Wednesday, November 18, 2026
5:33 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

‘ब्रांड मोदी’ के साथ लोगों के दिलों में तेजी से जगह बनाता ‘ब्रांड धामी’

Category Archives: राष्ट्रीय

‘ब्रांड मोदी’ के साथ लोगों के दिलों में तेजी से जगह बनाता ‘ब्रांड धामी’

– केदारघाटी से लेकर महाराष्ट्र तक संभाला चुनावी मोर्चा, पार्टी को हर जगह मिली सफलता

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत से साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। ब्रांड मोदी के साथ साथ ब्रांड धामी तेजी से लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं। इस उपचुनाव में विरोधियों ने मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ कुप्रचार करके निगेटिव नेरेटिव क्रिएट किया और पूरे चुनाव को धाम बनाम धामी बना दिया। कांग्रेस के शीर्ष नेता और तमाम विरोधी एकजुट होकर मुख्यमंत्री पर हमलावर रहे। बावजूद इसके धामी सरकार की उपलब्धियों और चुनावी कौशल से विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। धामी के कामकाज पर जनता ने दिल खोलकर मुहर लगाई।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल नाम भर नहीं है, बल्कि एक ब्रांड हैं। मोदी के हर क्रियाकलाप का प्रभाव जनता के बड़े हिस्से को प्रभावित करता है इसलिए पिछले दो दशकों से वह देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांड बने हुए हैं। ब्रांड मोदी की बदौलत केन्द्र ही नहीं राज्यों में भी भाजपा चुनाव जीतती चली आ रही है। उनके साथ ही राज्यों में भी भजपा के कुछ नेता हैं जो एक ब्रांड के रूप में अपनी पार्टी के लिए फयादेमंद साबित हो रहे हैं। तेजी से उभर रहे ऐसे नेताओं में से एक हैं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सादगी, सरल स्वभाव, संवेदनशीलता और सख्त निर्णय लेने की क्षमता, ये वो तमाम गुण हैं जिनकी बदौलत पुष्कर सिंह धामी लोकप्रिय बनते जा रहे हैं। धामी ने उत्तराखण्ड में अपने कम समय के कार्यकाल में कई बड़े और कड़े फैसले लिए, जिससे देशभर में उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ। खासकर यूसीसी, नकलरोधी कानून, लैंड जिहाद, दंगारोधी कानून, महिला आरक्षण आदि निर्णयों से वह देश में नजीर पेश की चुके हैं। उनकी लोकप्रियता का दायरा उत्तराखण्ड तक ही सीमित नहीं है वह पूरे देश में उनकी छवि एक ‘डायनेमिक लीडर’ की बन चुकी है। उनकी लोकप्रियता को देखकर ही भाजपा हाईकमान ने उत्तर ही नहीं बल्कि दक्षिण के राज्यों में भी उन्हें बतौर युवा स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव के प्रचार में भेजा, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। बीते लोकसभा चुनाव में उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीटों पर भी धामी ने ताबड़तोड़ जनसभाएं, रैली और रोड शो किए।

प्रदेश के भीतर 90 से अधिक चुनावी सभाएं, रोड शो और सीधा जनसंवाद करके धामी ने पार्टी के पांचों प्रत्याशियों को कंफर्ट जोन में खड़ा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी पांचों सीटें भाजपा की झोली में गईं। अन्य चरणों के चुनाव में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे बढ़े राज्यों में अब उन्हें प्रचार के लिए भेजा गया। महाराष्ट्र और झारखण्ड में हुए विधानसभा चुनाव में भी धामी ने कई जनसभाएं कीं। उत्तराखण्ड में धामी से पहले किसी राजनैतिक दल का शायद ही कोई ऐसा मुख्यमंत्री रहा हो जिसका पार्टी के चुनाव प्रचार में इतना व्यापक उपयोग किया गया हो। यहां तक कि नारायण दत्त तिवारी, हरीश रावत और भुवन चंद खण्डूड़ी जैसे दिग्गज भी प्रचार के लिहाज से दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रहे।


महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत सनातन की जीत- महाराज

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता जताई

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली विजय के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के साथ-साथ सनातन की जीत बताया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की धामी सरकार की नीतियों के साथ-साथ देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को मिली कामयाबी पर खुशी जताते हुए महाराष्ट्र में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इस जीत को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पंवार और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित महाराष्ट्र की जनता की जीत बताया है।

महाराज ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता ने भाजपा को जीता कर कांग्रेस के झूठ का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीताकर एक बार पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विश्वास व्यक्त किया है‌।

महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत सनातन विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा है। महाराष्ट्र की जनता ने इस चुनाव में कांग्रेस को आइना दिखाने के साथ-साथ उद्धव ठाकरे और शरद पवार को भी ज़मीन दिखा दी है।


डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, मुंबई हवाई अड्डे पर 3496 ग्राम कोकीन के साथ एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। एक बड़ी कार्रवाई में, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिएरा लियोन से आने वाले एक लाइबेरिया के नागरिक को पकड़ा। यात्री के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान, डीआरआई अधिकारियों ने पाया कि वह असामान्य रूप से भारी था। गहन जांच के दौरान उसमें दो पैकेट मिले, जिनमें एक सफेद पाउडर जैसा पदार्थ था। उसे ट्रॉली बैग के नकली तली में बड़ी चालाकी से छिपाया गया था।

क्षेत्रीय स्तर पर परीक्षणों से पुष्टि हुई कि यह पदार्थ कोकीन था, जिसका कुल वजन 3,496 ग्राम था, जिसका अवैध बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग 34.96 करोड़ रुपये है। उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। डीआरआई नशीले पदार्थों की तस्करी के सिंडिकेट को खत्म करने और हमारे नागरिकों को नशीले पदार्थों के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।


केदारनाथ उपचुनाव- भाजपा की ऐतिहासिक विजय और विपक्ष के झूठ की करारी हार

धाकड़ धामी के नेतृत्व में केदारनाथ चुनाव में मिला भाजपा को बहुमत, कांग्रेस हुई चारों खाने चित

पीएम मोदी के भरोसे पर फिर खरे उतरे धाकड़ धामी 

देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत केवल एक उपचुनाव में विजय नहीं बल्कि विपक्ष की झूठ की राजनीति और भ्रामक प्रचार को जनता द्वारा स्पष्ट रूप से नकारे जाने का प्रमाण है। कांग्रेस ने इस चुनाव में हर संभव प्रयास किया कि झूठे आरोपों और भावनात्मक शोषण के माध्यम से जनता को गुमराह किया जाए, लेकिन केदारनाथ की जनता ने अपने विवेक से इन सब दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

धर्मरक्षक धामी को जनता ने पूरे दिल से किया स्वीकार 

भाजपा को प्रचंड मत से विजयी बनाकर केदारनाथ की जनता से स्पष्ट कर दिया कि वे सच्चाई और विकास के साथ हैं। यह चुनाव जनता के उस विश्वास का प्रतीक है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार के प्रति दिखाया है। धर्मरक्षक धामी के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री ने धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और पुनरुत्थान के लिए जो कदम उठाए हैं, उन्हें जनता ने पूरे दिल से स्वीकार किया है। केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, और राज्य में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना के लिए किए गए प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि भाजपा का नेतृत्व राज्य की प्रगति और धर्म की रक्षा में पूरी तरह से सक्षम है।

यह उपचुनाव साबित करता है कि जनता अब झूठे आरोपों और भावनात्मक शोषण की राजनीति को सहन नहीं करेगी। केदारनाथ की पवित्र भूमि ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सच्चाई, विकास और धर्म की रक्षा करने वाली सरकार को ही जनसमर्थन मिलेगा। कांग्रेस की झूठ और भ्रामक राजनीति को नकारते हुए, जनता ने यह दिखा दिया कि भाजपा सरकार न केवल राज्य की आस्थाओं की संरक्षक है, बल्कि विकास और प्रगति की राह पर भी अग्रसर है।

पीएम मोदी के भरोसे पर फिर खरे उतरे धाकड़ धामी 

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे और उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। यह विजय सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि राज्य में भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व पर जनता के अपार विश्वास का प्रमाण है।

कांग्रेस के झूठ के पुलिंदे को जनता ने नकारा 

कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे भ्रामक दावे किए, जिनका कोई आधार नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केदारनाथ मंदिर की शिला को दिल्ली ले जाने की योजना बना रही है, जो पूरी तरह से निराधार था। इस तरह के झूठे आरोप केवल धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाने और जनता को भड़काने का एक असफल प्रयास थे। इसके अलावा, कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि चारधाम यात्रा रामनगर से शुरू की जाएगी, जो कि न केवल गलत था बल्कि एक कुचक्र था ताकि धार्मिक यात्रियों और जनता को भ्रमित किया जा सके। चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर भी कांग्रेस ने बार-बार अव्यवस्थाओं के झूठे आरोप लगाए, जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा के प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं।


यूपीसीबी ने बिना अनुमति के चल रहे 49 होटलों को किए नोटिस जारी

पर्यावरण उल्लंघन के लिए लगाया 50 लाख रुपये तक का जुर्माना

मसूरी। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) ने बिना अनुमति के चल रहे मसूरी के 49 होटलों को नए नोटिस जारी किए हैं। और पर्यावरण उल्लंघन के लिए उन पर कुछ लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया है। यह कदम राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस निर्देश के बाद उठाया गया है जिसमें पूर्व में लगाए गए जुर्माने का पुनर्मूल्यांकन करने तथा उल्लंघन की तिथि से जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया था।

49 होटलों में से 34 होटल यूपीसीबी की अनुमति के बिना चल रहे थे। जिन्होंने दिसंबर 2019 से पहले या उसके बाद परिचालन शुरू किया था, लेकिन यूपीसीबी की अनुमति नहीं ली गई थी व अन्य 15 होटलों, जिन्होंने पहले संचालन के लिए सहमति प्राप्त की थी, पर अपनी अनुमति का नवीनीकरण न कराने के लिए जुर्माना लगाया गया। यूपीसीबी के सदस्य सचिव पराग मधुकर धकाते ने बताया कि 49 होटलों पर लगाया गया कुल जुर्माना 8 करोड़ रुपये से अधिक है।

इन होटलों को इस साल की शुरुआत में इसी तरह के उल्लंघन के लिए दंडित किया गया था। हालांकि, यूपीसीबी ने पुष्टि की है कि पहले चुकाए गए जुर्मान को संशोधित जुर्माने से काट लिया जाएगा। धकाते ने कहा, एनजीटी ने हमें इन होटलों के लिए जुर्माने का पुनर्मूल्यांकन करने का निर्देश दिया है। इस सम्बन्ध में बोर्ड के सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है की उपरोक्त निर्णय के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

होटल व्यवसायियों ने नए नोटिस पर आपत्ति जताई है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि मसूरी में 49 होटलों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस निर्देश के बाद उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) ने होटल संचलान को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति न लिये जाने वाले 34 होटल और 15 होटल संचालको के द्वारा अनुमति का नवीनीकरण न कराने पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ होटल संचालकों द्वारा इस साल की शुरुआत में लगाए गए जुर्माने का भुगतान कर दिया है। हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अतिरिक्त जुर्माना क्यों लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जारी नोटिस को लेकर विधिक राय ली जा रही है। और वह जल्द संबंधित न्यायालय में सभी नोटिस प्राप्त होटल संचालकों की ओर से पक्ष रखा जायेगा।


खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद राफ्टिंग कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का किया निरीक्षण

एक्शन मोड में खेल मंत्री रेखा आर्या, 38 राष्ट्रीय खेल की तौयारियों का निरीक्षण किया

साहसिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य – रेखा आर्या 

ऋषिकेश। आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शिवपुरी टिहरी गढ़वाल पहुँचकर राज्य स्तरीय साहसिक परीक्षण केंद्र का पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया । मंत्री रेखा आर्या ने अपने सम्बोधन में कहा राफ़्टिंग उत्साही खेल है और आज यह केंद्र राफ्टिंग करने वाले प्रशिक्षुवों को समर्पित करते है और उम्मीद जताते है की आगामी राष्ट्रिय खेलों में यहाँ परीक्षण ले रहे उत्तराखण्ड के प्रशिक्षुओं के लिए उपयोगी होगा और हमारा प्रदेश राफ्टिंग में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है और ख़ासकर प्रशिक्षु में हमारी बेटियों की संख्या ज़्यादा देखकर बेहद आनंद हुआ यह दर्शाता है कि हमारी सरकार में बेटियाँ सशक्त बन रहीं हैं ।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुँचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा हमारी सरकार द्वारा साहसिक कदम उठाते हुए राष्ट्रीय खेलों में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इनाम की धनराशि दोगुना किया है जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी बधाई के पात्र है और साथ ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का भी सहयोग समय दर समय मिलता रहता हैं ।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा अब समय बदल गया है और अब लोग मनोरंजन के बजाय करियर के रूप में खेल क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और यह सब संभव हो पाया है हमारे सरकार के प्रयासों से और सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिये किए जा रहे विकास कार्यों से ।

इसके उपरांत खेल मंत्री ने नवनिर्मित राज्य स्तरीय साहसिक परीक्षण केंद्र भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इस नवनिर्मित भवन की जानकारी ली ।

इसके उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड के पावरलिफ़्टर पृथ्वी सेन गुप्ता को भी सम्मानित किया और उनको भविष्य के प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के निमित होने वाले वाटर स्पोर्ट्स प्रत्योगिताओं की तैयारियों का भी निरक्षण किया और स्वयं राफ्टिंग कर राफ्ट की लोकेशन का मुआयना किया । इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने बीच वॉलीबॉल के मैदान पर भी पहुँची और अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ओलंपिक संघ के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया ।

अपने राफ्टिंग के अनुभव पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा राफ्टिंग साहसिक पर्यटन का प्रतीक है जिसका एक अनुपम अनुभव रहा और हमारा प्रयास है कि बीच गेम्स को भी प्रोम्प्ट किया जाए और हमको लगता है कि राफ्टिंग के साहसिक क्षेत्र का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और हमारे पहाड़ के बच्चे प्रताभी से परिपूर्ण है और हमारा प्रयास है राफ्टिंग को भी 38वें राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनाया जाये ।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या के साथ कैबिनेट मंत्री नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा , निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्या, समेत विभागीय अधिकारी और प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।


पिथौरागढ़ जिले में जमीन की खरीद फरोख्त पर तलब की रिपोर्ट

उत्तराखण्ड में बाहरी व्यक्तियों की भूमि खरीद फरोख्त पर कड़ी नजर रखें

प्रादेशिक सेना भर्ती में आये युवाओं के लंगर में पहुंचे सीएम

आदि कैलाश के लिए संपर्क मार्ग को व्यवस्थित किया जाय- सीएम

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ की समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा भूमि खरीद फरोख्त पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का समाधान जिस स्तर पर हो सकता है, वहीं पर हो जाय।

उन्होंने कहा आदि कैलाश के लिए संपर्क मार्ग की व्यवस्था और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आदि कैलाश आने वालों यात्रियों की संख्या तीस हजार से अधिक बड़ी है, आगे भी बढ़ने की संभावना है । पीएमजीएसवाई की समीक्षा के दौरान अधिक लंबित कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा बेस चिकित्सालय से उल्का मंदिर के लिए शॉर्टकट मार्ग बनाने की बात रखी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 15 दिन के भीतर डीपीआर शासन को उपलब्ध करने की निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनपद में निर्माणाधीन पार्किंग की समीक्षा के दौरान जाखनी तिराहा में मल्टी लेवल कार पार्किंग निर्माण की जानकारी लेते हुये कहा कि पार्किंग निर्माण कार्यों के अलावा जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उन्हें निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण करें।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान धारचूला से तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति की जानकारी लेते हुए बीआरओ के अधिकारी एवं जिला प्रशासन को प्राथमिकता से कार्यों में गति लाने एवं अवशेष मुआवजा की धनराशि को आवंटित करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पूर्ण ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि नए पर्यटक स्थलों को सरकार द्वारा विकसित करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है।

समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विकास योजनाओं एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में प्रशासन द्वारा बनाए गए सुशासन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का उद्देश्य जनपद में प्राप्त होने वाली नागरिक शिकायतों का निस्तारण करना है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रादेशिक सेना भर्ती में आए युवाओं को मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं मैदान में जाकर भोजन कराया और उनके भोजन के इंतजामों को जांचा। स्थानीय व्यापारियों से धामी ने मुलाकात की और हाल-चाल जाना पूर्व सैनिक संगठन के लोगों से रास्ते में मिलकर मुलाकात की और उनके द्वारा भर्ती में आये युवाओं के लिए लंगर लगाए जाने की सराहना की।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा , दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक हरीश धामी, मयूर महक,फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, जिला महामंत्री भाजपा राकेश देवलाल जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी,पुलिस अधीक्षक रेखा यादव,मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी के अलावा जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


ज्योर्तिमठ में येलो और ग्रीन केटेगरी के भवनों को अस्थाई मरम्मत की मिली अनुमति

ज्योतिर्मठ आपदा- नवनिर्माण नहीं होगा सिर्फ मरम्मत होगी

चमोली। ज्योर्तिमठ में भू-धसाव से प्रभावित येलो और ग्रीन केटेगरी के आवासीय भवनों की अस्थाई मरम्मत के लिए प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इसके आदेश जारी किए हैं। यह अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि केवल भवनों की मरम्मत की जाएगी और किसी प्रकार का नवनिर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। भवन मालिकों को इस आशय का शपथ पत्र भी देना होगा कि वे केवल मरम्मत का कार्य करेंगे।

यह निर्णय तहसील ज्योर्तिमठ में 25 सितंबर 2024 को आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें मूल निवासी स्वाभिमान संगठन और भू-धसाव प्रभावितों ने प्रशासन से शीत ऋतु में ठंड से बचाव के लिए मरम्मत की अनुमति देने की मांग की थी। वर्ष 2023 में हुए भू-धसाव के कारण कई आवासीय भवनों में दरारें आ गई थीं, जिससे उन्हें तकनीकी टीम द्वारा असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। इन भवनों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है – रेड (482 भवन), ब्लैक (34 भवन), यलो (442 भवन), और ग्रीन (280 भवन)।

अभी तक 217 परिवारों को उनके क्षतिग्रस्त भवनों के लिए पूरी धनराशि वितरित की जा चुकी है, जबकि अन्य प्रभावित परिवारों को धनराशि नहीं मिल पाई है। इन परिवारों को आगामी शीत ऋतु में राहत देने के लिए अस्थाई मरम्मत की अनुमति दी गई है।


मंत्री रेखा आर्या ने सुनी सस्ता गल्ला राशन डीलर्स की समस्याएं

जल्द दूर किए जाएंगे लाभांश और अन्य विनियमिताओं से जुड़े मसले – मंत्री रेखा आर्या

प्रदेश की महिलाओं को सस्ता गल्ला दुकान विक्रेता लाइसेंस में मिलेगा 33% आरक्षण, जल्द ही आयोजित किया जाएगा महिला सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं का सम्मेलन

देहरादून। प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में प्रदेश के राशन डीलर्स की समस्याओं पर डीलर्स और अधिकारियों संग बैठक कर गहनता से चर्चा की।

बैठक में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के राशन डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।

मीडिया से बातचीत में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राशन विक्रेताओं को जून माह तक का लाभांश दे दिया गया है और शेष लाभांश व भाड़े के भुगतान की धनराशि हेतु केंद्र सरकार को अवगत करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलने वाले राशन के लिए भुगतान की जाने वाली धनराशि के शेष बचे भाग हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और कहा गया है कि जनपदों के सम्बन्धित डीपीओ और डीएसओ के साथ वर्चुअल बैठक कर भुगतान में आ रही दिक़्क़तों के समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा शत प्रतिशत राशन वितरण करने वाले विक्रेताओं को दुकान खोलने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा और सशर्त शत-प्रतिशत लाभार्थियों को राशन वितरण करने वाले विक्रेताओं पर अनावश्यक दबाव ना बने इसके लिए भी आदेश जारी किया जाएगा।

राशन के शत प्रतिशत ऑनलाइन वितरण पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बायोमेट्रिक व्यवस्था को निरंतर हाईटेक किया जा रहा ताकि सुदूरवर्ती जनपदों में भी सिस्टम कारगर हो और हमारे प्रदेश की गिनती 100% ऑनलाइन राशन वितरण करने वाले राज्यों में हो सके। इसके लिए अधिकारियों को 15 दिसंबर तक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने के दृष्टिगत, प्रदेश में नई और शेष बची सस्ता गल्ला की दुकानों के आवंटन में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है और जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर इसे महिलाओं के उत्थान हेतु लागू कर दिया जाएगा। मंत्री बोलीं कि जल्द ही एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें महिला सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं की उपलब्धियों, उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर विमर्श किया जाएगा।

आज की इस बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल, अपर आयुक्त पीएस पांगती, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल, प्रदेश अध्यक्ष राशन डीलर्स एसोसिएशन रेवाधर बृजवासी, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पंत, अनिल कक्कड़, प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाओ पीडीआर में जापानी और फिलीपीन रक्षा मंत्रियों से की मुलाकात

नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन लाओ पीडीआर (लाओस) की राजधानी वियनतियाने में जापानी और फिलीपींस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के साथ महत्वपूर्ण रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

जापानी रक्षा मंत्री के साथ बैठक
राजनाथ सिंह ने जापानी रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। दोनों मंत्रियों ने पिछले सप्ताह जापान में हुए यूनिकॉर्न मास्ट के कार्यान्वयन के ज्ञापन पर चर्चा की और इसे दोनों देशों के लिए एक अहम कदम बताया।

बैठक के दौरान, भारतीय और जापानी सेनाओं के बीच आपसी सहयोग को और बढ़ाने के लिए विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों में भागीदारी और आपूर्ति एवं सेवा समझौतों पर भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, दोनों पक्षों ने हवाई क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने पर भी सहमति व्यक्त की।

फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव के साथ बैठक
इसके बाद, रक्षा मंत्री ने फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव गिल्बर्टो टेओडोरो से भी मुलाकात की। इस दौरान, दोनों पक्षों ने आगामी आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक और (एडीएमएम)-प्लस फोरम में भारत के समन्वयक देश के रूप में फिलीपींस के योगदान का स्वागत किया।

बैठक में दोनों देशों ने रक्षा उद्योग, आतंकवाद-विरोध, अंतरिक्ष और समुद्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

बौद्ध मंदिर के दर्शन और आशीर्वाद
वियनतियाने में अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बौद्ध मंदिर वाट सिसाकट का दौरा किया और वहां के मठाधीश महावेथ चित्ताकारो से आशीर्वाद प्राप्त किया।

एडीएमएम-प्लस की बैठक में भागीदारी
राजनाथ सिंह ने वियनतियाने में आयोजित एडीएमएम-प्लस की 11वीं बैठक में भी भाग लिया। इस बैठक में मलेशिया, लाओ पीडीआर, चीन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की गई।

रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत के सामरिक संबंधों को मजबूत करने और सुरक्षा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp