Wednesday, November 18, 2026
10:45 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

नशे और पर्यावरण के मुद्दे पर सक्रिय होंगे जन संगठन

Category Archives: राष्ट्रीय

नशे और पर्यावरण के मुद्दे पर सक्रिय होंगे जन संगठन

उम्मीदवारों के साथ ही मतदाताओं से भी करेंगे संपर्क संवाद

देहरादून। उत्तराखंड इंसानियत मंच और उत्तराखंड महिला मंच विभिन्न जन संगठनों के साथ नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों और आम मतदाताओं से संपर्क और संवाद करेंगे। इस अभियान में जन संगठन देहरादून के पर्यावरण और शहर में ड्रग्स के बढ़ते चलन को, जिससे कि लोग त्रस्त हैं और निरंतर आंदोलनरत रहे हैं, को एक प्रमुख मुद्दा बनाने की मांग करेंगे।

आज विभिन्न जन संगठनों की शहीद स्मारक में हुई संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में इसे लेकर किसी के द्वारा भी जो प्रयास किया जाए तो उसे भी सहयोग करते हुए संयुक्त रूप से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने इन दोनों मुद्दों पर सर्वसम्मत एकजुटता की बात कही।

प्रतिनिधियों को कहना था कि आम तौर पर यह माना जाता है कि ड्रग्स जैसी समस्या नगर निगम का विषय नहीं है। लेकिन, नगर निकायों का एक सर्व प्रमुख विषय जन स्वास्थ्य है और और आज इसे सबसे बुरी तरह से नगर में बढ़ते नशे व ड्रग्स का प्रचलन प्रभावित कर रहा है, जिस ओर न तो अब तक मेयर के पार्षदों ने या मेयर ने कभी कतई कोई ध्यान दिया है, जबकि यह सबसे गंभीर विषय है जिससे हर घर बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है स इसीलिये शहर को नशामुक्त बनाने का प्रयास करना, नगर पालिका के मेयर व पार्षदों की एक अहम जिम्मेदारी है।

इसके अलावा देहरादून में लगातार पेड़ काटे जाने हरियाली नष्ट होने को लेकर चिन्ता जताई गई। प्रतिनिधियों का कहना था कि शहर की वानिकी, पर्यावरण और हरियाली की रक्षा करना नगर निकायों का काम है। लेकिन देहरादून में लगातार पेड़ काटे जाने और हरियाली नष्ट होने के बावजूद कभी भी किसी मेयर ने अथवा किसी पार्षद ने इस पर कभी कोई कार्यवाही तो दूर इस पर कभी कोई बात तक नहीं की है। देहरादून में लगातार तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

पेड़ों को काटे जाने व नशे के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आंदोलन करते रहे हैं, लेकिन दुखद आश्चर्य की बात है कि नगर निकाय जन प्रतिनिधि इसे अपना कोई विषय ही नहीं मानते।

बैठक में तय किया गया कि इन दोनों मुद्दों को लेकर जन संगठन विभिन्न पार्टियों के और निर्दलीय उम्मीदवारों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

कोशिश की जाएगी कि मतदान से पहले तक मेयर पद के सभी उम्मीदवारों और पार्षद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों तक पहुंचा जाए और उक्त दोनों मुद्दों को उनके सामने रखकर , उनको जागरुक करते उनकी राय भी ली जाए। जनता तक यह सब जानकारी भी पहुंचाई जाए।

बैठक में फैसला किया गया कि सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पोस्टर, बैनर और पम्फलेट के साथ उम्मीदवारों और आम मतदाताओं के पास जाएंगे। उम्मीदवारों से पूछा जाएगा कि चुनाव जीतने पर वे इन दोनों मुद्दों पर वे क्या करेंगे और इन मुद्दों को लेकर संघर्ष करने वालों का वे किस तरह से सहयोग करेंगे, उनका कैसे सहयोग लेंगे।

इसके साथ ही आम मतदाताओं से अपील की जाएगी कि वे शहर के पर्यावरण और शहर में बढ़ते ड्रग्स और नशे को लेकर उम्मीदवारों से सवाल करें और उनसे पूछें कि वे हमारे घरों के युवाओं को नशे की लत में पड़ने से रोकने में किस तरह मदद करेंगे और शहर में या अपने वार्ड में ड्रग्स की पहुंच रोकने के लिए क्या करेंगे।

इस बैठक में हिमांशु अरोड़ा, रवि चोपड़ा, कमला पंत, जया सिंह , सतीश धौलाखंडी, यशवीर आर्य, त्रिलोचन भट्ट, निर्मला बिष्ट, उषा भट्ट, पद्मा गुप्ता, ओशीन, नन्द नन्दन पांडे, अजय जोशी, जगदीश कुकरेती, प्रभात डंडरियाल, आशीष कालरा, बीना डंगवाल, बलोदी, शकुन्तला मुंडेपी, हेमलता नेगी आदि बहुत से साथी मौजूद रहे।


निकाय चुनाव- देहरादून सिटिजन्स फोरम ने जारी किया ग्रीन एजेंडा

12वीं अनुसूची के सभी कामों को हाथ में लेने, और उत्तराखंड निकाय कानून बनाने की भी मांग

देहरादून। नागरिक समूह, देहरादून सिटिजन्स फोरम (डीसीएफ) ने राज्य में होने जा रहे नगर निकायों के चुनावों के लिए अपना ग्रीन एजेंडा जारी किया। इस एजेंडे में 18 बिन्दुओं को शामिल किया गया है। इनमें 12वीं अनुसूचित में दिये गये सभी विषयों पर काम करने और उत्तराखंड का अपना नगर निकाय कानून बनाने की मांग भी शामिल है। राजनीतिक दलों को अपना उत्तराखंड अर्बन विशन डॉक्यूमेंट बनाने और इन बिंदुओं को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने की मांग की गई है।

प्रेस क्लब में डीसीएफ की ओर से आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रीन एजेंडा जारी किया गया। इस मौके पर फोरम के सदस्य जगमोहन मेहंदीरत्ता ने कहा कि अब समय आ गया है, जब मेयर और पार्षदों को सड़क और सफाई जैसे मुद्दों से ऊपर उठकर सोचना होगा और काम करना होगा। यह काम किस दिशा में किया जाएगा, इसी के लिए ग्रीन एजेंडा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही फोरम की ओर से देहरादून में मेयर पद के उम्मीदवारों को बुलाकर मेयर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

फोरम के सदस्य अनूप नौटियाल ने 18 सूत्रीय ग्रीन एजेंडा पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों से मांग की जाएगी के वे पूरे राज्य के लिए ग्रीन मेनिफेस्टो जारी करें। इसके साथ ही सभी शहरों के लिए भी अलग-अलग मेनिफेस्टो जारी किये जाएं।

अनूप बडोला ने कहा कि ग्रीन एजेंडा सभी राजनीतिक दलों को देने के साथ ही सामाजिक, व्यापारिक और अन्य गैर सरकारी संगठनों, बार एसोसिएशन, आंदोलनकारी संगठनों को भी दिया जाएगा ताकि भविष्य के लिए जरूरी इस एजेंडे में व्यापक चर्चा हो सके। भारती जैन ने कहा की अगले चरण में डीसीएफ देहरादून के मेयर प्रत्याशियों के लिए मांग पात्र तैयार करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशीष गर्ग, मोंटी कोहली, जया सिंह, परमजीन सिंह कक्कड आदि ने भी अपनी बात रखी।

ग्रीन एजेंडा में मुख्य रूप से उत्तराखंड अर्बन विज़न 2025 मैनिफेस्टो बनाने और नियमित रूप से उसकी मॉनीटरिंग करने, चुने गये जनप्रतिनिधियों के नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था करने, राजधानी का मुद्दा हल करने, मानव संसाधन विकास की नियमित प्रक्रिया शुरू करने, वार्ड समितियों का गठन करने, शहरी योजनाओं के निर्माण और कार्यान्वयन में जन भागीदारी सुनिश्चित करने, स्थानिक योजनाएं बनाने, कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने, जलवायु परिवर्तन की चुनैतियों का सामना करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने, ट्रैफिक, पार्किंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि की व्यवस्था करने और वार्ड कमेटियों का गठन करने की मांग की गई है।

ग्रीन एजेंडा डॉक्यूमेंट में शहर में पर्यावरण को संतुलित रखने के प्रयास करने की बात कही गई है, ताकि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को सामना किया जा सके। इसके अलावा सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल को हासिल करने के दिशा में प्रयास करने, शहर और शहर के आसपास की नदियों और जंगलों को सुरक्षित करने पर जोर दिया गया है। प्रेस वार्ता में कहा गया कि उत्तराखंड के नगर निकाय अब भी उत्तर प्रदेश के कानून से चल रहे हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति और जरूरतें यूपी से अलग होने के कारण उत्तराखंड का अपना नगर निकाय कानून बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा संविधान के 12वीं अनुसूची में जो 18 विषय नगर निकायों को दिये गये हैं, उन पर काम करने की बात कही गई है।

डीसीएफ ने कहा है कि आने वाले दिनों में सभी राजनीति दलों के साथ ही सामाजिक संगठनों को भी ग्रीन एजेंडा सौंपा जाएगा। देहरादून के मेयर के उम्मीदवारों के लिए अलग से एजेंडा तैयार किया जा रहा है। इसके बाद सभी उम्मीदवारों का एक संवाद आयोजित करके ग्रीन एजेंडा पर उनकी राय लेने पर भी विचार किया जा रहा है।

डीसीएफ के फ्लोरेंस पांधी, अनीश लाल, सुधीर वढेरा, प्रमोद कुकरेती, इरा चौहान, हिमांशु अरोड़ा, संजीव श्रीवास्तव, स्वाति नेगी, एसडी उनियाल, गोपाल शर्मा, रमन्ना, संदीप बिजल्वाण, त्रिलोचन भट्ट, जितेन्द्र अंथवाल और अन्य सदस्य प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।


देश दुनिया में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों में गांवों को गोद लेने की होड़

हिमानी शिवपुरी समेत अमेरिका, लन्दन,दुबई ,थाईलैंड,चीन के प्रवासियों ने गांवों को लिया गोद
हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश 
 मुख्य सचिव ने प्रशासन को सहयोगपूर्ण शैली से कार्य करने की हिदायत दी
देहरादून। बेशक प्रदेश के सांसदों के गोद लिए गांवों पर कोई पंख न लगे हों, लेकिन प्रवासियों के गोद लिए गांव चर्चा में अवश्य नजर आ रहे हैं। शासन ने भी इन प्रवासियों को मदद व सहयोग का पूरा भरोसा दिया है।
देश और दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद लेने में व्यक्त किए जा रहे अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रवासियों से सम्पर्क, समन्यव तथा योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लाने हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया है कि प्रवासियों द्वारा गोद लिए जा रहे गांवों में विकास हेतु जिस भी क्षेत्र कार्य करने की इच्छा व्यक्त की जा रही हैं उसमें किसी भी प्रकार की बाध्यता ना रखी जाए। प्रवासियों को उनकी इच्छा और रूचि के अनुसार सभी विकल्प दिए जाए। सीएस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में प्रशासन द्वारा पूरी उदारता एवं सहयोगपूर्ण शैली से कार्य किया जाए। प्रवासियों द्वारा राज्य के  गांवों के विकास में भागीदारी हेतु किए जा रहे आवेदनों को सकारात्मकता से लेने की हिदायत देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसे जिलाधिकारियों एव जिला प्रशासन की व्यक्तिगत जिम्मेदारी बताया हैं। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सम्बन्धित विभागों को प्रवासियों को इस कार्य में तकनीकी मार्गदर्शन एवं अन्य अपेक्षित सहायता ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने सभी जिलों को अपने-अपने प्रवासियों का डाटाबेस जिलास्तर पर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रवासियों द्वारा गांवों को गोद लिए जाने की योजना में ग्राम प्रधानों, स्थानीय निवासियों, ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्रामीणों को जोड़ने के निर्देश  दिए हैं।
सचिवालय में राज्य के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ  अन्तर्राष्ट्रीय उत्तराखण्डी प्रवासी सम्मेलन पर विडियों काॅन्फ्रेस के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने  निर्देश दिए कि प्रवासियों को ग्राम स्तर के विकास प्रक्रिया से जोड़ने एवं प्रेरित करने, प्रवासियों की विशेषज्ञता, अनुभवों तथा वितीय सहायता का लाभ राज्य के गांवों के सम्पूर्ण विकास को मिले इसके लिए प्रशासन को भी अति सक्रियता एवं उत्साह से कार्य करना होगा।
 अमेरिका से  शैलेश उप्रेती
अमेरिका में निवासरत  शैलेश उप्रेती अल्मोड़ा के मानन गांव को गोद ले रहे हैं। शैलेश उप्रेती आईआईटी दिल्ली से पीएचडी स्कोलर हैं। वे अमेरिका की एनर्जी फ्रटियर रिसर्च सेन्टर के सदस्य हैं। वे सी4वी के अध्यक्ष भी हैं। वे एम्पीरियम 3 के चेयरमेन होने के साथ ही प्रो0 स्टेन विटिंगन के गु्रप मेम्बर भी है।  वे अल्मोड़ा में एक माॅडल एनर्जी स्टोरेज सेन्टर विकसित करना चाहते हैं। वे यहां पर अपना इण्डिया काॅरपरेट ऑफिस खोलना चाहते हैं।
 यूनाइटेड किंगडम से नीतू अधिकारी
यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली नीतू अधिकारी वहां पर पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी हैं। वह नैनीताल का एक्वा तोक जंगलिया गांव गोद ले रही हैं। वे राज्य में विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती हैं तथा उक्त गांव में कीवी की खेती एवं योग केन्द्र स्थापित करेंगी। इसके साथ ही वे सभावाला देहरादून में कौशल विकास पर कार्य करेंगी।
चीन से देव रतूड़ी
चीन में रहने वाले देव रतूड़ी जो कि एक प्रतिष्ठित उद्यमी, समाजसेवी एवं अभिनेता हैं ने टिहरी के सुनार गांव एवं केमरिया गांवों को गोद लिया है। उनके द्वारा इसके लिए जिला प्रशासन को फण्ड भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने उक्त गांवों में सामुदायिक सुविधाओं के विकास, सोलर लाइट, गांवों के युवाओं को चीन में रोजगार दिलवानें में सहायता, शिक्षा में रूचि व्यक्त की गई हैं। जिलाधिकारी टिहरी द्वारा बताया गया कि उक्त गांवों में उनके द्वारा प्रदान किए गए फण्ड से बहुत से कार्य सम्पन्न हो चुके हैं।
यूनाइटेड अरब अमीरात से विनोद जेथूरी
दुबई के निवासी  विनोद जेथूरी प्रतिष्ठित शिक्षाविद तथा समाजसेवी हैं। अपने एनजीओं समून के माध्यम से वे उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। वे उत्तरकाशी में ओसला गांव गोद ले रहे हैं, जहां पर वे कौशल विकास पर कार्य करेंगे।
दुबई से गिरीश पंत
दुबई निवासी पिथौरागढ़ मूल के  गिरीश पंत को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित  प्रवासी भारतीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। उन्हें यूक्रेन युद्ध तथा कोविड के दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता हैं। वे पिथौरागढ़ में बजेट, बरशायत व बेरीनाग गांव गोद ले रहे हैं। वे यहां पर शिक्षा, कम्पयूटर शिक्षा व स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए कार्य करेंगे।
थाईलेण्ड से डा ए के काला
बैंकोक के बराउटेन गु्रप के अध्यक्ष एवं सीईओ डा ए के काला पौड़ी का फण्दाई गांव गोद ले रहे हैं। वे यहां शिक्षा एवं स्थानीय उत्पादों के लिए कार्य करेंगे।
लदिल्ली से बी पी अंथवाल
दिल्ली निवासरत प्रतिष्ठित वकील जो 2008 से अपने टिहरी स्थित अपने गांव में तेजपात, रोज, लेमनग्रास एवं मसालों की कृषि कार्यो में लगे हैं। इन्होंने टिहरी के मंजेरी तथा मुयाल गांवों को गोद ले रहे हैं। वे इन गांवों में किसानों को उच्च मूल्य की फसलों की खेती हेतु प्रेरित करना चाहते हैं।
लखनऊ से एम पी भटट 
लखनऊ में निवासरत  एम पी भटट एक कृषि उद्यमी हैं जिन्हें टिश्यू कल्चर में विशेषज्ञता हासिल हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वे टिहरी में झौन एवं भदरसू गांव गोद ले रहे हैं। वह स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर अदरक, हल्दी तथा लेमन के खेती को बढ़ावा देना चाहते हैं।
अहमदाबाद से डा विरेन्द्र रावत
अहमदाबाद से डा विरेन्द्र रावत ग्रीन मेंन्टर्स के फाउण्डर तथा डाइरेक्टर हैं। उनकी संस्था सस्टेनेबल फार्मिंग में ग्लोबल लीडर है, जो शिक्षा तथा नीतिगत सुधारों से जुड़ी है। उन्होंने सयुंक्त राष्ट्र के साथ भी कार्य किया है। डा विरेन्द्र रावत प्रतापनगर में हेरवाल गांव गोद ले रहे हैं। वे इस गांव को ग्रीन विलेज के रूप में विकसित करना चाहते हैं।
 बैंगलोर से प्रदीप सती
बैंगलोर में रहने वाले प्रदीप सती मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं जो आईबीएम, एचपी, लेनोवों जैसी प्रतिष्ठित कम्पनियों के साथ लम्बे समय तक कार्य कर चुके हैं। वे भिकियासैंण में हानड गांव गोद ले रहे हैं, जहां पर वह ईको टूरिज्म तथा संतरे व सेब की व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देंगे।
 मुम्बई से हिमानी शिवपुरी
प्रतिष्ठित अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी  भटवाड़ी गांव को गोद ले रही हैं। वे यहां पर पर्यावरण संरक्षण, आजीविका उत्पादन तथा संस्कृति के लिए कार्य करेंगी।
 बैठक में सचिव विनोद कुमार सुमन सहित सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेल- पांडवाज बैंड ने तैयार किया मोटिवेशनल साॅंग ‘हल्ला धूम धड़क्का’

अडग -अडग अगवाड़ी हिट…….प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा

तीन मिनट के गीत में उत्तराखंडी लोक संस्कृति की झलक

देहरादून स्टेडियम और आस-पास के क्षेत्रों में हुई गीत की शूटिंग

देहरादून। ‘अडग अडग अगवाड़ी हिट/प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा’ (अडिग होकर कदम आगे बढ़ा/प्यार, सौहार्द बढ़ा/परंपरा रीत बढ़ा)। राष्ट्रीय खेलों के मोटिवेशनल सांग ‘हल्ला धूम धड़क्का’ की यह शुरूआती पंक्तियां हैं। इसे उत्तराखंड के प्रख्यात पांडवाज बैंड ने तैयार किया है। अपने नाम के अनुरूप हल्ला घूम धडक्का गीत धूम मचाने के लिए तैयार है। इसे रिलीज कर दिया गया है।

जाहिर तौर पर तीन मिनट के इस गीत का मिजाज खेलों और युवाओं को समर्पित है। चूंकि इसे राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किया गया है, इसलिए इसका फलक बड़ा है। बावजूद इसके, उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पूरी शान से गीत में मौजूद है। खास तौर पर, जब पारंपरिक वेशभूषा में गाते और ढोल-दमाऊ बजाते पांडवाज गु्रप के कलाकार दिखाई देते हैं। इस गीत को शिवानी भागवत, ईशान डोभाल और सुशांत भट्ट ने गाया है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा मानते हैं कि बहुत कम समय में पांडवाज ने एक बेहतरीन गीत तैयार किया है। राष्ट्रीय खेलों के लिए यह गीत युवाओं को प्रेरित करेगा।

वोकल फाॅर लोकल के लिए पांडवाज को मौका
पांडवाज बैंड ने उत्तराखंडी लोक संगीत के क्षेत्र में खास जगह बनाई है। लोक और आधुनिक संगीत का तालमेल इस बैंड की सबसे बड़ी खासियत है। राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार में पांडवाज बैंड की सरकार ने विशेष भूमिका निर्धारित की है। राष्ट्रीय खेलों की मशाल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के दौरान पांडवाज ग्रुप के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, मोटिवेशन सांग के लिए पांडवाज को अवसर दिया गया। सरकार ने पांडवाज को अवसर देकर लोकल फाॅर वोकल का उदाहरण पेश किया है।

ये हमारा परम सौभाग्य है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में पांडवाज बैंड की भूमिका रखी गई है। यह गीत दस दिनों में तैयार किया गया है। शूटिंग देहरादून स्टेडियम और आस-पास ही की गई। इस गीत को तैयार करते वक्त हमें कलात्मक स्वतंत्रता दी गई है। इसलिए और भी अच्छा लगा। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ा अवसर है। ईशान डोभाल, पांडवाज बैंड के संस्थापक सदस्य

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभाओं, बल्कि उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों व अन्य क्षेत्रों से जुडे़ लोगों को भी आगे आने का अवसर प्रदान करेगा। उत्तराखंडी लोक संस्कृति का भी इस आयोजन के जरिये प्रचार-प्रसार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हमारी सरकार वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का किया शुभारम्भ 

देहरादून। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी योगेश, दून विहार वार्ड से मीनाक्षी नौटियाल, राजपुर वार्ड से अल्का कुल्हान और विजयपुर वार्ड से निर्मला थापा के चुनाव कार्यालय का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित सभा को भी सम्बोधित किया और बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हो रहा हैं और शीघ्र ही प्रदेश में यूसीसी लागू होने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता का विश्वास है और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। इस निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी, यह संकेत हर क्षेत्र में अभी से मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि आने वाला सवेरा भाजपा का है और आम जनमानस का अपार समर्थन भाजपा मिल रहा है। निकाय चुनावों की यह जीत ट्रिपल इंजन का काम करने के साथ ही निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार को गति मिलेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संजय नौटियाल, पार्षद प्रत्याशी योगेश, प्रत्याशी मीनाक्षी नौटियाल, प्रत्याशी अल्का कुल्हान, प्रत्याशी निर्मला थापा, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, ईशान क्षेत्री, मोहित अग्रवाल, मंजीत रावत, भावना बिष्ट, प्रभा शाह, दीपक अरोड़ा, दिनेश गुसांई, वंदना बिष्ट, नीम बहादुर खत्री, विनोद खत्री सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


सूचना आयुक्त विपिन चन्द्र को मुख्य सूचना आयुक्त का प्रभार मिला

प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया

देहरादून। राज्य सूचना आयुक्त विपिन चन्द्र ने सोमवार को प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त, उत्तराखण्ड सूचना आयोग के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व में रहे प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा का कार्यकाल 4 जनवरी को पूर्ण होने पर सामान्य प्रशासन विभाग ने उत्तराखण्ड सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति होने के उपरान्त कार्यभार ग्रहण करने की तिथि तक मुख्य सूचना आयुक्त के कार्यों का साधारण अधीक्षण, निर्देशन और प्रबन्ध करने हेतु विपिन चन्द्र को नामित किया गया।
यह आदेश सचिव विनोद सुमन की ओर से जारी किया गया।

विपिन चन्द्र भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। उनके द्वारा राज्य सूचना आयुक्त के रूप में 3 मार्च, 2022 को कार्यभार ग्रहण किया गया। इससे पूर्व वे मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तराखण्ड के पद पर आसीन रहे।


अब माता-पिता से संपत्ति लेने के बाद उन्हें ठुकराने वालों को चुकानी होगी बड़ी कीमत

बुजुर्गों की सेवा नहीं करने पर शून्य घोषित होगा संपत्ति का ट्रांसफर 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के हालिया ऐतिहासिक फैसले के तहत माता-पिता से संपत्ति या गिफ्ट लेने के बाद उन्हें ठुकराने वालों को बड़ी कीमत चुकानी होगी। ऐसे बच्चों को प्रॉपर्टी या गिफ्ट या फिर दोनों लौटाने होंगे। बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण हर हाल में करना होगा। उन्हें उनके हाल पर छोड़ना महंगा पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से बुजुर्गों को फायदा होने वाला है। फैसले से उम्मीद बंधी है कि बच्चे बुजुर्ग माता-पिता का ख्याल रखेंगे और उनसे अच्छा व्यवहार करेंगे। इससे वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सुधार आएगा। आमतौर पर देखा जाता है कि कई अभिभावकों को उनके बच्चे प्रॉपर्टी और गिफ्ट लेने के बाद नजरअंदाज कर देते हैं। कोर्ट ने कहा, बच्चों को अब माता-पिता की प्रॉपर्टी और बाकी गिफ्ट दिए जाने के बाद एक शर्त उसमें शामिल होगी। शर्त के मुताबिक, बच्चों को माता-पिता का ख्याल रखना होगा। उनकी जरूरतों को पूरा करना होगा। अगर बच्चों ने इन शर्तों को नहीं माना और माता-पिता को उनके हाल पर अकेला छोड़ दिया तो उनसे सारी प्रॉपर्टी और बाकी गिफ्ट वापस ले लिए जाएंगे। प्रॉपर्टी का ट्रांसफर शून्य घोषित कर दिया जाएगा।

शीर्ष अदालत के मुताबिक, बच्चों द्वारा बुजुर्गों की सेवा नहीं करने पर संपत्ति का ट्रांसफर शून्य घोषित तो होगा ही, साथ ही ऐसे मामले में संपत्ति ट्रांसफर धोखाधड़ी या जबरदस्ती के तहत किया गया माना जाएगा। बच्चे माता-पिता की देखभाल करने में विफल रहते हैं तो माता-पिता ने उन्हें जो प्रॉपर्टी और गिफ्ट दिए हैं वो वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत रद्द किया जा सकता है। कुछ मामले ऐसे भी सामने आए हैं, जहां धोखाधड़ी के जरिये संपत्ति हथिया ली जाती है और बाद में उसे कानूनी तौर पर ट्रांसफर बताया जाता है। इसलिए इस फैसले से धोखाधड़ी रुकेगी। सुरक्षित बुढ़ापे के लिए कभी भी अपनी संपत्ति का 100 फीसदी हिस्सा बच्चों को ट्रांसफर न करें। चाहे बच्चा कामयाब हो या असफल, दोनों स्थितियों में बचना जरूरी है।


सीएम धामी ने पीएम मोदी को राष्ट्रीय खेल आयोजन में आने का दिया निमंत्रण 

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को मलारी की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति की भेंट 

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की स्वीकृति और परियोजना का पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में प्रस्तावित बुनियादी विकास कार्यों के लिए ऋषिकेश के पुराने रेल स्टेशन को बंद करने और सभी ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश के नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किए जाने का अनुरोध किया।

पुराने स्टेशन की भूमि पर जो रेल ट्रैक है, उसका उपयोग नई सड़क व्यवस्था के लिए किया जा सकेगा जिससे यातायात में सुधार होगा।मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए जल जीवन मिशन में आवंटित केंद्रीय अंशदान की अवशेष धनराशि जल्द अवमुक्त किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग में विशेष शहर के रूप में चयनित करने पर आभार व्यक्त करते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए केंद्र स्तर से संसाधन उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में भूतापीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड एंबेसी के सहयोग से एक एमओयू प्रस्तावित है। इस एमओयू पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से आवश्यक अनापत्ति पत्र प्राप्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय सहयोग राज्य सरकार को प्रदान किए जाने का अनुरोध किया ताकि वर्ष 2070 तक कार्बन नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तराखंड अहम भूमिका निभा सके।

मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन मंत्रालय में भेजे गए प्रस्तावों ऋषिकेश बायपास, हरिद्वार बायपास (पैकेज 2), देहरादून – मसूरी कनेक्टिविटी, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बायपास, लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम बायपास और मानसखंड प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किए जाने का भी अनुरोध किया।


दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को प्रयागराज में डुबकी लगाने के लिए मिलेगा भरपूर जल 

टीएचडीसी ने शुरु किया अतिरिक्त पानी छोड़ना 

देवप्रयाग से लेकर प्रयागराज तक सभी गंगा घाटों को लबालब भरने के लिए पर्याप्त पानी

नई दिल्ली। 2025 का महाकुंभ मेला प्रयागराज में आध्यात्मिकता, संस्कृति और इतिहास का एक अनूठा मिश्रण होगा। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक, तीर्थयात्री न केवल आध्यात्मिक अनुष्ठानों की एक श्रृंखला में शामिल होंगे, बल्कि एक ऐसे सफ़र पर भी निकलेंगे जो भौतिक, सांस्कृतिक और यहाँ तक कि आध्यात्मिक सीमाओं से परे है। इस बार दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ में श्रद्धालुओं को प्रयागराज में डुबकी लगाने के लिए भरपूर जल मिलेगा। कुंभ मेले में गंगा घाटों पर पानी की कमी न हो, इसके लिए यूपी सिंचाई विभाग ने टीएचडीसी को कुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की है, वहीं टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) ने भी उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की मांग के अनुसार कुंभ मेले के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।

टीएचडीसी का दावा है कि टिहरी झील में महाकुंभ मेले के दौरान देवप्रयाग से लेकर प्रयागराज तक सभी गंगा घाटों को लबालब भरने के लिए पर्याप्त पानी है। दरअसल, सर्दी में कम बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण नदियों का जलस्तर कम हो जाता है।

रविवार को भागीरथी नदी में 34.01 क्यूसेक और भिलंगना नदी में 22.28 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। टीएचडीसी प्रशासन ने भी कुंभ के लिए मांग के अनुसार गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। वर्तमान में टिहरी झील का जलस्तर 811.04 आरएल मीटर है और झील से 220 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। टीएचडीसी के अधिकारियों के मुताबिक झील में कुंभ मेले के लिए भरपूर पानी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुंभ पर्व पर संगम तट पर स्नान के लिए पर्याप्त जल रहेगा।

प्रदेश की मांग के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है। इन दिनों 220 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। टिहरी झील में जलापूर्ति के लिए भरपूर पानी उपलब्ध है। पानी निकासी के लिए बांध प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। – एसएस पंवार, सीजीएम, टीएचडीसी


देहरादून समेत चार जिलों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना, चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने के भी आसार

पिछले कुछ दिनों से साफ बना हुआ था मौसम

अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

देहरादून। प्रदेशभर में बीते दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ था, जिससे गुनगुनी ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन आज मौसम ने एक बार फिर रुख बदल दिया है। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आज छह जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में इन जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

देहरादून समेत अन्य कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। इसकी वजह से तापमान में भी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन मौसम के करवट बदलते ही करीब चार डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम बदलने के बाद आज यानि सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 20.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp