Wednesday, November 18, 2026
7:29 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ बाकी सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी

Category Archives: राष्ट्रीय

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ बाकी सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी

जिलों में शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन 

13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम

देहरादून। दो दिन में प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 और 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शीतलहर से भी ठिठुरन बढ़ेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 21.8 डिग्री पर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.6 डिग्री रहा। बुधवार यानि आज के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार है।


खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो – स्प्रिंट चैंपियनशिप का शुभारंभ

सरकार ने किया 4 फ़ीसदी खेल कोटा और आउट आफ़ टर्न नौकरी देकर खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित- रेखा आर्या

उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं एवं अपार क्षमताएं – रेखा आर्या

मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी में कार्यकर्ताओं संग देखी ‘’ द साबरमती रिपोर्ट ‘

टिहरी गढ़वाल। प्रदेश सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी गढ़वाल पहुंचकर टिहरी झील में होने वाले चार दिवसीय “तीसरे वाटर स्पोर्ट्स कप” का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं जो व्यवस्था इस राष्ट्रीय खेलों के लिए इस पहाड़ी प्रदेश ने विकसित की है वह देश के किसी पहाड़ी राज्य में नहीं हैं। आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर हमने तैयार किया है वह अवस्थापना हम सिर्फ़ राष्ट्रीय खेलों के लिए ही नहीं है बल्कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि की ओर अग्रसर करने के लिए भविष्य में उपयोग करेंगे और राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड को देश में अलग स्थान मिलेगा जिससे उत्तराखण्ड पूरे देश में खेलों के हब के रूप में स्थापित होगा ।

खेल मंत्री ने 35 वीं सीनियर महिला व पुरुष राष्ट्रीय कैनो – स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 में देश भर से पहुंचे खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएँ दी और उम्मीद जताई है कि देश और प्रदेश के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से राष्ट्रीय खेलों से ओलम्पिक्स तक का सफ़र तय करेंगे ।

इसके साथ ही खेल मंत्री ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि जिस प्रकार हमने ऋषिकेश और रामनगर में G20 की बैठकों का सफल आयोजन किया था उसके अनुरूप ही हम तैयारी कर बेहतरीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें जिससे पूरे देश के मानचित्र पर टिहरी गढ़वाल का नाम दर्ज हो और टिहरी वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में हब के रूप में स्थापित हो ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि वाटर स्पोर्ट्स के लिए कहा जाता है की साहस के आगे जीत है और हमारे प्रदेश के साहसिक खेल के खिलाड़ियों के पास ख़ुद को साबित करने का मौक़ा हैं और इस प्रतियोगिता से ही प्रदेश के राष्ट्रीय खेलों के लिए भी चयन होना है, हम प्रदेश के खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं देते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार और खेल विभाग खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने आउट आफ़ टार्न जॉब देने समेत 4 फ़ीसदी खेल कोटा देकर कर उत्तराखंड के खिलाड़ियों का भविष्य सुनिश्चित और सुरक्षित भी कर लिया हैं।

इसके अतिरिक्त इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने खेल मंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि रेखा आर्या डायनमिक खेल मंत्री हैं जो राष्ट्रीय खेलों को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं और जिसके परिणाम स्वरूप उत्तराखण्ड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए वर्ल्डक्लास व्यवस्थाओं के साथ तैयार है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के महत्वपूर्ण आगाज से पूर्व टिहरी में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो – स्प्रिंट चैंपियनशिप का होना इस बात का संकेत हैं कि आगामी राष्ट्रीय खेलों के कैनोइंग और कायाकिंग खेल का आयोजन टिहरी झील का सम्पूर्ण उपयोग कर इस पहाड़ी जनपद में होगा जिसके लिए मै टिहरी वासियों को शुभकामनाएं देती हूं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा इस प्रतियोगिता से प्रदेश के खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन होगा और टिहरी में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कर टिहरी को देश के मानचित्र पर स्थापित कराने का कार्य करेंगे।

समारोह के उपरांत खेल मंत्री रेखा आर्या ने 35 वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो – स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 का फ्लैग दिखाकर शुरूआत की और इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्वयं भी कैनोइंग कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खिलाड़ियों को आगमी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी में कार्यकर्ताओं संग देखी ‘’ द साबरमती रिपोर्ट ‘

इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या टिहरी के नगर पालिका के सिनेमा हॉल पहुंची जहाँ उन्होंने पार्टी के विद्याकगणों और कार्यकर्ताओं के साथ ‘’द साबरमती रिर्पोट’’ फ़िल्म देखी ।

द साबरमती रिपोर्ट पर बोलते हुए उन्होंने कहा साबरमती फ़िल्म देखने से बाद हमको महसूस हुआ की कैसे गोधरा के सच को देश की जनता से वर्षों तक छुपाया गया और गोधरा की घटना के तथ्यों को सत्ता हासिल करने के दबाया गया । द साबरमती रिपोर्ट फ़िल्म से हमे यह भी पता चलता है की कैसे तब के एक प्रख्यात मीडिया चैनल ने भी गोधरा के तथ्यों को छुपाकर सुनियोजित तरीक़े से झूठ परोसने का कृत्य किया था ।सचाई कभी छिप नहीं सकती है , द साबरमती रिपोर्ट फ़िल्म गुजरात की सचाई को बयान करती और देश की सर्वोच अदालत सुप्रीम कोर्ट भी इसको पहले ही स्पष्ट कर चुका है ।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल राजेश नौटियाल, टीएचडीसी के निदेशक शैलेंद्र सिंह, इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशान्त कुशवाह और उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के सचिव डी. के. सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।


11 से 21 दिसंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती परीक्षा हुई शुरु, केंद्र के आसपास पुलिस और सेना के कड़े इंतजाम 

बिना बैरिकेडिंग के भर्ती केंद्र के अंदर नहीं मिलेगी एंट्री 

हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर 

रुड़की। आज बुधवार से शुरू होने वाली अग्निवीर परीक्षा को लेकर पुलिस और सेना की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। भर्ती परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिना बैरिकेडिंग के कोई भर्ती केंद्र के अंदर नहीं जा पाएगा। उधर, हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पुलिस अधिकारी भर्ती प्रक्रिया का रोजाना पल-पल का अपडेट भी लेंगे। 11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा चलेगी। इसमें कई प्रदेशों के युवा प्रतिभाग करेंगे। युवाओं की भारी भीड़ आने के चलते पुलिस-प्रशासन ने यातायात रूट प्लान समेत पुलिस सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए हैं। युवाओं के रहने की भी व्यवस्था की गई है। भर्ती केंद्र में एंट्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि व्यवस्था न बिगड़ पाए।

भर्ती केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में बैरिकेडिंग लगाई गई है। इस बैरिकेडिंग से होकर ही युवा भर्ती केंद्र में दाखिल होंगे। किसी को भी बिना बैरिकेडिंग के एंट्री नहीं दी जाएगी। कोई बिना बैरिकेडिंग के एंट्री या हुड़दंग करेगा तो पुलिस की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा भर्ती केंद्र के आसपास पुलिस और सेना का कड़ा पहरा रहेगा। भर्ती केंद्र के पास प्रशासन की ओर से मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है।

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए मंगलवार शाम से ही बाहरी राज्यों से आने वाले युवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक बड़ी संख्या में युवा रुड़की पहुंच गए। युवाओं की भीड़ को देखते हुए भर्ती केंद्र के आसपास मंगलवार की शाम से पुलिस तैनात कर दी गई।


सीएम ने बेसहारा एवं बेघर लोगों को कंबल वितरित किए

मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण

राज्य में कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए- सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात आई.एस.बी.टी, में बेसहारा एवं बेघर लोगों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगो को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर आईएसबीटी स्थित रैन बसेरे का भी औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी में कंबल वितरण के दौरान सभी का कुशलक्षेम जाना एंव प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कंबल, गर्म कपड़े वितरण के साथ ही सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आईएसबीटी में यात्रियों के लिए भी ठंड से बचाव हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरे के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां रह रहे श्रमिकों के साथ अलाव भी सेखा। उन्होंने अधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा रैन बसेरे पर्याप्त मात्रा में बिस्तर हो। उन्होंने कहा शहर में सड़को किनारे रह रहे लोगों, आवासहीन लोगों और परिवारों को भी रैन बसेरे में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा खासकर बच्चों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरा की सुविधा दी जाए। उन्होंने रैन बसेरे में आवश्यकता अनुसार भोजन की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी जरूरतमंद लोगों को तय समय के अंदर कंबल वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए। उन्होंने कहा हमने जन सेवा के भाव से इस पूरे शीतकाल में बेसहारा लोगों की हर संभव सहायता करनी है। मुख्यमंत्री ने शहर में विभिन्न प्रमुख स्थानों में भी विशेष रूप से अलाव जलाने के भी निर्देश दिए।


आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, ऑटो वालों को दी पांच बड़ी गारंटी

ऑटोवालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा उठाएगी सरकार – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑटो वालों का इंश्योरेंस होगा। ऑटोवालों को 10 लाख तक का इंश्योरेंस मिलेगा। आगे कहा कि ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी में एक लाख की सहायता देंगे।

ऑटो वालों की वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये ऑटोवालों के खाते में जाएंगे। ऑटोवालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा सरकार उठाएगी। अरविंद केजरीवाल मंगलवार को न्यू कोंडली में अपनी पत्नी सुनीता के साथ एक ऑटो ड्राइवर के घर पहुंचे। जहां उन्होंने खाना खाया है। इससे पहले केजरीवाल ने ऑटो वालों से मुलाकात की थी और एक ऑटो चालक ने घर पर खाना खाने के लिए बुलाया था।


वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस- नया रिकार्ड बना सकता है उत्तराखंड

आयोजन में भाग लेने के लिए साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन से उम्मीदों को लगे पंख

12 दिसंबर से आरंभ हो रहा महा आयोजन, 15 दिसंबर तक चलेगा

देहरादून। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में उत्तराखंड नया रिकार्ड बना सकता है। आयुर्वेद के इस महाकुंभ के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन से ऐसे संकेत उभर रहे हैं। अभी तक साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू होना है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन के नौवें संस्करण में सबसे ज्यादा 5102 डेलीगेट्स पहुंचे थे। जिस हिसाब से रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उसके मुताबिक ही डेलीगेट्स की उपस्थिति रहने पर उत्तराखंड के नाम एक उपलब्धि दर्ज होना तय है।

वर्ष 2002 से वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन हो रहे हैं। इस बार मेजबानी का अवसर उत्तराखंड को मिला है। अब तक के इस आयोजन के सफर में डेलीगेट्स की संख्या बढ़ती-घटती रही है। मगर रजिस्ट्रेशन को पैमाना माने, तो उत्तराखंड के लिए अच्छी तस्वीर दिखाई दे रही है। देवभूमि उत्तराखंड आने में डेलीगेट्स की दिलचस्पी नजर आ रही है। आयुष सचिव रविनाथ रामन के अनुसार अभी तक साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस महा आयोजन की तैयारी जोरों पर है और इसे अभूतपूर्व बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

देशों की संख्या, प्रतिनिधियों पर भी नजर
वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में देशों की संख्या और प्रतिनिधियों पर भी उत्तराखंड की नजर है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन में सबसे ज्यादा 53 देशों ने भागीदारी की थी। विदेशी प्रतिनिधियोें की संख्या भी पिछले वर्ष ही सबसे ज्यादा रही थी और 295 विदेशी प्रतिनिधि आयोजन का हिस्सा बने थे। इस बार उत्तराखंड 54 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधित्व की उम्मीद कर रहा है। इसी तरह, विदेशी प्रतिनिधियों की संख्या को लेकर भी निगाहें टिकी हैं।

उत्तराखंड आयुष की धरती है। हमारा सौभाग्य है कि उत्तराखंड में आयुर्वेद का यह विश्वस्तरीय आयोजन हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि विषय विशेषज्ञों के विचार मंथन से आयुर्वेद के क्षेत्र में पूरे विश्व को जगाने का काम करेगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस में भोजन से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप

बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग

डेलीगेट्स के लिए तैयार मैन्यू में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम

हर शाम होंगे गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोक नृत्य के कार्यक्रम

पदमश्री प्रीतम भरतवाण, संगीता ढौंडियाल और साथी देंगे प्रस्तुतियां

देहरादून। आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में खाने से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी। देश-विदेश के डेलीगेट्स की थाली में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम परोसे जाएंगे। चार दिन का मैन्यू तैयार कर लिया गया है। दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तय हुए हैं, जिसमें मांगल गायन से लेकर छोलिया और अन्य उत्तराखंडी नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।

विश्व स्तरीय यह आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून में होने जा रहा है। इस दौरान आयुर्वेद पर गहन मंथन किया जाएगा। इस बडे़ अवसर पर पहाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भी कदम उठाए गए हैं। आयुष सचिव रविनाथ रमन के अनुसार डेलीगेट्स के भोजन और इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

देश-विदेश के डेलीगेट्स के लिए तय मैन्यू

12 दिसंबर 2024
मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, गहत की भरवा रोटी घी में सेकी, राई की सब्जी, गहत की दाल/तुअर की दाल, लाल साठी भात, झंगोरे की खीर, टिमरू की चटनी।

13 दिसंबर 2024
मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, पालक की काफली, उड़द की दाल, लाल साठी भात, बाल मिठाई, रोटने, भंगेरे/भंगजीरे की चटनी।

14 दिसंबर 2024
मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, गहत की भरवा रोटी घी में सेकी, आलू की थिच्वाणी, भट्ट की चुटकाणी, झंगोरे का भात, सिंगोरी मिठाई, केले के गुलगुले, सफेद भुने भट्ट और तिल की चटनी।

15 दिसंबर 2024
मंडुवे की रोटी, घर का मक्खन, तिल कुचाई, भट्ट की चुटकाणी, चंबा का राजमा, लाल साठी भात, घुगती, अस्के, पीली राय की चटनी।

उत्तराखंडी लोक संगीत के ये होंगे कार्यक्रम

12 दिसंबर 2024 सुबह के सांस्कृतिक कार्यक्रम
सुश्री कंचन भंडारी एवं साथी-मांगल गायन
उद्यांचल पर्वतीय कला समिति-छोलिया नृत्य
12 दिसंबर 2024 शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम
नव हिमालय लोक कला समिति-कुमाऊंनी लोक नृत्य
ब्रहम कमल सांस्कृतिक समिति-गढ़वाली लोक नृत्य
जौनसार बावर सांस्कृतिक गांव का रिवाज संस्था-जौनसारी लोक नृत्य
पदमश्री प्रीतम भरतवाण-जागर

14 दिसंबर 2024 शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम
संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति-कुमाऊंनी लोक नृत्य
संगम सांस्कृतिक समिति-गढ़वाली लोकनृत्य
स्पर्श जनजाति सामाजिक एवं सांस्कृतिक संध्या-जौनसारी लोक नृत्य
संगीता ढौंडियाल-लोक गायन

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 का आयोजन उत्तराखंड के लिए हर तरह से महत्वपूर्ण अवसर है। आयुर्वेद के संबंध में गहन विचार मंथन का उत्तराखंड साक्षी बनेगा, साथ ही यहां की संस्कृति का भी देश-दुनिया में प्रचार होगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने एवं जाम से निजात दिलाने को डीएम संकल्पबद्ध

काबुल हाउस पार्किंग निर्माण कार्य शुरू

99.35 लाख का है काबुल हाउस पार्किंग प्राजेक्ट, 285 है वाहन क्षमता

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे। शहर में पार्किंग हेतु नये स्थल चिन्हित किए जा रहे। इसी क्रम में काबुल हाउस में पार्किंग निर्माण प्रक्रिया प्रारम्भ हो गया है, जिसमें लगभग 285 छोटे वाहन पार्क किये जा सकेंगे। 99.35 लाख है प्रोजेक्ट तेजी कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम स्वयं कर रहे कार्यों की मॉनिटिरिंग। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वंय फील्ड विजिट करते हुए संभावनाएं तलाशी तथा नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के भ्रमण गतिमान है। ताकि शहर में जाम एवं पार्किंग की समस्या को लेकर सुधारात्मक कार्य धरातल पर किए जा सके।


गंगा पर झूठी राजनीति, उत्तराखण्ड सरकार के विरुद्ध दुष्प्रचार फिर हुआ बेनकाब

उत्तराखण्ड सरकार ने गंगोत्री जल परीक्षण में कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज

जांच रिपोर्ट्स में गंगा जल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाई गई

देहरादून। राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी कांग्रेस द्वारा उत्तराखण्ड सरकार पर गंगा जल को प्रदूषित करने के आरोप एक बार फिर बेबुनियाद साबित हुए हैं। गंगोत्री क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से संबंधित कांग्रेस के आरोपों को उत्तराखण्ड जल संस्थान ने ठोस तथ्यों और जांच रिपोर्ट्स के साथ खारिज कर दिया है।

कांग्रेस ने दावा किया था कि गंगोत्री में 100 एमएलडी STP के जल में फेकल कॉलीफॉर्म की मात्रा 540 MPN पाई गई है, जो राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के मानकों से काफी अधिक है। इसके जवाब में उत्तराखण्ड जल संस्थान ने बताया कि STP का पानी ECON Laboratory & Consultancy जैसी मान्यता प्राप्त लैब द्वारा पुनः परीक्षण करवाया गया है। 18 नवंबर 2024 को जारी रिपोर्ट में यह जल निर्धारित मानकों के अनुरूप भी पाया गया है।

झूठी रिपोर्ट का सच: कांग्रेस का दावा था कि गंगोत्री का STP जल प्रदूषित और मानकों से अधिक

सत्य: ECON लैब की रिपोर्ट में STP जल पूरी तरह NGT के मानकों के अनुरूप पाई गई। जल संस्थान ने कार्रवाई कर पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अनुबंधित फर्म के आंकड़ों में असंगति की जांच के लिए निर्देश दिए।

उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा की निर्मलता और अविरलता को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए। उत्तराखण्ड में 53 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स स्थापित किए गए हैं। जहां कहीं भी कमी पाई गई, वहां सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

राजनीतिक प्रपंच का हुआ अंत

उत्तराखण्ड सरकार ने कांग्रेस के दुष्प्रचार को न केवल तथ्यों से खारिज किया, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि गंगा को प्रदूषित करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। सरकार गंगा को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तराखण्ड जल संस्थान और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ताजा रिपोर्ट्स ने कांग्रेस के झूठे आरोपों को बेनकाब कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने गंगा की पवित्रता और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पुनः सिद्ध किया है।

सरकार ने पुनः साबित की अपनी स्पष्ट नीति

गंगा नदी के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने उठाए कई ठोस कदम:

1. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की समीक्षा: सभी 53 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की नियमित जांच और मानकों के पालन पर विशेष ध्यान।

2. प्रदूषण नियंत्रण की निगरानी: उत्तराखण्ड पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य एजेंसियों के माध्यम से नियमित परीक्षण।

3. पुनः परीक्षण का आदेश: गंगोत्री STP से संबंधित आरोपों के बाद ECON Laboratory & Consultancy से पुनः जांच कराई गई, जिसमें जल मानकों के अनुरूप पाया गया।

4. कार्ययोजना का क्रियान्वयन: गंगा के किनारे बसे शहरों के लिए नई कार्ययोजना लागू की जा रही है, जिससे सीवरेज जल की बेहतर ट्रीटमेंट हो सके।

कांग्रेस पार्टी के दुष्प्रचार पर उत्तराखण्ड सरकार का जवाब

कांग्रेस का आरोप था कि “उत्तराखण्ड में हर दिन 19 करोड़ 50 लाख लीटर सीवरेज गंगा में छोड़ा जा रहा है,” जो पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जहां भी मानकों से विचलन पाया गया, वहां सुधार की कार्रवाई तुरंत की गई है।

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा की गई जनता से अपील

उत्तराखण्ड सरकार जनता से अपील करती है कि गंगा को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। सरकार ने गंगा की स्वच्छता के लिए ठोस कार्य किया है और भविष्य में भी करती रहेगी।

गंगा के नाम पर राजनीति करने के बजाय, कांग्रेस को जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। उत्तराखण्ड सरकार गंगा की स्वच्छता और पवित्रता के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हरसंभव कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गंगा हमारी धरोहर है, और इसे संरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा इन योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जाएगा:

1. उन्नत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का निर्माण: आधुनिक तकनीक से लैस नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स बनाए जाएंगे, जो उच्च गुणवत्ता के जल ट्रीटमेंट को सुनिश्चित करेंगे।

2. निगरानी तंत्र का सुदृढ़ीकरण: सीवरेज डिस्चार्ज की सख्ती से निगरानी के लिए एकीकृत डिजिटल प्रणाली लागू की जाएगी।

3. जनजागरूकता अभियान: गंगा की स्वच्छता के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जाएंगे।

4.* विस्तृत जल परीक्षण कार्यक्रम:* गंगा और उसकी सहायक नदियों के जल की नियमित और व्यापक जांच की जाएगी।

5. सहयोगी संगठनों से तालमेल: गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर गंगा सफाई अभियान को मजबूत किया जाएगा।

उत्तराखण्ड सरकार “नमामि गंगे” परियोजना के तहत गंगा नदी को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले वर्षों में गंगा की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, और सरकार इसे निरंतर बनाए रखने के लिए तत्पर है।


राष्ट्रीय खेलों को लेकर गंभीर धामी सरकार, सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा करी,खेल मंत्री रेखा आर्या और अधिकारियों संग की चर्चा

राष्ट्रीय खेल प्रदेश के लिए सम्मान का विषय,किसी प्रकार की कोताही नहीं बर्दास्त की जाएगी -रेखा आर्या

उत्तराखंड ग्रीन गेम्स करा कर पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश -रेखा आर्या

देहरादून। राष्ट्रीय खेल सचिवालय देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई । बैठक में प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा ने सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या के समक्ष राष्ट्रीय खेलों के लिए हो रही तैयारियों से अवगत कराया । बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारी नैनीताल से गौला पार स्टेडियम की मौजूदा स्तिथि पर भी जानकारी ली और सड़कों मार्गों समेत गौला पार स्टेडियम के कार्यो का जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

सीएम धामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हमे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है और देवभूमि को अब खेलभूमि में भी विकसित करेंगे और जिस प्रकार G20 के सफल आयोजन प्रदेश ने किया था उसके ही अनुरूप राष्ट्रीय खेल भी ऐतिहासिक होगा । इसके अतिरिक्त सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने सूचना के डीजी को निर्देशित करते हुए राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार पर जोर देने के लिए कहा है और सभी विभागों को स्वतः जिमेदारी लेते हुए इस 38 वें राष्ट्रीय खेलों को भव्य बनाने के लिए निर्देशित किया है ।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या और सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेलों के निमित प्रदेश के सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द सौंदर्य कार्य पूर्ण कराने की जिमेदारी सुनिश्चित की है। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यूनिवर्सिटी एक्ट ,भूमि हस्तांतरण और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की धनराशि को भी तेज कार्रवाई कराते हुए जारी करवाने के विषय को भी सीएम धामी के समक्ष रखा जिसपर सीएम धामी ने भी गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों को प्राथमिकता में रखते हुए कार्यो में तेजी लाने को कहा है।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में डेमन्स्ट्रेशन खेलों को कोर गेम्स में रखने की पैरवी की और मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया हमारे पारंपरिक खेल मलखंब,योगासना, कराटे, राफ्टिंग,स्पीड क्लाइम्बिंग,पिट्ठू को कोर गेम्स गेम्स की श्रेणी में रखा जाए जिससे उत्तराखंड के पास पदक तालिका में अग्रिम पंक्ति में शामिल होने के अवसर भी बनेगें ।

बैठक में खेलों को पहाड़ों पर भी करने की बात मंत्री रेखा आर्या ने रखी ,उन्होंने कहा हमारा प्रयास है की हम बॉक्सिंग को पिथौरागढ़,राफ्टिंग को टनकपुर,योगासना को पौड़ी , पिट्ठू को चमोली में करायें ताकि हमारे पहाड़ों पर राष्ट्रीय खेलों की छाप पड़े और दूसरे प्रदेश के खिलाड़ियों को हमारी संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने का और पहाड़ के लोगों को भी उनकी स्वागत सत्कार का अवसर मिलेगा ।

इसके अतिरिक्त बेठक में गोवा से आयीं 37 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करा चुके गोवा की खेल सचिव ने भी अपने सुझाव रखे और उत्तराखंड के द्वारा विकसित खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी सराहना उन्होंने इसको वर्ल्डक्लास बताया है। इसके साथ ही जी.टी.सी.सी मेम्बरों ने भी प्रदेश सरकार के द्वारा विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर की सरहाना करते हुए प्रदेश के आयोजन वेन्यूज़ को वर्ल्डक्लास बताया और वेलोड्रोम साइकिलिंग के वर्ल्ड क्लास निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या की सरहाना करी है और उम्मीद जतायी है की 38 वा राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक होगा।

वहीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य होगा जो ई -वेस्ट से मेडल ,सोलर पावर का प्रयोग ,न्यूनतम प्लास्टिक सामग्रीयों का प्रयोग,ई वाहनो का प्रयोग कर ग्रीन गेम्स आयोजित कर देश में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम करेंगे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया और बैठक की मुख्य बिंदुओं को विस्तृत रूप में रखा । इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के निमित तीरंदाजी के शिविर का भी शुभारंभ किया इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी ।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,जीटीसीसी कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनैना,राजीव मेहता, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा,उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, DK सिंह, और संबंधित विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे ।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp