Thursday, November 19, 2026
8:02 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

चिलचिलाती धूप अब नहीं हो पा रही सहन, लोग लेने लगे पंखे और कूलर का सहारा 

Category Archives: राष्ट्रीय

चिलचिलाती धूप अब नहीं हो पा रही सहन, लोग लेने लगे पंखे और कूलर का सहारा 

तापमान बढ़ने से दिन में होने लगी गर्मी 

देहरादून। अब लगातार मौसम को पारा चढ़ने लगा है। दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। बीते दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस महीने का अभी तक का सबसे अधिक तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया है।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी होने लगी है। सुबह गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अब कूलर और पंखों का सहारा लेने लगे हैं।

दिन प्रतिदिन चिलचिलाती धूप अब सहन नहीं की जा रही है। वहीं, शाम होने के बाद सुबह 8 बजे तक मौसम में नरमी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दिन में कड़क धूप और शाम होते ही मौसम ठंडा होने के कारण कई बार दोपहिया राहगीरों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है।

मौसम विभाग की ओर से जारी 12 दिन में तापमान की स्थिति

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
7 मार्च 26.5 8.5
8 मार्च 28.5 12.8
9 मार्च 29.5 10.5
10 मार्च 29.6 7.0
11 मार्च 30.5 12.2
12मार्च 31.5 12.0
15 मार्च 30.5 12.5
16मार्च 27.5 11.8
17मार्च 31.5 11.5
18मार्च 29.5 10.5
19मार्च 31.0 12.5
20मार्च 32.0 10.5


धामी सरकार ने अब तक 110 अवैध मदरसों पर लगाया ताला, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में 2 मदरसे सील

बिना अनुमति संचालित किए जा रहे थे मदरसे

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। जिससे धर्म की आड़ में अवैध धंधे चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है।

पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। यह मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किया जा रहे थे। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। सीएम धामी ने इन मदरसों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को फ्री हैंड दिया हुआ है, जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों के पीछे किसका हाथ है और यहां पर छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी।

बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर तीन, जसपुर एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया जबकि इससे पहले देहरादून, पौड़ी में भी बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 92 मदरसों को सील किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश साफ है कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन ही 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण 

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हुए सबसे अधिक 53,570 पंजीकरण 

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 53,570 पंजीकरण हुए हैं। इस बार 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग ने यात्रा पर आने के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। सुबह सात बजे से पंजीकरण पोर्टल और मोबाइल एप को खोल दिया गया था।

पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शाम पांच बजे तक 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराया है। पहले दिन ही पंजीकरण का आंकड़ा डेढ़ लाख पार होने से इस बार की यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पहले दिन पंजीकरण

  1. केदारनाथ-53,570
  2. बदरीनाथ-49,385
  3. गंगोत्री-30,933
  4. यमुनोत्री-30,224
  5. हेमकुंड साहिब-1180

गर्मियों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने गर्मियों में में पेयजल की समस्याओं के निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कंट्रोल रूम की स्थापना
सचिव, पेयजल शैलेश बगोली ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में पेयजल उपलब्धता, लीकेज एवं पेयजल से संबंधित अन्य शिकायतों के निराकरण हेतु एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसे कॉल सेंटर के रूप में संचालित किया जाएगा। उक्त कंट्रोल रूम में जल संस्थान/जल निगम के सहायक अभियंता को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।

नोडल अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से प्राप्त शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

पेयजल टैंकरों में जीपीएस के निर्देश

पेयजल टैंकरों की नियमित साफ-सफाई के साथ जीपीएस (GPS) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जलापूर्ति सुचारू रूप से हो सके। प्रत्येक डिवीजन में पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए।

जल अपव्यय / लीकेज रोकथाम अभियान

जल अपव्यय एवं लीकेज की समस्या के समाधान के लिए दिनांक 1 अप्रैल से 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए।इस अभियान की नियमित रूप से मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

चारधाम यात्रा हेतु विशेष व्यवस्था
आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग में स्थित चलित स्टैंड पोस्ट, टंकियों एवं वाटर एटीएम की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।इसका उद्देश्य यात्रा मार्ग पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।


सूबे में समग्र शिक्षा के तहत पहली बार लगेगा रोजगार मेला

शिक्षा मंत्री डॉ. रावत की पहल पर युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

आगामी 23 मार्च को देहरादून में जुटेंगी कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियां

देहरादून। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देगी। इस महत्वकांक्षी पहल के तहत पहली बार समग्र शिक्षा के तहत आगामी 23 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें एक दर्जन राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन में प्रदेश के 559 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

समग्र शिक्षा उत्तराखंड के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला के मुताबिक प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत पहली बार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 23 मार्च को देहरादून के हिन्दू नेशनल इण्टर कॉलेज में आयोजित रोजगार मेला विशेष रूप से प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के जॉब प्लेसमेंट के लिये आयोजित किया जा रहा है। अब तक 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रोजगार मेले हेतु पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिष्ठित व्यावसायिक व औद्योगिक फर्म भाग ले रही हैं। जिसमें अशोक लेलैंड, हीरो मोटोकॉर्प, वीएलसीसी, पतंजलि, जुबिलैंट, ग्रीन कॉल, नॉर्थस्टार, रिलाइंस रिटेल, सोडेक्सो, जेना रिजॉर्ट और श्नाइडर इलेक्ट्रिक कम्पनी शामिल है, जो इन कुशल युवाओं के लिये विविध रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल का मकसद छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है।

एपीडी समग्र शिक्षा ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के 559 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-9 से 12 तक व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिसके तहत कृषि, ऑटोमेटिव, आईटी, पलम्बरिंग, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर के कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। जिससे लगभग 42000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा को विषय के रूप में अंगीकृत करते हुये वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा-12 का पहला बैच उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल किया गया।

समग्र शिक्षा के तहत आयोजित रोजगार मेला राज्य सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि यह पहल हमारे छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा– डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड।


धामी सरकार ने चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया विशेष अभियान

चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त

देहरादून। धामी सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और पर्यटन सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए व्यापक अभियान शुरू किया है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डा० आर० राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर यात्रियों और आम जनता को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य पदार्थों की सघन जांच, मिलावट पर सख्ती और स्वच्छता अभियान को तेज कर दिया गया है। इसको लेकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती और सख्त जांच

राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर खाद्य सुरक्षा को बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, टिहरी, ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में स्थायी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में अन्य जिलों से अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। यात्रा मार्गों और प्रमुख तीर्थस्थलों के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, मिठाई विक्रेताओं और खाद्य विक्रेताओं की नियमित जांच होगी। फूड सेफ्टी टीमों को हाईवे और यात्रा मार्गों पर मोबाइल टेस्टिंग लैब के माध्यम से तैनात किया जाएगा। आयुक्त डा० आर० राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि “यात्रियों को किसी भी हाल में अस्वच्छ और मिलावटी खाद्य पदार्थ नहीं परोसे जाने देंगे। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मिलावट पर कड़ी कार्रवाई और गुणवत्ता की सख्त जांच

दुग्ध उत्पाद, मसाले, तेल, आटा, मैदा, मिठाई, शीतल पेय और पैक्ड फूड जैसे उत्पादों की प्रयोगशाला जांच होगी। मिलावट पाए जाने पर FSSAI एक्ट 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।बिना लाइसेंस और पंजीकरण के खाद्य व्यापार करने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त ने कहा, “हमारी प्राथमिकता यात्रियों और श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

ग्रीन यात्रा और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन और चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। Single-use plastic (एकल उपयोग वाली प्लास्टिक) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। यात्रा मार्गों पर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन अनिवार्य किए जाएंगे। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में कचरा प्रबंधन के कड़े नियम लागू होंगे। RUCO (Re-Purpose of Used Cooking Oil) अभियान के तहत उपयोग किए गए खाद्य तेल को पुनर्चक्रित किया जाएगा।

जागरूकता अभियान और सख्त दिशा-निर्देश

यात्रियों को FSSAI लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदने की अपील की गई है। अस्वच्छ या संदिग्ध खाद्य पदार्थ की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 18001804246 पर की जा सकती है। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।आयुक्त डा० आर० राजेश कुमार ने सभी यात्रियों और स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा, “सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें। किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जानकारी तत्काल हेल्पलाइन पर दें ताकि कार्रवाई की जा सके।”

सख्त नियमों के तहत कार्रवाई

बिना लाइसेंस के खाद्य व्यापार करने वालों पर चालान और प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे। मिलावटी या खराब गुणवत्ता वाला भोजन बेचने पर FSSAI एक्ट 2006 के तहत कड़ी सजा दी जाएगी। अस्वच्छ वातावरण में खाद्य निर्माण और बिक्री करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

सरकार की अपील–सुरक्षित यात्रा, स्वच्छ यात्रा

राज्य सरकार और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से स्वस्थ, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के सेवन की अपील की है। आयुक्त डा० आर० राजेश कुमार ने कहा, “हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी यात्री को खाद्य सुरक्षा संबंधी कोई असुविधा न हो। आम जनता की सतर्कता और सहयोग से ही हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में श्री देवसुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसंपर्क बढ़ाएं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 29 मार्च को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा एक बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा।

इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आम जनता को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में शामिल होने की अपील की ताकि वे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. एस.परिहार, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, बबीता सहलोत्रा, प्रभा शाह, दिनेश प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।


सीएम के मार्गदर्शन, डीएम के मंथन से वैज्ञानिक तरीके से जन भावनाओं के अनुरूप होगा हनोल मंदिर परिसर का विस्तार

सीएम के सम्मुख रखे जाएंगे प्राप्त हुए सुझाव

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज हनोल मंदिर में देवता के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पुजारियों, समिति के सदस्यों स्थानीय निवासियों से बैठक कर मास्टर प्लान पर विमर्श किया।

जिलाधिकारी ने हनोल मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए मास्टर प्लान में प्रस्तावित पार्किंग पार्किंग स्थल, प्रस्तावित सराय धर्मशाला आदि का निरीक्षण करते हुए स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक विषय निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुली बैठक में प्राप्त सुझाव एवं स्थानीय निवासियों, जनमानस हक हकुक धारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्लान में संशोधन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय निवासियों की संख्याओं को दूर करते हुए कहा कि हनोल मंदिर परिसर के लिए स्वीकृत समुचित धनराशि का उपयोग मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार के लिए ही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खुली बैठक में प्राप्त हुए समस्त सुझाव एवं बिंदुओं को मुख्यमंत्री के अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।


राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए ज्ञान-विज्ञान के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाए – मुख्यमंत्री धामी 

‘कृषि और उद्यान के क्षेत्र में नवाचार पर फोकस करें’

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैल्यूचैन सिस्टम को मजबूत बनाया जाए

सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

देहरादून। राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए ज्ञान-विज्ञान के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाए। जिन क्षेत्रों में किसान अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें उसी क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विभागों द्वारा जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनका परिणाम धरातल पर दिखे। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभागों द्वारा जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उनकी भौतिक स्थिति, वित्तीय प्रगति, आउटकम और आउटपुट के आधार पर कार्य किये जाएं, ताकि बजट का भी सही तरीके से उपयोग हो और लोगों की आजीविका भी बढ़े। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कृषि और उद्यान के क्षेत्र में आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाए। मिलेट को राज्य में और बढ़ावा दिया जाए। पॉलीहाउस के निर्माण में तेजी लाई जाए। एरोमा, एप्पल मिशन, कीवी मिशन के साथ ही उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों और फलों के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में कार्य किये जाएं। नाशपती, प्लम, माल्टा, नारंगी, आड़ू के उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। जिन फसलों को जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, उनको बढ़ावा दिया जाए और औषधीय पादपों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कृषकों को जागरूक किया जाए।

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये सहकारिता के क्षेत्र में लोगों को उचित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैल्यूचैन सिस्टम को मजबूत बनाया जाए। राज्य में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को बढ़ाने के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। आगामी 05 साल में प्रदेश की सभी ग्राम सभाओं को पैक्स से जोड़ा जाए। सहकारी समितियों को में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने के साथ ही विपणन के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाएं की जाएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि किसानों की सुविधा के लिए ई-रूपी की व्यवस्था की जा रही है। यह सुविधा अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में शुरू की जायेगी। इससे किसानों को त्वरित, सुरक्षित और पारदर्शी भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन आयेगा। सगंध फसलों डेमस्क रोज, तिमरू, दालचीनी, लेमनग्रास और मिंट को राज्य में तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। उच्च मूल्य वाली सगंध फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। आईटीबीपी और सेना ताजे पदार्थों की बिक्री की व्यवस्था की गई है, इससे किसानों को निश्चित बाजार मिलेगा और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा भी मिलेगा।

बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर,एस.एन पाण्डेय, विनय शंकर पाण्डेय, रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सोनिका, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपीपीजीजी मनोज पंत और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


चारधाम यात्रा के लिए कल से शुरू हो जाएंगे पंजीकरण, इस वेबसाइट से करे रजिस्ट्रेशन

60 प्रतिशत पंजीकरण ही होंगे ऑनलाइन 

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए कल से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि इस बार आधार प्रमाणित पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण करते समय आधार कार्ड की डिटेल देना जरूरी किया गया है। यात्रा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ही ऑनलाइन होंगे, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे।

इस व्यवस्था से बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया यात्रा से 40 दिन पहले शुरू की है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp