदार (महिला) अनिता राणा ।


सीएम धामी ने देहरादून में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में मेयर पद पर सौरभ थपलियाल और अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा ने हमेशा पार्टी को सफलता दिलाई है। इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी देहरादून नगर निगम चुनाव में शानदार जीत को सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देहरादून को आदर्श शहर बनाने और यहां के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भाजपा की सरकार हर समय तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्र में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनने के बाद विकास योजनाओं का तेजी से विस्तार होगा और देहरादून हर स्तर पर एक नए विकास की दिशा में अग्रसर होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। यह जनता पर निर्भर है कि उन्हें मंदिरों को वक्फ बोर्ड को देने वाली कांग्रेस चाहिए या धर्म की रक्षा के लिए समर्पित भाजपा चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा यदि कांग्रेस सत्ता में आई, तो वे अगले पांच साल तक यही बहाना बनाकर देहरादून के विकास के नाम पर जनता को ठगते रहेंगे कि न उनकी राज्य में सरकार है, न ही केंद्र में।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनावों में जीत की दिशा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और जोश के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड के वाइस चेयरमैन विश्वास डाबर, दिनेश अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विनय गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जोगेंद्र सिंह पुंडीर, श्याम अग्रवाल, विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र कांबोज, बबिता, सुमित पांडेय, अंजू पांडेय, छाया देवी, शैलेंद्र बिष्ट, रजनी रावत, हरीश कोहली, बबलू बंसल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


38वें राष्ट्रीय खेल के लिए शेफ डी मिशन, खेल तकनीकी आचरण समिति और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति की बैठक संपन्न

देहरादून।  38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक में शेफ डी मिशन, खेल तकनीकी आचरण समिति और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से खेल स्थलों की तैयारी, खिलाड़ियों के आवास, लॉजिस्टिक प्रबंध और कार्यक्रम की रूपरेखा की प्रगति की समीक्षा की गई। खेलों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुविधाएं और तकनीकी निष्पादन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

शेफ डी मिशन ने सभी समितियों के बीच समन्वय को महत्व देते हुए कहा कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। खेल तकनीकी संचालन समिति ने खेलों से संबंधित तकनीकी आवश्यकताओं और राष्ट्रीय नियमों के अनुपालन पर अद्यतन जानकारी साझा की। 38वें राष्ट्रीय खेल में देशभर के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेल विधाओं में भागीदारी की जाएगी, जिससे भारतीय खेल प्रतिभाओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा। यह आयोजन खेल जगत को सुदृढ़ बनाने और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

बैठक का समापन कार्ययोजना पर सर्वसम्मति के साथ हुआ, ताकि राष्ट्रीय खेलों को सफल और यादगार बनाया जा सके। तैयारियों की प्रगति के साथ आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

राष्ट्रीय खेलों के सफलतापूर्वक आयोजन के क्रम में यह एक महत्वपूर्ण बैठक थी। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले खिलाड़ियों, उनके स्टाफ और अन्य लोगों की सारी व्यवस्थाओं पर बैठक में चर्चा की गई। हमने बाहर से आने वाली टीमों और लोगों के लिए व्यापक स्तर पर रहने खाने और आने-जाने के इंतजाम किए हैं। इस बैठक के बाद हम सफल आयोजन की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।

रेखा आर्या, खेल मंत्री, उत्तराखंड सरकार


निकाय चुनाव- भाजपा 15 को जारी करेगी संकल्प पत्र

सीएम करेंगे निकाय के विकास का संकल्प पत्र जारी 

सभी 11 निगमों के लिए अलग अलग संकल्प पत्र भी जारी होंगे

सीएम धामी करेंगे 28 जनसभाएं व रोड शो

देहरादून। भाजपा बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में डबल इंजन सरकार का उपलब्धि एवं पार्टी का निकाय चुनावों पर संकल्प पत्र जारी करेगी। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि पार्टी मुख्यालय में बुधवार 15 जनवरी को प्रातः 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में सीएम अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों, पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ इसे सार्वजनिक करेंगे। गहन विचार विमर्श और जन सुझावों के आधार पर पार्टी ने निकाय के लिए अपना संकल्प पत्र तैयार किया है। जिसे कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनता के लिए सार्वजनिक करेंगे। संकल्प पत्र मे एक प्रदेश स्तर का संकल्प पत्र होगा और शेष 11 सभी 11 निगमों के लिए अलग अलग होंगे। इनके माध्यम से पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजना को सामने तो रखेंगे ही, वहीं निकायों के विकास हेतु हम क्या क्या काम करना चाहते हैं उनकी जानकारी भी साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि प्रत्येक निकाय की परिस्थितियों और समस्याएं अलग-अलग हैं, लिहाजा उसको समाधान के तरीके भी अलग-अलग है। इसलिए पार्टी ने एक संकल्प पत्र पूरे प्रदेश और प्रत्येक निगम के लिए पृथक पृथक संकल्प पत्र तैयार किया है। पार्टी मुख्यालय के बाद सभी जनपदों और निकाय क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम से हम अपना संकल्प जनता के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। जिसमें वहां के विधायक, पार्टी के प्रभारी और पार्टी पदाधिकारीगण, जिन्हें नगर निकायों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, शामिल रहेंगे।

वहीं चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने बताया कि अंतिम चरण में मुख्यमंत्री के नेतृत्व अभियान जोर शोर से आगे बढ़ाया जाएगा। कर्णप्रयाग से अभियान शुरू करने के साथ मुख्यमंत्री कुल 28 जनसभाएं और रोड शो करने वाले हैं। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में प्रचार अभियान के लिए निकले प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी स्टार प्रचारक 200 से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिसमें जनसभाएं, रोड शो, पदयात्रा, जनसंपर्क कार्यक्रम, बैठकें, बाइक रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य रूप से आयोजित होंगे।

कांग्रेस विधायक मयूख माहरा के पार्टी में शामिल होने को लेकर पूछे गया सवाल का ज़बाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, जो भाजपा की रीति नीति से सहमत होगा और संगठन, प्रदेश एवं देश के विकास में सहयोग करने की स्थिति में होगा ऐसे सभी लोगों का स्वागत है। लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक लगातार एक के बाद एक 15 हजार से अधिक कांग्रेसजन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आज भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, भाजपा नेतृत्व के संपर्क में हैं। जिस पर हम गौर करते हुए भविष्य में उचित निर्णय लेंगे।


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए प्रवेश पत्र किया जारी

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

19 जनवरी से आयोजित होगी परीक्षा 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने यूकेएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट, डीईओ, एमईटी और अन्य विभिन्न पदों की भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप सी के 751 पदों को भरना है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3,  कंप्यूटर सहायक सह रिसेप्शनिस्ट के 3, जूनियर, असिस्टेंट के 465, रिसेप्शनिस्ट के 5, हाउसिंग इंस्पेक्टर के 1, मेट के 268 और सुपरवाइजर के 6 पर शामिल है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्तूबर, 2024 से चालू हुई और 1 नवंबर, 2024 तक चली। इसके लिए सुधार विंडो 5 नवंबर से 8 नवंबर तक खुली थी।

इन पदों के लिए परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन लिखित प्रतियोगी परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता टाइपिंग परीक्षा देनी होगी। टाइपिंग टेस्ट के समापन के बाद सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और फिर लिखित परीक्षा में व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। यूकेएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2025 में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के विषय शामिल हैं। परीक्षा के लिए कुल अंक 100 हैं।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा सत्यापन पूरा करें और अपने यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2025 तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ें।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका स्पष्ट प्रिंटआउट ले लें।


मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाई खिचड़ी

खेल मंत्री ने शिशु सदन के अनाथ बच्चों संग मनाया मकर सक्रांति और घुघुति त्यौहार

मंत्री ने बच्चों संग पिट्टू खेला और पतंगबाजी भी की

देहरादून। राजकीय शिशु सदन में रहने वाले अनाथ बच्चों के लिए 14 जनवरी का दिन बहुत खास रहा । मकर संक्रांति और घुघुति त्यौहार के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद अपने हाथों से खिचडी बनाकर इन बच्चों को परोसी । साथ ही खेल मंत्री ने इन बच्चों के साथ करीब 2 घंटे तक पिट्ठू खेला और पतंगबाजी भी की ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन बच्चों को मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमंत्रित किया था। खेल मंत्री रेखा आर्य बताया कि विभागीय मंत्री होने के नाते वे खुद ही इन बच्चों की अभिभावक भी हैं इसलिए उन्होंने इन बच्चों के अपने परिवार संघ यह त्यौहार मनाने का फैसला किया था। मंत्री ने बच्चों संग घुघुति की विशेष माला तैयार कर सभी बालिकाओं को माला पहनाई और उनका तिलक किया। इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने मकर संक्रांति की खिचड़ी अपने हाथों से तैयार कर खुद ही बच्चों को परोसी और मंत्री ने खुद भी उनके बीच पंगत में बैठकर खिचड़ी और हलवे का लुत्फ लिया।

इसके बाद बारी थी पतंगबाजी की । मंत्री ने काफी देर तक बालिकाओं के साथ पतंगबाजी में हाथ आजमाए। उनके साथ करीब दो घंटे तक परंपरागत खेल पिट्ठू भी खेला। उसके बाद खेल मंत्री ने सभी बच्चों को खेल सचिवालय में अपना कार्यालय में बुलाया और वहां उनसे एक-एक कर बातचीत की। इस मौके पर खेल निदेशक प्रशांत आर्य, मोहित चौधरी, उप जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेल उद्घाटन समारोह के लिए किया आमंत्रित

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन के सभी बच्चों को 28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेल उद्घाटन समारोह के लिए भी विशेष रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि उस दिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा खेल मंत्री ने खुद ही बच्चों को पूरे खेल परिसर में घुमाया और उन्हे एक-एक चीज के बारे में जानकारी दी। खेल मंत्री ने बताया कि इन बच्चों में से जिनकी खेलों में रुचि होगी उन्हें बालक और बालिका खेल छात्रावास में एडमिट कराया जाएगा।


उत्तराखंड निकाय चुनाव- 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी मिलेगा सवेतन अवकाश

देहरादून। उत्तराखंड में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होने हैं। जिसके चलते प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी सवेतन अवकाश मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, राज्य में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे।

जिन निकायों में मतदान होगा, उनके अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अर्द्ध निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों, मजदूरों के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार व उपकोषागार भी बंद रहेंगे।


पौड़ी अस्पताल में कतिपय समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट

जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

पौड़ी। बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त 3 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने इस मामले में पौड़ी के डीएम से रिपोर्ट तलब की है, साथ ही कहा है कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है। ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।


हरबर्टपुर में सीएम धामी के रोड-शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

मातृशक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से किया सीएम धामी का स्वागत

देश में विभाजनकारी शक्तियों को बढ़ावा देती है कांग्रेस- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में रोड-शो कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी नीरू देवी एवं अन्य सभासदों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के अंदर जनता-जनार्दन की ओर से मिल रहा अपार जनसमर्थन और स्नेह इस बात का प्रतीक है कि इस बार निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने जा रही है। यह अपार समर्थन प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनहित के प्रति जनता के विश्वास का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया है और भविष्य में भी हम प्रदेश के हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। देहरादून रोड से शुरू हुआ मुख्यमंत्री धामी का रोड शो सहारनपुर रोड, पांवटा रोड, विकासनगर रोड पर पहुंच संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी उपस्थित रहे।


श्रद्धालुओं के लिए खोले गए आदिबदरी मंदिर के कपाट

मंदिर में शीतकालीन दर्शन हुए शुरू

मंदिरों और बाजार को भव्य रूप से सजाया गया 

कर्णप्रयाग। मकर संक्रांति के पवन अवसर पर भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खोल दिए गए हैं। मंदिर में शीतकालीन दर्शन शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर आदिबदरी मंदिर परिसर के साथ ही नगर के सभी मंदिरों और बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खोले गए।

जबकि श्रद्धालुओं को सुबह छह बजे से दर्शन शुरू किए। साथ ही मंदिर में वेद ऋचाओं के स्वरों के साथ कड़कड़ाती ठंड में भी माहौल भक्तिमय हो गया। बता दें कि कपाट उदघाटन की शुभ बेला पर और भगवान आदिबदरी के माघ मास के पहले श्रृंगार के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आदिबदरी मंदिर पहुचंते है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp