Thursday, November 19, 2026
1:04 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक- रेखा आर्या

Category Archives: राष्ट्रीय

सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक- रेखा आर्या

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में कोई कमी ना रहे- रेखा आर्या

देहरादून । महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित सिंथेटिक ट्रैक अब स्मार्ट ट्रैक बन गया है।  खेल मंत्री रेखा आर्या ने ट्रैक का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने बताया कि ट्रैक बनकर तैयार है और अगले दो दिन इस पर मार्किंग की जानी है। ट्रैक बना रहे विशेषज्ञों ने खेल मंत्री रेखा आर्या को बताया कि इस ट्रैक में अब इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाई गई है।जिससे इसे अब स्मार्ट ट्रैक के नाम से बुलाया जाएगा। इन चिप्स के माध्यम से बिना स्टॉपवॉच के खिलाड़ी के दौड़ने से संबंधित अचूक आंकड़े कंप्यूटर को सीधे प्राप्त होंगे।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस सुविधा से यह भी पता किया जा सकेगा की दौड़ की शुरुआत, मध्य या अंतिम हिस्से में किस खिलाड़ी की रफ्तार कितनी थी। खेल मंत्री ने बताया कि इससे भविष्य में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों की क्षमता के आकलन और तैयारी की रणनीति बनाने में कोच और खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। खेल मंत्री ने बताया कि यह स्मार्ट सिंथेटिक ट्रैक सर्वश्रेष्ठ मानी जाने वाली ग्रीस के रबर पार्टिकल से बनाया गया है। इस तरह की तकनीक और सामग्री से लैस देश में अभी सिर्फ दो या तीन ही ट्रैक उपलब्ध है।

खिलाड़ियों से मुलाकात कर, हौसला बढ़ाया

खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर में भाग ले रहे प्रदेश की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा खेल मंत्री ने वुशु, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक और शूटिंग के आयोजन स्थलों का निरीक्षण भी किया।

पीएम के कार्यक्रम में न रहे कोई कमी

इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या में अधिकारियों को 28 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारी में दिन-रात जुट जाने के निर्देश दिए। उद्घाटन समारोह में  प्रधानमंत्री शामिल होंगे इसलिए इसमें किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष सचिव अमित सिन्हा से कहा कि उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के शामिल होने के चलते सुरक्षा काफी कड़ी होगी, लेकिन इसके चलते खिलाड़ियों और अन्य प्रतिभागियों को कोई दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा जाए।


भाजपा की सरकार में कानून का राज हुआ स्थापित – मुख्यमंत्री योगी

10 दिन में महाकुंभ में 10 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के किया स्नान – मुख्यमंत्री योगी

सपा के लोग महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं – मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी जैसे ही मंच पर पहुंचे जय श्रीराम के नारे लगे। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का प्रारंभ महाकुंभ का जिक्र कर किया। कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है। दो दिन पहले यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट और मैंने खुद महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीते 10 दिन में महाकुंभ में 10 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के स्नान किया। देश में जातिवाद को परिवारवादियों ने सत्ता बचाये रखने के लिए बढ़ावा दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ महाकुंभ में करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ सपा के लोग महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन लोगों ने एक साल पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी विरोध किया था। ये वही सपा के लोग हैं जिन्होंने सरयू के जल को रामभक्तों के खून से लाल कर दिया था। ये परिवारवादी लोग जातिवाद के नाम पर समाज को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं विकासवाद और राष्ट्रवाद है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मिल्कीपुर में विकास की उपलब्धियों को आगे पहुंचाना है। इसके लिए जरूरी है कि यहां के सपूत चंद्रभानु पासवान को जिताकर भेजें जिससे विकास का लाभ जन-जन को मिले। कुमारगंज का कृषि विश्वविद्यालय आचार्य नरेंद्र देव जी के नाम पर है और एक और विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी इस इलाके का नाम हैरिंगटनगंज है। यहां का नाम किसी स्वामी रामदेव के नाम पर या फिर विष्णु नगर क्यों नहीं हो सकता है। हम गुलामी की मानसिकता लेकर कब तक आगे बढ़ते रहेंगे। हम तो राम की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं। हम कृष्ण की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं। हम बाबा विश्वनाथ और में सरयू मैया पर विश्वास करने वाले लोग हैं। सपा का वश चलता तो अयोध्या नाम को भी खत्म कर दिया जाता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले जनसभा स्थल पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह मंच पर पहुंच गए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। व्यापारी सुरक्षित महसूस करते हैं। सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं। व्यापारियों को लूट लिया जाता था। लोगों की संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा कर लेते थे और जो जितना बड़ा डकैत उसे उतना बड़ा ओहदा दिया जाता था पर अब माफियाओं को जहन्नुम भेजा जा रहा है। अयोध्या का विकास हो रहा है। आज अयोध्या के लोग दुनिया में कहीं पर भी जाते हैं तो उनका सम्मान किया जाता है। सपा की सरकार में राम की पैड़ी पर जल सड़ता रहता था पर अब लाखों लोग आकर वहां पर डुबकी लगा रहे हैं। अयोध्या को पुराना गौरव प्राप्त हो रहा है।

अधिसूचना जारी होने के बाद योगी की विधानसभा क्षेत्र में यह पहली सभा है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। दोनों मंत्रियों ने टेंट, पार्किंग, लोगों के बैठने की व्यवस्था, आवागमन मार्ग, पेयजल, हेलीपैड, मंच की साज सज्जा को भी परखा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि उपचुनाव में लगे सभी प्रभारी मंत्री लगातार मंडल व शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। हर बूथ से जनसभा में सहभागिता का प्रयास किया जा रहा है। जलशक्ति मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ 

देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय परिसर में लोकतांत्रिक मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शपथ कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के समस्त कार्मिकों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पाण्डेय सहित सचिवालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


प्रदेश में दो बार महसूस किए भूकंप के झटके, दहशत के चलते घरों से बाहर निकले लोग 

उत्तरकाशी में पहले झटके की तीव्रता 2.7 और दुसरे की 3.5 रही

देहरादून।  उत्तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भय का माहौल है। भूकंप का पहला झटका सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर आया। जिसकी तीव्रता 2.7 थी, गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही।  आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


दिल्ली चुनाव- सीएम धामी ने पालम में किया भव्य रोड-शो

रोड शो में बड़ी संख्या में सीएम धामी के स्वागत में उमड़े लोग

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के विधान सभा क्षेत्र पालम से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सोलंकी के पक्ष में आयोजित रोड-शो में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह लोग उनके स्वागत में हाथ हिलाते नजर आए। जिस सड़क से भी सीएम धामी का रोड निकला वहां सीएम धामी से मिलने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया।

सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इन चुनाव में केजरीवाल सरकार को जड़ से उखाड़ने का पूरा मन बना लिया है। केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों में कई घोटाले किए। कभी शराब घोटाला तो कभी मुहल्ला क्लीनिक, बस और दवा घोटाला तो कभी शीशमहल घोटाले के नाम पर दिल्ली सरकार हमेशा सुर्खियों में छाई रही। घोटाले के नाम पर यहां पर मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों तक को जेल की हवा खानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि आपदा सरकार ने दिल्ली में 500 स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन इसके उल्ट हर मुहल्ले में शराब के ठेके खुलवाए गए। मंदिरों तक के पास ठेके खुलवाने में केजरीवाल सरकार को शर्म तक नहीं आई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने के बाद आपदा सरकार के कार्यों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और घोटाले बाजों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद लोगों को आयुष्मान सुविधा का लाभ मिलेगा साथ ही महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। अटल कैंटीन के माध्यम से 5 रुपये में पौष्टिक भोजन दिया जाएगा एवं पीजी तक की फीस माफ की जाएगी।


शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय सिंगापुर का भ्रमण 

कहा, एशिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शुमार है सिंगापुर विश्वविद्यालय

देहरादून। सूबे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली विकसित करने के दृष्टिगत प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय दल सिंगापुर के शैक्षणिक भ्रमण पर है। जहाँ पर शैक्षणिक दल ने सिंगापुर के शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों के भ्रमण कर वहाँ की शैक्षणिक प्रणाली से अवगत हुये।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सिंगापुर का शिक्षा मॉडल दुनिया के बेहतर शिक्षा प्रणाली में से एक है। डॉ रावत ने बताया कि उन्होंने आज विभागीय अधिकारियों के साथ सिंगापुर के शिक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों व विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान सिंगापुर के शिक्षा मंत्रालय में वहां के शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंगापुर की शिक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी ली साथ ही शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया

उन्होंने बताया कि बैठक में पाठ्यक्रम योजना एवं विकास के निदेशक ओंग कोंग होंग ने सिंगापुर के शैक्षिक पाठ्यक्रम, आंकलन मूल्य शिक्षा, राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और शैक्षिक आंकलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, सेकेंडरी शिक्षा, विशेष शिक्षा और विद्यालयों के संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण दिया। विभागीय मंत्री ने बताया कि इसके उपरांत आज विभागीय अधिकारियों के साथ सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का भ्रमण किया जहां पर प्रोफेसर बर्नार्ड तआंग व प्रोफेसर चौधरी ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और नवाचारों के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षकों से मिलकर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, वहां अध्ययनरत शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके पठन-पाठन, शोध कार्यों और अनुभवों के बारे में भी जाना।

डॉ रावत ने बताया कि यह विश्वविद्यालय सिंगापुर का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और एशिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। इसकी प्रगति और गुणवत्ता विश्व स्तरीय शिक्षा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भारतीय छात्रों को सिंगापुर में अध्ययन के लिए विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है, जो दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सहयोग और अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ रावत ने कहा सिंगापुर के एडुकेशन मॉडल से प्रेरणा लेकर राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये जायेंगे।

शैक्षणिक भ्रमण दल में सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, निदेशक एससीइआरटी वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक एससीइआरटी अजय कुमार नौडियाल, संयुक्त निदेशक कंचन देवराड़ी, उप परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अजित सिंह, बी.पी. मंदोली, विवेक पंवार, भुवनेश्वर प्रसाद, डॉ दीपक प्रताप शामिल हैं।


खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण

टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सफल आयोजन की कामना की

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को दून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का निमंत्रण पत्र समर्पित किया। खेल मंत्री ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

खेल मंत्री रेखा आर्या गुरुवार दोपहर बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थी। उन्होंने यहां टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और आरती भी की। खेल मंत्री ने टपकेश्वर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक निमंत्रण पत्र भी अर्पित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि हमने अपनी सामर्थ्य और विवेक के अनुसार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई कसर बाकी नहीं रखी है और अब हम इसके सफल आयोजन के लिए महादेव के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश भर के निकाय चुनाव में उतरे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का आशीर्वाद भी भोलेनाथ से मांगा।

उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज और पंडित विपिन जोशी और मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं को भी राष्ट्रीय खेलों के लिए निमंत्रित किया।


आप सरकार ने यमुना को गंदे नाले में बदल दिया – मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली में इतना कूड़ा है कि पूरी राजधानी की दुर्गति हो गई – मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी ने आप सरकार पर किया जमकर हमला 

नई दिल्ली। चुनावी मैदान में अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को किराड़ी से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बजरंग शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। योगी ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने यमुना को गंदे नाले में बदल दिया। मेरी पूरी कैबिनेट में कुंभ में डुबकी लगाई। क्या केजरीवाल की कैबिनेट यमुना में स्नान कर सकती है? उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के चलते आज मुझे यहां आने का अवसर मिला है, आज मुझे नजदीक से यहां की सड़कों को देखने का अवसर मिल रहा है। मैं कल ही प्रयागराज से लखनऊ आया हूं, इस सदी का पहला महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में भव्यता से हो रहा है।

योगी ने कहा कि आप अनुमान करिए कि 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा से आज तक इन 10 दिनों में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के संगम में पावन स्नान किया है। आप प्रयागराज में जाएंगे तो शानदार सड़कें मिलेंगी, कहीं गंदगी नजर नहीं आएगी और बिजली पूरे समय मिलेगी। सड़क से लेकर रेल तक और हवाई तीनों की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। अगर हम मुख्यमंत्री के रूप में और पूरी कैबिनेट के साथ संगम में स्नान कर सकते हैं, तो मैं केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वो और उनकी कैबिनेट यमुना जी में स्नान कर सकते हैं? केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है।

दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है ये आज मैं खुद देख रहा हूं, ये छूट आपने एक व्यक्ति और उसके साथियों को क्यों दे दी है? दिल्ली में इतना कूड़ा हर जगह है कि पूरी राजधानी की दुर्गति हो गई है। आज हमारे वाहनों को यहां उसी सीवर के पानी से गुजरना पड़ा। आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार बार यूपी की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज यूपी पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। दिल्ली और नोएडा की सड़कों को स्वयं देखिए, दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों को देखिए, जमीन और आसमान का अंतर आपको स्वयं नजर आएगा।

केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा। दिल्ली में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। आप झूठ बोलने की एटीएम मशीन है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया,आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में घुसपैठियों को आधार बांट रही है। रोहिंग्या को दिल्ली में बसाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्होने यहां दंगे करवाए।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग मतदान कर लोगों को किया प्रेरित, लोकतंत्र की मजबूती का दिया संदेश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज निकाय चुनाव के दृष्टिगत लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवसर के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 (विजय कॉलोनी ) बूथ संख्या 77, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल कालीदास रोड़ में अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी एवं परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को प्रेरित किया।

मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ने कहा मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। एक जागरूक मतदाता ही अपने राज्य और देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकता है।” उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति और एक आम नागरिक की वोट की ताकत एक बराबर है। उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा मय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निकाय चुनावों में प्रदेशभर में ताबड़तोड़ जनसभाओं ने निकाय चुनाव में प्रभावशाली रहा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि अधिकाशं नगर निगमों नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा की की जीत निश्चित है। इस दौरान मंत्री ने मतदान केंद्र पर अन्य लोगों से बातचीत की और सभी को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।


निकाय चुनाव-  भाजपा और कांग्रेस में उभरे असंतोष और भड़की बगावत का लाभ उठाने की ताक में निर्दलीय 

वोट की चोट से किस उम्मीदवार की चुनावी नैया लगेगी पार व किसकी डुबेगी ?

देहरादून। उत्तराखंड के 11 नगर निगमों समेत 100 निकायों में आज मतदाता अपने घरों से बाहर निकलें है। अभी तक राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और उनके समर्थक अपने पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए उनके दरवाजे पर पहुंचे थे। अब मतदाताओं की बारी है। मतदान केंद्र के अंदर वोट की चोट से वे किसी उम्मीदवार की चुनावी नैया पार लगाएंगे तो किसकी डुबा देंगे।

प्रदेश और अधिकांश निकायों में सत्तारूढ़ होने की वजह से भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है तो वहीं सत्तारोधी रुझान के दम पर कांग्रेस नगर निगमों से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायतों में उलटफेर करने की उम्मीद लगाए बैठी है। उधर, भाजपा और कांग्रेस में उभरे असंतोष और भड़की बगावत का लाभ उठाने के लिए निर्दलीय भी ताक में हैं।

दांव पर भाजपा की प्रतिष्ठा
निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर मानी जा रही है। पार्टी के स्टार प्रचारक रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी हर जनसभा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील करते रहे। अब पार्टी निकायों में जीत का शतक बनाने का दावा कर रही है। निकाय चुनावों के पिछले रिकॉर्ड पर गौर करें तो भाजपा ने पांच नगर निगमों के साथ कुल 43 निकायों में जीत दर्ज की थी। इस बार उसने जीत का ज्यादा बड़ा लक्ष्य बनाया है। पिछले छह वर्षों के दौरान राज्य में नगर निगमों की संख्या 11 हो चुकी है। श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले वे नगर पालिकाएं थीं।

निकाय चुनाव के नतीजों से पता चलेगा कि इन तीन नगरपालिकाओं को नगर निगम का दर्जा देने का दांव किसके पक्ष में रहा। 2018 में हुए चुनाव में भाजपा ने देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर नगर निगमों में जीत दर्ज की थी। इन सभी निकायों में पार्टी ने मेयर का टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव लगाया है। देखना होगा कि पार्टी का यह प्रयोग कितना कामयाब होता है। 17 नगर पालिकाओं में भी भाजपा पिछली बार जीती थी। पार्टी के सामने इन सभी नगर पालिकाओं में वापसी करने की चुनौती है। करीब 21 निकायों में भी भाजपा को अपनी प्रतिष्ठा बचानी है।

2018 में जहां भाजपा जीती
नगर निगम : देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर
नगर पालिका : गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, मुनिकी
रेती, नरेंद्रनगर, विकासनगर, शिवालिक नगर, लक्सर, पौड़ी, दुगड्डा, पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बागेश्वर नगर, लोहाघाट, चंपावत व टनकपुर
नगर पंचायत : नौगांव, गौचर, पीपलकोटी,
नंदप्रयाग, पोखरी, थराली, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, कीर्तिनगर, गजा, लंबगांव, झबरेड़ा, सतपुली, द्वारहाट, भिक्यासैंण, बनबसा, कालाढुंगी, दिनेशपुर, गुलरभोज, सितारगंज

विकास और विरासत के ऐतिहासिक कामों पर जनता सभी नगर निगमों में कमल खिलाने जा रही है। कांग्रेस हार की बौखलाहट में तुष्टीकरण के चोले में आ गई।
– महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

प्रचार में दिखाया दम, कांग्रेस को जीत की उम्मीद
नगर निकाय चुनाव के प्रचार में कांग्रेस के दिग्गजों व कार्यकर्ताओं ने पूरा दम लगाया। अब कांग्रेस को सत्तारोधी रुझान, पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से निकाय चुनाव में जीत की उम्मीद है। कांग्रेस दिग्गज भी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में जीत का दावा कर रहे हैं। मतदाताओं की उम्मीदों पर कांग्रेस कितना खरा उतरती हैं, यह चुनाव नतीजों से साफ होगा।

लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मिली हार जवाब देने के लिए नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उतरी। चुनाव प्रचार के दौरान भी कांग्रेस दिग्गज एकजुट नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, नवप्रभात समेत पार्टी के सभी विधायक व पूर्व विधायक चुनाव प्रचार में एकजुटता के साथ दमखम दिखाया। लेकिन कुछ निकायों में पार्टी नेताओं की नाराजगी सामने आई। चुनाव के ऐन वक्त पर पार्टी नेताओं ने भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को झटका भी लगा। इसके बावजूद कांग्रेस ने चुनाव रण में विरोधियों का सामना किया।

2018 में दो निगमों में जीती कांग्रेस
2018 के प्रदेश के सात नगर निगमों में चुनाव हुए थे। इसमें कांग्रेस को कोटद्वार व हरिद्वार नगर निगम में मेयर पद कांग्रेस को जीत मिली। जबकि 2019 में नगर निगम रुड़की के चुनाव में मेयर पद कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। वहीं, नगर पालिका श्रीनगर में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। अब श्रीनगर नगर निगम बना है। जबकि अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगर निगम में पहली बार चुनाव हो रहे हैं।

कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव लड़ा है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी मेहनत से काम है। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी है। निकायों में कांग्रेस शानदार जीत हासिल करेगी।
-करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp