Friday, November 20, 2026
5:40 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उत्तराखंड को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर

Category Archives: राष्ट्रीय

उत्तराखंड को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी तैनाती को मंजूरी

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 29 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती का अनुमोदन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दे दिया है। इसके साथ ही पी.एम.एच.एस. संवर्ग के इन चिकित्सकों को पी.जी. के उपरांत उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दे दी गई है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी।

पी.एम.एच.एस. संवर्ग के इन चिकित्सकों में स़्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, फेमिली मेडिसिन, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, निश्चेतक, पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल है। पौड़ी जनपद में 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। उत्तरकाशी, हरिद्वार व चम्पावत जनपद में 4-4, नैनीताल, टिहरी व ऊधमसिंह नगर जनपद में 3-3 तथा रूद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में 1-1 विशेषज्ञ चिकित्सक को तैनाती दी गई है।

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को मिली तैनाती

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मिले 29 विशेषज्ञ चिकित्सकों को विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी गई है। जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नविता तिवारी को सीएमओ नैनीताल के अधीन तैनात किया गया है। इसी प्रकार डॉ. जूही शर्मा को उप जिला चिकित्सालय रामनगर और डॉ. कविता भण्डारी को जिला चिकित्सालय बौराड़ी टिहरी में तैनाती दी गई है। फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर, डॉ. राकेश जोशी को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट, डॉ. मधुमिता बिष्ट व डॉ. प्रखर शर्मा को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, डॉ. ज्ञानेश्वर यादव को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर और डॉ. राशि रंजन कुकरेती को उप जिला चिकित्सालय रूड़की में तैनाती दी गई है।

इसी प्रकार फेमिली मेडिसिन में डॉ. रजत डोभाल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी व डॉ. अभिषेक अनेजा को जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रूचिका भट्ट को जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग और डॉ. जितेन्द्र जोशी को जिला चिकित्सालय चम्पावत में तैनाती दी गई है।

डॉ. मंयक नौटियाल को उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार, डॉ. मयंक चौहान को जिला चिकित्सालय पौड़ी गढ़वाल, डॉ. शादा अली को जिला चिकित्सालय नैनीताल, डॉ. वमिक रहमान को जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. निशांत पाण्डेय जिला चिकित्सालय रूद्रपुर तथा डॉ. तनुज सिंह तोमर को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में भेजा गया है।

डॉ. निकिता रमोला को सामु. स्वा. केन्द्र पुरोला, डॉ. ऋत्विक रजत को उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार, डॉ. नेहा चौहान को उप जिला चिकित्सालय थलीसैण तथा डॉ. शैलेन्द्र कुमार बड़थ्वाल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में तैनाती दी गई है।

पैथोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ त्यागी को जिला चिकित्सालय चम्पावत, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकुश रावत को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में तैनाती दी गई है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. योगिता को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी तथा डॉ. शिखा टोलिया को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है।
ईएनटी डॉ. शशांक अधिकारी को जिला चिकित्सालय चम्पावत तथा डॉ. अनुभव अग्रवाल को उप जिला चिकित्सालय रूड़की में तैनाती दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग को 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। इन चिकित्सकों को जिला एवं उप जिला अस्पतालों में तैनाती दे दी गई है। इनकी तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और आम जनमानस को समय पर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार मिल सकेगा। जिससे प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को बड़े शहरों की ओर इलाज के लिये नहीं जाना पड़ेगा। –
डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक, दो मजदूरों की मौत

लिंटर बांधने जा रहे थे दोनों युवक, रास्ते में हो गया हादसा

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूर युवकों की जान चली गई। ये दोनों युवक गौला पुल पार कर चोरगलिया की ओर जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार में आ रही सिलेंडर लदी पिकअप से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान फिरोज (35), निवासी फरीदपुरा चौधरी, इज्जतनगर (बरेली) और सुब्हान (17), निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों हल्द्वानी में मजदूरी करते थे और गुरुवार सुबह निर्माण कार्य के लिए लिंटर में सरिया बांधने निकल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवला तल्ला पजाया के पास ओवरटेक के दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और सिलेंडर ले जा रही पिकअप से टकरा गई। मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुब्हान हाल ही में काम की तलाश में हल्द्वानी आया था और फिरोज अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। दोनों साथ काम करते थे और रोजाना साथ ही निकलते थे।

मुख्यमंत्री धामी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सीएम धामी ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के लिए की प्रार्थना

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्ति की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है।

राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में दी वन संपदा को रोजगार से जोड़ने की सलाह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन विभाग को निर्देश दिए कि वनों के संरक्षण के साथ-साथ वन संपदा को आमजन की आजीविका से जोड़ने के ठोस प्रयास किए जाएं।  उन्होंने कहा कि ईकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए आगामी 10 वर्षों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए और वन क्षेत्रों के आसपास ईको-टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में त्वरित मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने हेतु डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही, हल्द्वानी में जू एंड सफारी के निर्माण कार्य में तेजी, वन विश्राम गृहों का पर्यटक सुविधाओं के अनुसार रख-रखाव और चौरासी कुटिया के जीर्णोद्धार कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

उन्होंने नवाचार पर बल देते हुए कहा कि वन संपदाओं को प्रदेश की अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाए और इसके लिए वन विभाग व वित्त विभाग की समन्वित बैठक आयोजित की जाए। महासीर मछली के संरक्षण हेतु भी विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में संरक्षित क्षेत्रों व उनकी 10 किमी परिधि में आने वाली वन भूमि हस्तांतरण एवं अन्य विषयों पर कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को भेजा जाएगा। साथ ही श्री रूद्रनाथ यात्रा मार्ग को ईडीसी के माध्यम से संचालित करने एवं केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग में मिनी ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर की स्थापना को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।

बैठक में बताया गया कि पिछले तीन वर्षों में 75,000 से अधिक बंदरों का बंध्याकरण किया गया है और इस वर्ष 27 वन प्रभागों में 40,000 बंदरों के बंध्याकरण का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2024-25 में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामलों में 19.55 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया है। इसके अलावा चार नए ईको-टूरिज्म ज़ोन प्रारंभ किए गए हैं।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है, और वन संपदाओं के समुचित उपयोग को लोगों की आजीविका से जोड़ने के प्रयासों को और गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) आर. के. मिश्रा, सचिव बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, नीरज खैरवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

महाराज ने विमान हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, घटना पर जताया दुःख 

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को अत्यंत दुःखद, चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर से वह बेहद स्तब्ध और दुःखी हैं। 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के मेघानी इलाके में एयरपोर्ट के पास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

इस साल की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, बिजली की मांग भी आसमान छू रही है

6.1 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली की मांग ने बढ़ाई बिजली कटौती की आशंका

प्रियांश कुकरेजा

इस साल की गर्मी बहुत ज्यादा तेज़ हो रही है, जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी मुश्किल हो गई है। दोपहर होते ही शहर की सड़कें सुनसान हो जाती हैं क्योंकि लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहने लगते हैं। इस वजह से एसी, कूलर और पंखे ज़्यादा इस्तेमाल होने लगे हैं, जिससे बिजली की खपत बहुत बढ़ गई है। बिजली विभाग के अनुसार पूरे राज्य में बिजली की मांग 6.1 करोड़ यूनिट से भी ज्यादा हो गई है, जो अब तक सबसे ज़्यादा है। इतनी ज़्यादा बिजली की मांग के कारण कई जगहों पर बिजली कटौती हो रही है और लोगों को लाइट नहीं मिल रही। बिजली की मांग बढ़ने के पीछे कई कारण हैं, जैसे ग्लोबल वार्मिंग, तेज़ी से बढ़ती आबादी, शहरों का बढ़ना, और गर्मियों में बिजली के उपकरणों का ज़्यादा इस्तेमाल। इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम में अनियमितता बढ़ गई है, जिससे गर्मी और तेज़ हो गई है। तेजी से बढ़ते तापमान के मुख्य कारण ग्रीनहाउस गैसों का बढ़ना, पेड़ों की कटाई, फैक्ट्रियों और गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, और समुद्र व हवा के पैटर्न में बदलाव हैं। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली का इस्तेमाल केवल ज़रूरी कामों के लिए करें और बेवजह बिजली न जलाएं ताकि बिजली सबके लिए पर्याप्त रहे। विभाग ने बिजली कटौती को नियंत्रित करने के लिए योजना बनाई है ताकि बिजली का भार सही तरीके से बाँटा जा सके। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए हमें ऊर्जा बचाने की आदत डालनी होगी, जैसे कि बिजली बचाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करना, सोलर पैनल और पवन ऊर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग करना, और स्मार्ट तकनीक के ज़रिए बिजली की आपूर्ति को बेहतर बनाना होगा। साथ ही, हमें अपने शहरों को पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा-कुशल बनाना होगा ताकि भविष्य में इस तरह की बिजली और गर्मी की समस्या से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। अगर हम सब मिलकर बिजली बचाएंगे और पर्यावरण का ध्यान रखेंगे, तो हम गर्मी और बिजली की इस बड़ी चुनौती को आसानी से सामना कर पाएंगे।

महाराज ने विमान हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, घटना पर जताया दुःख 

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को अत्यंत दुःखद, चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर से वह बेहद स्तब्ध और दुःखी हैं। 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के मेघानी इलाके में एयरपोर्ट के पास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने गुप्तकाशी-ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ

सीमांत क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार से चारधाम यात्रियों और स्थानीयों को मिलेगा लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए गुप्तकाशी एवं ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी एवं ज्योर्तिमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। यह कदम वित्तीय समावेशन साथ क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेगा। गुप्तकाशी और ज्योर्तिमठ दोनों ही चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। इन स्थानों पर बैंक की शाखाएं खुलने से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार, प्रदेश में सभी बैंकों के आवश्क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हर संभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्योर्तिमठ में भारत सरकार के सहयोग से 1700 करोड़ से भी अधिक की लागत से पुर्नावास की योजना का काम गतिमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन धन योजना, मुद्रा योजना, जैसी अनेक योजनाएं से देश के प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग सेवा से जोड़ने का काम किया है। देश में 55 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। अब इन खातों के माध्यम से किसी भी योजना के लाभार्थियों का पैसा सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार वित्तीय समावेशन को सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। वित्तीय अनुशासन बनाने में देवभूमि उत्तराखंड दूसरे स्थान पर आया है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में हमारे प्रदेश का प्रथम स्थान आया है। राज्य सरकार का प्रयास है बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा जैसी सेवाओं हर नागरिक तक पहुंचे। राज्य सरकार ई गवर्नेंस, मोबाइल एप, डिजिटल सेवाओं को गांव गांव तक पहुंचा रही है। जिससे लोगों का जीवन आसान हो रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, श्रीमती आशा नौटियाल, एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली मौजूद थे।

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp