Thursday, November 19, 2026
1:12 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

नेशनल गेम्स- सभी तैयारियां पूरी, अब है ऐतिहासिक पल का इंतजार- सीएम धामी 

Category Archives: राष्ट्रीय

नेशनल गेम्स- सभी तैयारियां पूरी, अब है ऐतिहासिक पल का इंतजार- सीएम धामी 

हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में होगी स्थापित- सीएम 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखा। यहां राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का इंतजार है। पूरे देश के लोग भी राष्ट्रीय खेलों का इंतजार कर रहे हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और चूंकि राज्य मेजबान है, इसलिए राज्य के लोग उत्साहित हैं, सभी का स्वागत करेंगे और यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा।  हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी।

 

 


प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात

दो गाड़ियों में अचानक लगी आग 

नहीं हुई कोई जनहानि 

उत्तर प्रदेश। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में अभी कुछ दिन पहले ही आग लगने की घटना सामने आयी थी, इस बीच आज भी मेला क्षेत्र में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई।  हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी। आग से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

मेले की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर 2 के पास खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। एक अर्टिगा और दूसरी वेन्यू कार है। घटना के दौरान यातायात रोक दिया गया।

सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में अचानक लगी आग 
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

एकादशी होने के कारण महाकुंभ में आज भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची है। लेकिन प्रशासन की तेजी के चलते आग की घटना को तुरंत रोक दिया गया है। पिछली आग को देखते हुए कुंभ प्रशासन ने व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं आग और दुर्घटनाओं के रोकने के लिए मेले में जगह-जगह पर स्पॉट बनाए हैं। ताकि किसी घटना होने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

इसके चलते आज सुबह आग लगने की घटना के दौरान तुरंत दमकल कर्मी मौके पर पहुंची और कार में लोगों को निकालकर आग पर तुरंत काबू पा लिया। सभी लोग सुरक्षित है। मेले में स्थिति समान्य है।

फायर ऑफिसर विशाल यादव का कहना है श्रद्धालु दूर-दराज के इलाकों से आ रहे हैं और उन्होंने अपने वाहन यहां पार्क किए हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। एर्टिगा कार पूरी तरह से जल गई है और वेन्यू कार आंशिक रूप से जली है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, सभी सुरक्षित हैं।


24 घंटे में चौथी बार भूकंप के झटकों से दहशत में आए उत्तरकाशी के लोग

2.04 मापी गई भूकंप की तीव्रता

जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं

उत्तरकाशी। आज सुबह फिर से उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि बीते दिन भी तीन बार उत्तरकाशी में भूकंप के झटके आए, जिससे अब लोग दहशत में आ गए है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई। वहीं इसका केंद्र तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य के वन क्षेत्र में था। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

राज्य में इस महीने चार बार आ चुका भूकंप

उत्तरकाशी में शुक्रवार को तीन बार भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। इस महीने राज्य की बात करें तो बागेश्वर जिले में भी भूंकप आ चुका है। पिछले महीने भी राज्य में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे।

नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार उत्तरकाशी में सुबह 7:41 पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 थी, इसके कुछ देर बात 8:19 पर फिर झटका महसूस किया गया। इस बार तीव्रता 3.5 रिएक्टर स्केल पर महसूस की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पौने ग्यारह बजे भी झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों से लोगों में भय व्याप्त हो गया।इस महीने की बात करें तो राज्य में बागेश्वर में 10 जनवरी को रात एक बजे के बाद भूंकप आया था, उसकी तीव्रता 2.2 थी।

पिछले महीने भी पांच बार आ चुका भूंकप

राज्य में पिछले महीने भी कई भूंकप आ चुके हैं। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी ने पिछले महीने आए भूंकप को लेकर रिपोर्ट तैयार की है। उसमें बताया गया कि दिसंबर के महीने में देश में 44 भूंकप आया। इसमें सर्वाधिक मणिपुर में छह और उसके बाद उत्तराखंड और असम में पांच-पांच आए।

वरुणावत पर्वत के ट्रीटमेंट के लिए पांच करोड़ जारी होंगे

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन कहते हैं कि आपदा की दृष्टि से भी कदम उठाए जा रहे हैं। आपदा की पूर्व सूचना देेने के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम को लेकर कार्य हो रहा है। वरुणावत पर्वत के ट्रीटमेंट के लिए जिला प्रशासन ने पांच करोड़ की राशि मांगी है। उसका परीक्षण कर जल्द जारी कर दिया जाएगा।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।


निकाय चुनाव रिजल्ट-  उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज किसके सिर सजेगा जीत का ताज…?? 

सुबह आठ बजे से मतगणना जारी 

मोबाइल पर घर बैठे ऑनलाइन देख सकते है निकाय चुनाव के परिणाम 

आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/ पर देख सकते है पल- पल की अपडेट 

देहरादून। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा, यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हो गयी है। वहीं पहली बार विधानसभा, लोकसभा की भांति निकाय चुनाव के परिणाम भी मोबाइल पर घर बैठे ऑनलाइन देखे जा सकेंगे।

प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों में मेयर के 11, नगर पालिका अध्यक्ष के 46 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 43 पदों के साथ ही निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना जारी है। 
सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना हो रही है। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है। मतगणना के पल-पल की अपडेट आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/ पर देखी जा सकेगी। पहली बार मतगणना की पूरी जानकारी आप अपने घर में मोबाइल पर देख सकेंगे।
इन नगर निकायों के नतीजे सबसे पहले आएंगे

चमोली की नगर पंचायत नंदानगर घाट (1129 वोट), पौड़ी की नगर पालिका दुगड्डा (1186 मत), नगर पालिका रानीखेत (1412 मत), नगर पंचायत थराली (1421 मत), नगर पालिका द्वाराहाट (1444 मत), नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी (1659 मत) के नतीजे सबसे जारी होने के अनुमान हैं।

निगमों के नतीजों में लगेगी देरी
नगर निगमों के नतीजे जारी होने में समय लग सकता है। नगर निगम देहरादून में 4,31,611 मतों की गिनती होगी। नगर निगम हल्द्वानी में 1,58,394 मतों और नगर निगम हरिद्वार में 1,31,801 मतों की गिनती होनी है। कुछ ऐसे भी निकाय हैं, जहां मुकाबला काफी नजदीकी होने के कारण री काउंटिंग जैसे विवाद हो सकते हैं।


कैम्प स्थल पर ही राष्ट्रीय खेलों के मुकाबलों का होना प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर- रेखा आर्या

विदेशों से कोच और खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर सरकार ने निभाया अपना किरदार, अब खिलाड़ियों की बारी- रेखा आर्या

मैं भी प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों संग स्वर्ण पदक के साथ सेल्फी लेने को आतुर- रेखा आर्या

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के शंखनाद में तीन दिन शेष रह गए हैं जिसके लिए उत्तराखण्ड सरकार ने भी तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली हैं | खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड देहरादून स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल और लॉन टेनिस कोर्ट का स्थलीय निरीक्षण करा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल और लॉन टेनिस कोर्ट राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए लगभग तैयार और एक दो दिनों में वेन्यू मैनेजर्स को सौंप दिया जाएगा जो वेन्यूज में शेष बचे सौंदर्यीकरण को अंतिम रूप देंगे ।

38 वें राष्ट्रीय खेलों के बैडमिंटन शिविर के अंतिम दिन के कैंप में पहुँची खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से मुलाक़ात कर शिविर के अनुभवों को जाना और खिलाड़ियों में ऊर्जा भरते हुए मंत्री ने कहा हमारी सरकार ने विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जिसके लिए विदेशी कोचों ने खिलाड़ियों को उत्तम प्रशिक्षण दिया और अब खिलाड़ियों की बारी है और मुझे पूरी उम्मीद है खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक को उत्तराखण्ड की झोली में डाल कर गौरवान्वित करेंगे और मुझे भी प्रदेश के हमारे पदकवीर खिलाड़ियों संग सेल्फी लेने का अवसर प्राप्त होगा ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा हमारी सरकार और खेल विभाग ने खिलाड़ियों के उसी स्थान पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए है जहाँ राष्ट्रीय खेलों के मुक़ाबलों की प्रतिस्पर्धा होगी जो कहीं ना कहीं हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा ।

ओलंपिक खेलों के आयोजन के दृष्टिगत भी करेंगे खेलभूमि को तैयार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के खेल अवस्थापनाओं को विकसित करने के साथ ही इसकी लेगेसी को भी मेंटेन किया जाएगा और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 2036 भारत में ओलंपिक आयोजन कराने के प्रयास में उत्तराखंड भी भागीदारी निभाएँ इस दृष्टिगत प्रदेश सरकार और खेल विभाग भविष्य में कार्य करेगा ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैडमिंटन खेलकर अंतरराष्ट्रीय चैंपियंस संग जमाया रंग

विशेष शिविर में पहुँची खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैडमिंटन में ज़ोर आज़माइश कर खिलाड़ियों का हौसला अफ़ज़ाई की, इस दौरान विशेष शिविर में प्रशिक्षण दे रहे इंडोनेशिया से पहुँचे बैडमिंटन के विशेषज्ञ कोच और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियन चिराग सेन ने भी खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ बैडमिंटन खेला ।

इस अवसर पर खेल अधिकारी रवीन्द्र भंडारी समेत वेन्यू मैनेजर्स भी मौक़े पर मौजूद रहे।


नेशनल गेम्स में इस्तेमाल होंगे विश्व स्तरीय इक्विपमेंट्स – रेखा आर्या

अमेरिका और यूरोपीय देशों से आए हैं वर्ल्ड क्लास खेल उपकरण

सभी महत्वपूर्ण इक्विपमेंट्स खेल स्थलों पर पहुंचे, इंस्टाल किए जा रहे

देहरादून। 28 जनवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों में विश्व स्तर के खेल उपकरण इस्तेमाल किए जाएंगे । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर खेल में उस देश से उपकरण मंगाए गए हैं जिनकी क्वालिटी विश्व स्तरीय लेवल पर बेस्ट मानी जाती है। सभी खेल आयोजनों पर उपकरण पहुंच गए हैं और उन्हें इंस्टॉल किया जा रहा है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के सभी इवेंट्स प्रदेश में ही करने के लिए हमने कई खेल अवस्थापनाएं तैयार की हैं। हमारे यहां जिन खेलों को कराने की सुविधा नहीं थी, हमने समय रहते उन खेल विधाओं के लिए विश्व स्तर के खेल मैदान और साइकलिंग वैलोड्रोम जैसी सुविधाएं विकसित की। बावजूद इसके खेलों में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरण भारत में उपलब्ध नहीं हो पाते। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हमने विशेषज्ञों की सलाह से उन देशों से खेल उपकरण मंगाने का फैसला किया था, जिनके उपकरणों को ओलंपिक लेवल के खेलों में प्रयोग किया जाता है । फ्रांस, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, जापान, अमेरिका, नीदरलैंड, स्वीटजरलैंड, इंग्लैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया जैसे देशों से उपकरण मंगाए गए हैं । खेल मंत्री बताया कि सभी खेल उपकरण खेल स्थलों पर पहुंच गए हैं और उन्हें इस्तेमाल के लिए रेडी किया जा रहा है।

“खेल उपकरणों के मामले में हमने तय किया था कि हम विश्व स्तर के स्टैण्डर्ड को फॉलो करेंगे। ये खेल उपकरण सिर्फ नेशनल गेम्स में ही काम नहीं आएंगे, बल्कि बाद में इनपर अभ्यास करके हमे उत्तराखंड से इंटरनेशनल खिलाड़ी भी तैयार करने हैं, इसलिए हमने क्वालिटी के मामले में कोई समझौता नहीं किया। आने वाले समय में अगर हमारा कोई खिलाड़ी ओलम्पिक जैसी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइ करता है तो उसे पहले से ही उन खेल उपकरणों का इस्तेमाल करने का अभ्यास होना चाहिए जो उसे ओलम्पिक में प्रयोग करने हैं। हालांकि लॉजिस्टिक की समस्याओं के चलते कुछ उपकरण मंगाने में समय ज्यादा लगा लेकिन खुशी की बात है कि अब हमारे खेल मैदान पूरी तरह तैयार हैं।”- रेखा आर्या, खेल मंत्री

कहां से कौन सा उपकरण

* Gymnastics – Gymnova from France
* Weightlifting – Eleiko from Sweden
* Lawn Bowl – Drakes Pride from UK and Hensilite from Australia
* Volleyball – Gerlflor teraflex surface from Germany
* Fencing – Favera from Italy, Absolute AF from USA, Fencing video referral system from Spain
* Wushu – Taishan from Japan
* Wrestling – Suples from USA, Dollamur (wrestling mats) from USA
* Badminton – Yonex from Japan
* Modern Pentathlon – Absolute AF from USA
* Archery – Target faces from Netherlands
* Athletics – Javelins from Sweden
* Cycling cycles – Scott from Switzerland, Merida from Taiwan, Dolan from UK, Cycling tyres from Italy and French, Cycling accessories (Shimano) from Japan
* Judo – Mats (Tatamix) from Japan
* Aquatics – Electronic Touchpad (SEIKO) from Japan, Anti-wave lane and Water polo goal post (Malmstem Co) from Sweden
* Rowing – All boats from Portugal, paddles and oars from USA, ergometers from USA, rescue boats from Turkey
* Kayaking and Canoeing – Oars and paddles from Hungary, Slalom boats from Slovakia, Boats from Portugal, rescue boats from Turkey, Catamaran from England


राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से बालिकाओं ने की मुलाकात 

मुख्य सचिव ने प्रत्येक बालिका से उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में की विस्तृत बातचीत
देहरादून। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम, जिला शरणालय एवं प्रवेशालय तथा शिशुसदन की लगभग 30 बालिकाओं ने उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। सीएस राधा रतूड़ी ने इस अवसर पर मौजूद प्रत्येक बालिका से  उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत की। बालिकाओं के सवालों के जवाब दिए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के पूछने पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम में रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा पूजा ने बताया कि वह भविष्य में वकील बनना चाहती है। सीएस रतूड़ी ने पूजा को स्कूली शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा बालिका निकेतन के अधिकारियों को पूजा के लिए कानून के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु हेतु जरूरी मार्गदर्शन, काउन्सलिंग एवं उचित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बालिका निकेतन में ही रहने वाली 7वीं कक्षा की छात्रा प्रिया शर्मा ने मुख्य सचिव को बताया कि वह भविष्य में आर्मी ऑफिसर बनना चाहती है।
मुख्य सचिव रतूड़ी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रिया के लिए सैनिक कल्याण विभाग की मदद से फिजिकल ट्रैनिग व कोचिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएस ने पूजा को फिलिकल फिटनेस के साथ ही पढ़ाई में भी कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। मुख्य सचिव के पूछने पर  खुशबू रावत ने बताया कि वह योगा में स्नातक कर रही है तथा इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। भावना रावत ने बताया कि फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के बात कही।
खुशबू और भावना रावत अल्मोड़ा से हैं तथा बालिका निकेतन की सहायता से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने गांव वापस जाना चाहती हैं।  इसी प्रकार राजकीय बालिका निकेतन से रौनक, रिया, साक्षी भट्ट, खुशी, रोशनी, शिफा, संगीता एवं नर्गिस,  जिला शरणालय से  शिवानी, विमला, नैना, रूचि तथा शिशु सदन से रमा, लक्षमी और राधा ने भी मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से बातचीत की। मुख्य सचिव ने बालिका निकेतन एवं शरणालय में रहने वाली सभी बालिकाओं के लिए उचित शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं करियर काउन्सलिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बालिकाओं से कहा कि उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतरीन करियर और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अच्छी शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान देना जरूरी है। बेहतर शिक्षा महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण का साधन है। राज्य सरकार ने भी महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। मुख्य सचिव ने बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महिला कल्याण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बालिका निकेतन, शरणालय एवं शिशु सदन के अधिकारी मौजूद रहे।

महाराज ने एएसआई से कहा पौराणिक मंदिरों का संरक्षण जरूरी

मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर भी हुई चर्चा

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा करने के साथ-साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने को कहा है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को नई स्थित उत्तराखंड निवास में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा करने के साथ-साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने को कहा है।

बैठक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत, निदेशक संरक्षण सुंदर पॉल, प्रदेश के संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत, यूटीडीबी के वित्त निदेशक जगत सिंह चौहान, पुरातत्व विभाग देहरादून के अधीक्षक मनोज सक्सेना, सहायक अधीक्षण पुरातत्व अभियंता आर के मीना, संरक्षण सहायक नीरज मैठाणी, ध्रुव आदि अधिकारी मौजूद थे।


गले में मेडल डालकर होनी चाहिए अगली सेल्फी – रेखा आर्या

हॉकी और कबड्डी टीमों का उत्साह बढ़ाने हरिद्वार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेली, तैयारी का जायजा लिया

हरिद्वार। “अगली बार जब मेरे साथ सेल्फी लो तो आपके गले में मेडल होना चाहिए।” शुक्रवार को यह बात खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए कही।

खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार दोपहर को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाली प्रदेश की कबड्डी और हॉकी टीमों के खिलाड़ियों से मिलने रोशनाबाद पहुंची। उन्होंने कबड्डी और हॉकी के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने दोनों खेलों की महिला व पुरुष टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान खेल मंत्री ने लड़कियों के साथ कुछ देर हॉकी भी खेली। खिलाड़ियों के कहने पर खेल मंत्री ने उनके साथ फोटो खिचाई। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपना एकमात्र लक्ष्य राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने को बना लें और पूरी एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुट जाएं।

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर फोकस रखें, उनका भविष्य संवारने की गारंटी सरकार की है। इसके बाद खेल मंत्री ने पुलिस लाइन में डेमो गेम क्लारिपट्टू के आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खेल मंत्री को बताया कि यह आयोजन स्थल 25 जनवरी को वेन्यू मैनेजर के हैंड ओवर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर खेल मंत्री के साथ जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जो बनाया है उसे संवारेंगे भी हम

रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेल कराने के मद्देनजर हमने जो खेल सुविधाएं स्थापित की है उनकी देखभाल की भी सरकार को पूरी चिंता है। उन्होंने कहा कि हमने जो खेल अवस्थापनाएं तैयार की हैं उन्हें सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए भी पॉलिसी बनाई जा रही है।खेल मंत्री ने कहा कि पहले कुछ लोग यह सवाल उठा रहे थे कि हम समय रहते स्टेडियम और अन्य सुविधाएं बना पाएंगे या नहीं, लेकिन अब सवाल किया जाता है कि उनकी देखभाल कैसे होगी। यह सवाल का बदल जाना भी सरकार की उपलब्धि को ही दिखता है।

ओलंपिक इवेंट कराना है अगला सपना

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन राष्ट्रीय खेलों में हम सभी इवेंट अपने प्रदेश में ही कराने में सक्षम हो गए हैं, यह क्षेत्रफल के लिहाज से छोटे राज्य उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं तैयार की है, इसका लाभ भविष्य में मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने आशा जताई कि अगर 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो इनमें से कुछ इवेंट अपने यहां कराने की दावेदारी उत्तराखंड भी कर सकेगा।


प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में करेंगे स्नान 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी त्रिवेणी में लगाएंगे डुबकी 

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को कुंभ मेला में स्नान करने के लिए जाएंगे। इसी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी भी स्नान करेंगे। बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर महाकुंभ में अव्यवस्था होने का आरोप लगाया।

कहा कि महाकुंभ के नाम पर आवंटित बजट में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि मौनी अमावस्या पर होने वाले स्नान से पहले सरकार सभी तैयारी पूरी करे। तीन फरवरी के बाद कांग्रेस नेता महाकुंभ में डुबकी लगाने जाएंगे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp