Friday, November 20, 2026
10:24 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

गोचर जमीनों पर चारे की जगह उगी रंग बिरंगी बिल्डिंगे, गौमाता सड़कों पर भटकने को मजबूर……

Category Archives: राष्ट्रीय

गोचर जमीनों पर चारे की जगह उगी रंग बिरंगी बिल्डिंगे, गौमाता सड़कों पर भटकने को मजबूर……

गोधन भटकने को हुआ मजबूर,जिम्मेदार मौन..?

कूड़ा कचरे में मुंह मारकर मिटा रहा अपनी भूख

सतीश मुखिया

मथुरा: भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा और ब्रज किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है। ब्रज की संस्कृति और भारतीय इतिहास में गायों का विशेष महत्व है। हम सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण ने बाल रूप में बृज के 84 कोष क्षेत्र में कैसे बाल्यपन में अपनी लीलाए की। भारतीय धर्म ग्रंथो और हिंदू धर्म में भी गाय का विशेष महत्व बताया गया है और बिना गोधन के भारतीय संस्कृति की परिकल्पना करना बहुत ही मुश्किल है। जब वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ तो गोधन के लिए सरकार के द्वारा गोचर जमीने छोड़ी गई जिससे इन जमीनों पर गोधन के लिए चारा उगाने और उनके रखरखाव के लिए इस्तेमाल किया जाना था लेकिन आज आजादी के 75 वर्ष बाद इन गोचारण ,गोचर जमीनों पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है और यह अपने आप को बचाने के लिए जूझ रही है। मथुरा धार्मिक नगरी है और यहां साल भर श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आवागमन बना रहता है।

दिल्ली के नजदीक होने और आवागमन की सुलभ सुविधा उपलब्ध होने के कारण यह क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। जिस कारण श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा और ब्रज में अपना एक आशियाना बनाना चाहता है जिसका फायदा उठाया भूमि के क्रय विक्रय करने वाले बिल्डरों और भू माफियाओं ने, वर्ष 2017 में नगर पालिका से नगर निगम मथुरा वृंदावन बनने के बाद और शहरी क्षेत्र में 18 से 20 पंचायत के शामिल होने के बाद मथुरा शहर का क्षेत्रफल काफी मात्रा में बढ़ गया जिससे इसके आसपास के क्षेत्र में कच्ची कॉलोनी का विकास होने लगा। इन लोगों के द्वारा श्रद्धालुओं को जिले भर में जहां-तहां खाली पड़ी गोचर जमीन और अन्य नजूल की जमीनों को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिली भगत करके खुर्द बुर्ध करना शुरू कर दिया। जबकि इन जमीनों का ना तो मूल रूप में परिवर्तन किया जा सकता है अगर करना है तो यह कार्य जिले के जिलाधिकारी द्वारा ही किया जा सकता है। जिन जमीनों पर गोधन के लिए चार उगाया जाना था उन जमीनों पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग, अस्पताल और विद्यालय का निर्माण हो चुका है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में आज भी यह जमीने खसरा खतौनियों में गोचर जमीन के रूप में दर्ज हैं लेकिन वर्तमान में इनका भौतिक रूप बदल चुका है और शहर के अंदर इन जमीनों को खोजने बहुत मुश्किल काम है।

यह काम केवल भू माफियाओं द्वारा नहीं किया गया इसको संपन्न कराने में नेता नगरी और कार्यपालिका के कुछ कट्टर ईमानदार कर्मचारी अप्रत्यक्ष रूप से इसमें शामिल है जो की मिठाई रूपी सेवा लेने के उपरांत इन जमीनों को खुर्द बुर्ध करने में अपनी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जब कोई जागरूक नागरिक इनके गलत कार्यों की विभाग में शिकायत करता है तब यह लोग उसका फोन नंबर और नाम इन लोगों को बता देते हैं और उसके बाद उसको विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित करवाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जिस गोधन के लिए इन जमीनों की व्यवस्था की गई थी वह यहां वहां गलियों में भटकते हुए कूड़ा कचरा व अपशिष्ट में अपना मुंह मारती हुई दिखाई पड़ती है और उनके बछड़े,बछिया गंदगी में से अपना भोजन प्राप्त करते हुए दिखाई पड़ते हैं, क्या यह हिंदू धर्म और संस्कृति का पतन नहीं है कि जिस गाय की हम पूजा करते है वह गोधन अपना पेट भरने के लिए यहां वहां कचरे में अपना मुंह मारती हुई घूम रही है। अभी 2 दिन पहले मथुरा को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर देश में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है लेकिन हकीकत क्या है यह सब आप, हम और बृजवासी अच्छी तरह से जानते हैं।एक तरफ केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास का वादा करते हैं लेकिन हमारे हिंदू धर्म की धुरी गोधन आज विचलित, व्यथित और भूख से तड़प रही हैं और अपना जीवन यापन करने के लिए संघर्ष कर रही है।

सरकार और धार्मिक ट्रस्टों द्वारा मथुरा वृंदावन में विभिन्न गौशालाएं संचालित की जा रही है लेकिन यह गौशालाएं किस तरह से कार्य कर रही है उसकी निगरानी की आवश्यकता है की इन गायों के लिए कार्य करने वाली गौशालाएं और धार्मिक टेस्ट दिनों दिन तरक्की कर रहे हैं लेकिन गए आज भी सड़कों पर भटकती हुई दिखाई पड़ती है।उनके लिए केंद्र सरकार द्वारा व्यवस्था की गई गोचर जमीनों पर हरे भरे चारे की जगह बड़ी-ऊंची रंग बिरंगी बिल्डिंग उग चुकी है, क्या शासन प्रशासन को यह दिखाई नहीं देता या जानबूझकर अपनी आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के महीने में शिव भक्तों का वर्णन के लिए विशेष व्यवस्थाएं कर रहे हैं क्या वह इन गोचर जमीनों पर हुए कब्जे को इन भू माफिया से मुक्त कराएंगे या वह भी सिस्टम के आगे आत्म समर्पण कर देंगे।


घर से निकाले बुजुर्गों को मिली राहत, डीएम कोर्ट ने रद्द की गिफ्ट डीड

3080 वर्ग फीट सम्पति पुनः बुजुर्ग दम्पति के नाम

देहरादून— एक संवेदनशील मामले में बुजुर्ग दंपति को उनकी संपत्ति वापस दिलाते हुए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने न्याय का सशक्त उदाहरण पेश किया है। अपने बेटे द्वारा गिफ्ट डीड के तहत मिली संपत्ति पर कब्जा कर उन्हें घर से निकालने के मामले में डीएम ने न सिर्फ गिफ्ट डीड को रद्द किया बल्कि संपत्ति को पुनः बुजुर्ग दंपति के नाम दर्ज करने का आदेश भी पारित कर दिया।

दरअसल, बुजुर्ग परमजीत सिंह ने अपनी 3080 वर्गफुट की संपत्ति — जिसमें दो बड़े हॉल शामिल हैं — गिफ्ट डीड के माध्यम से अपने बेटे गुरविंदर सिंह के नाम कर दी थी। डीड में स्पष्ट शर्तें थीं कि बेटा अपने माता-पिता का भरण-पोषण करेगा, उनके साथ रहेगा, और बच्चों को दादा-दादी से मिलने से नहीं रोकेगा। परंतु, संपत्ति अपने नाम होते ही बेटे ने इन शर्तों का उल्लंघन करते हुए माता-पिता को न सिर्फ घर से निकाल दिया, बल्कि पोते-पोतियों को भी उनसे मिलने से रोक दिया।

इस अमानवीय व्यवहार से आहत बुजुर्ग दंपति ने जब तहसील, थाना और अवर न्यायालय में न्याय न मिलने पर डीएम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, तो उन्हें पहली ही सुनवाई में राहत मिल गई। डीएम बंसल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विपक्षी पक्ष को नोटिस जारी किए और सार्वजनिक सूचना भी प्रसारित की। बावजूद इसके, न तो गुरविंदर सिंह ने आपत्ति जताई और न ही न्यायालय में प्रस्तुत हुए।

पर्याप्त अवसर और वैध स्पष्टीकरण के बावजूद अनुपस्थिति को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने गिफ्ट डीड को रद्द कर संपत्ति पुनः बुजुर्ग दंपति के नाम दर्ज करने का आदेश पारित किया। आदेश सुनते ही न्यायालय में मौजूद बुजुर्ग दंपति की आंखों से आंसू छलक पड़े।

भरण-पोषण अधिनियम की विशेष शक्तियों का उपयोग करते हुए डीएम ने यह फैसला सुनाया और सामाजिक कर्तव्य से विमुख व्यवहार पर सख्त संदेश दिया कि माता-पिता के साथ अन्याय किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस निर्णय से न केवल परमजीत सिंह और अमरजीत कौर को इंसाफ मिला, बल्कि समाज को भी एक मजबूत संदेश गया कि बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन तत्पर है।


जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, कहा- पीएम मोदी ट्रंप के दावे पर चुप क्यों?

ट्रंप के दावे पर मचा बवाल, कांग्रेस ने  पीएम मोदी से माँगा जवाब

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया बयान ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप के चलते ही भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम संभव हो सका। इसके जवाब में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि पीएम मोदी ने व्यापारिक हितों के लिए देश के सम्मान से समझौता किया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले ट्रंप का यह बयान कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यह 24वीं बार है जब ट्रंप यह कह रहे हैं कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रोका और मोदी सरकार अब भी चुप है।”

कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “ट्रंप कह रहे हैं कि भारत-पाक के बीच लड़ाई में पांच जेट मार गिराए गए। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने व्यापार समझौता रोकने की धमकी दी, तभी दोनों देश युद्धविराम पर राजी हुए। मगर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी यह सवाल उठाती है कि क्या भारत ने वाकई व्यापार के बदले राष्ट्रीय स्वाभिमान को गिरवी रख दिया?”

जयराम रमेश ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप लगातार दो बातें दोहरा रहे हैं — पहला कि उन्होंने युद्ध रुकवाया और दूसरा कि व्यापार सौदे के बिना भारत-पाक को पीछे हटना पड़ा। अब यह संसद और देश का अधिकार है कि पीएम मोदी स्पष्ट करें कि ट्रंप के दावों में कितनी सच्चाई है।”

ट्रंप ने क्या कहा?

एक रैली में ट्रंप ने दावा किया, “हमने कई बड़े युद्ध रोके। भारत और पाकिस्तान के बीच तो हालात बहुत खराब हो रहे थे। मुझे लगता है वहां पांच फाइटर जेट भी मार गिराए गए थे। ये दोनों परमाणु संपन्न देश हैं, जो एक-दूसरे पर हमले कर रहे थे। हम चाहते थे कि यह युद्ध रुके और इसके लिए हमने व्यापारिक दबाव का इस्तेमाल किया।”

ट्रंप ने इसके साथ ही BRICS जैसे संगठनों पर भी निशाना साधा और धमकी दी कि इन देशों से आयात पर वह 10% टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समूह चाहे जो भी करे, वह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा।


‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: खटीमा में माताजी के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरणादायी आह्वान को आत्मसात करते हुए खटीमा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पूज्य माताजी के साथ वृक्षारोपण किया।


देहरादून में ‘अन्वेषा 2.0’ क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

देहरादून—राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), क्षेत्र संकार्य प्रभाग, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा “राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की 75वीं वर्षगांठ” के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित The Institute of Engineers (India) के ऑडिटोरियम में एक राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता “ANVESHA 2.0 – Nationwide Quiz Contest on Official Statistics” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप महानिदेशक केदार नाथ वर्मा ने प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत कर NSO की भूमिका और कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता भास्कर, अपर महानिदेशक (मुख्यालय, नई दिल्ली) ने देश के विकास में सांख्यिकी आंकड़ों की भूमिका, उपयोगिता और NSO द्वारा संचालित सर्वेक्षणों की विस्तृत जानकारी दी। अन्य विशिष्ट अतिथियों में सुशील कुमार (निदेशक, अर्थ एवं संख्या निदेशालय, देहरादून), एन.के. यादव (चेयरमैन, IEI देहरादून), और रोशन कुमार (उप महानिदेशक, NSO, मुख्यालय) ने भी सांख्यिकी और डेटा विश्लेषण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

मुख्य अतिथि प्रो. ओंकार सिंह, कुलपति, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में कहा कि “नीति निर्धारण और देश के सतत विकास के लिए सटीक आंकड़ों का होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में सांख्यिकी जागरूकता को बढ़ावा देती हैं।”

इसके पश्चात अपर महानिदेशक सुनीता भास्कर द्वारा क्विज प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत बजर बजाकर की गई।

प्रतियोगिता के नतीजे:

32 विश्वविद्यालयों/कॉलेजों की 64 प्रतिभागियों वाली 32 टीमों ने भाग लिया।

  • प्रथम पुरस्कार:  सौरभ केन्तूरा एवं रूपेश यादव (स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय) — ₹10,000 नकद व स्मृति चिन्ह

  • द्वितीय पुरस्कार: कुमारी वृदा भाटिया एवं ओंस खण्डूरी (ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी) — ₹6,000 नकद व स्मृति चिन्ह

  • तृतीय पुरस्कार: साहिल चौहान एवं मनीष झा — ₹4,000 नकद व स्मृति चिन्ह

कार्यक्रम के अंत में उप निदेशक नीतेश कुमार मिश्रा ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, क्षेत्र संकार्य प्रभाग क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी गण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था

धार्मिक स्थल को बताया आध्यात्मिक केंद्र, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

नानकमत्ता। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान उधमसिंह नगर के पावन नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने गुरुद्वारे में दर्शन कर शांत वातावरण में कुछ समय व्यतीत किया एवं सिख परंपराओं और संतों की शिक्षाओं को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में उपस्थित छोटे बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और शिक्षा व सेवा की भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। बच्चों के चेहरों पर मुख्यमंत्री से मिलने का विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नानकमत्ता साहिब केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र है जो सेवा, करुणा और समानता जैसे मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन का अद्वितीय केंद्र बनता जा रहा है, और राज्य सरकार इस दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं भी दीं और प्रदेश को हरित, स्वच्छ एवं विकसित उत्तराखंड बनाने के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र अभिनंदन किया गया।


जजरेट स्लाइड जोन को डीएम की स्पेशल स्वीकृति, आपदा एक्ट के तहत तुरंत कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

180 मीटर में भूस्खलन से सड़क बार-बार हो रही बाधित, लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के आदेश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर से चकराता तक विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। मानसून के चलते लगातार हो रहे भूस्खलनों को देखते हुए उन्होंने कई अहम निर्णय मौके पर ही लिए।

जजरेट स्लाइड जोन को मिली विशेष स्वीकृति
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के खतरनाक स्लाइड जोन का निरीक्षण करते हुए डीएम बंसल ने आपदा अधिनियम के तहत विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए मौके पर ही वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति दे दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को निर्देश दिए कि तत्काल डीपीआर तैयार कर स्लोप प्रोटेक्शन कार्य प्रारंभ किया जाए। करीब 180 मीटर क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क बार-बार बाधित हो रही है।

सड़क और पोल की मरम्मत के निर्देश
साहिया के पास क्षतिग्रस्त हुए सड़क के पुस्ता और विद्युत पोल को लेकर डीएम ने तत्काल प्रोटेक्शन वर्क का प्रस्ताव तैयार कर कार्य आरंभ करने को कहा। वहीं डामटा-पानुआ मोटर मार्ग पर पाट-बमराड के पास भूस्खलन से प्रभावित सड़क और आवासीय इलाकों की सुरक्षा के लिए जियोलॉजिकल सर्वे और टीएचडीसी के माध्यम से डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए।

हैंगिंग रॉक को हटाने की योजना
ध्वेरा बैंग क्षेत्र में खतरनाक बनी हैगिंग रॉक की स्थिति को देखते हुए डीएम ने इस स्थान के लिए भी विशेष योजना तैयार करने को कहा।

चकराता सीएचसी का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीएम सविन बंसल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता का भ्रमण कर ओपीडी, प्रसूति कक्ष, शल्य कक्ष, औषधि भंडार आदि की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। लाइटिंग की समस्या, एक्स-रे मशीन की मरम्मत, फोकस एलईडी लाइट और पंजीकरण काउंटर के विस्तार हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

सीएचसी स्थानांतरण पर जनता की आपत्ति
स्थानीय लोगों ने सीएचसी को चकराता से अन्यत्र न ले जाने की मांग रखी, जिस पर डीएम ने कहा कि जनहित में ही निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने डाकरा में प्रस्तावित नई सीएचसी भूमि का निरीक्षण किया और जियोलॉजिकल सर्वे व मृदा परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


महाराज ने केन्द्रीय मंत्री से ऐतिहासिक स्थलों पर शोध का किया अनुरोध

सिन्धु घाटी सभ्यता की स्क्रिप्ट का किया जाए अनुवाद

देहरादून। हमारे देश में अनेकों ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जिन पर शोध किया जाना आवश्यक है। इतना ही नहीं इन स्थानों पर अंकित लिपी का हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के दृष्टिकोण से अनुवाद किया जाना भी बेहद जरूरी है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को लिखे एक पत्र के माध्यम से कही है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शेखावत से कहा है कि सिन्धु घाटी की सभ्यता के स्क्रिप्ट का अनुवाद करवाया जाना चाहिए। उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में स्थित पाषाणकालीन लखुडियार की अति प्राचीन पेंटिंग का इतिहास, जौनसार क्षेत्र में स्थित प्राचीन गुफाओं एवं सरस्वती नदी के उद्‌गम स्थल के रहस्य आदि पर भी पुरातत्व विभाग के माध्यम से शोध किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।

संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि हमारी समृद्ध सॅस्कृति और यहाँ के ‘प्राचीन इतिहास एवं सभ्यता पर गहन शोध की आवश्यकता है। हमारे देश में अनेकों ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जिन पर अंकित लिपि का अनुवाद और शोध होना जरूरी है। उन्होंने केन्द्रीय संस्कृति मंत्री से अनुरोध किया है कि सिन्धु घाटी सभ्यता की स्क्रिप्ट का अनुवाद करवाने के साथ-साथ बलूचिस्तान के लोगों द्वारा जो ब्राहुई भाषा का प्रयोग किया जाता है वह हमारी तमिल, तेलगू और मलयालम से मिलती-जुलती है। कन्धार में बसे लोग गन्धारी की संतान बतायी जाती है ये सभी हमारी संस्कृति का अनुसरण करते हैं अतः इन सभी पर शोध किये जाने की अत्यन्त आवश्यकता है।

प्रदेश के संस्कृति मंत्री महाराज ने केन्द्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में स्थित पाषाणकालीन लखुडियार की अति प्राचीन पेंटिंग का इतिहास, जौनसार क्षेत्र में स्थित प्राचीन गुफाओं एवं सरस्वती नदी के उद्‌गम स्थल के रहस्य आदि पर भी पुरातत्व विभाग के माध्यम से शोध किया जाना अत्यन्त आवश्यक है जिससे हमारी नई पीढी को हमारी समृद्धशाली संस्कृति एवं इतिहास की विस्तृत जानकारी मिल सके और इससे वह लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का विदेशों में भी अप्रत्यक्ष रूप से अनुसरण किया जाता है। इराक के कुर्द लोग अपने घर में मोर की फोटो लगाते हैं, यूरोप में बसे हुए उत्तर भारत मूल के जिप्सी समाज के लोग हस्तरेखा देखकर भविष्य बताने का काम करते हैं।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शेखावत से अनुरोध किया कि ऐतिहासिक स्थलों एवं विदेशों में हमारी संस्कृति को धारित किये विभिन्न जाति के लोगों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कराते हुए इसमें शोध करवाये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया जाये।


सुरकंडा देवी मंदिर – ट्रैकिंग मार्ग, यात्रा गाइड और दर्शन समय | धनौल्टी के पास | Surkanda Devi Temple – Trekking Route, Travel Guide & Darshan Timings | Near Dhanaulti

सुरकंडा देवी मंदिर उत्तराखंड के टिहरी जिले के उन्नियाल गाँव में धनोल्टी के पास स्थित है। यह भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है और इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। सुरकंडा देवी मंदिर समुद्र तल से लगभग 9,041 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यह स्थान घने और घने जंगलों से घिरा हुआ है।

यह ट्रेक धनोल्टी से शुरू होता है और पूरे रास्ते एक अच्छी तरह से बिछा हुआ रास्ता है। शुरुआत में कुछ मीटर तक आपको सीढ़ियाँ मिलेंगी और फिर घाटी की तरफ़ से ऊपर तक कंक्रीट की बाड़ लगी पगडंडी मिलेगी। यह रास्ता बेहद मनोरम है और आसपास के खूबसूरत नज़ारे पेश करता है। ऊपर से, आप घने जंगलों और हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। 

सुरकंडा देवी मंदिर की वास्तुकला मनमोहक है। मंदिर के साधारण गर्भगृह में रेशमी वस्त्र और चांदी के मुकुटों से सुसज्जित मंगलकंडा देवी की मूर्ति स्थापित है। मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की मूर्ति और सिंह पर सवार देवी की मूर्ति भी देखी जा सकती है। गंगा दशहरा यहाँ मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार ज्येष्ठ माह के प्रथम दिन से शुरू होकर दशमी तिथि पर समाप्त होता है। इस मंदिर में नवरात्रि भी मनाई जाती है।

सुरकंडा देवी ट्रेक एक आसान ट्रेक है और इसे शुरुआती और अनुभवी दोनों ट्रेकर्स द्वारा किया जा सकता है।

विषयसूची

आपकी तरह, हमें भी ट्रेकिंग का शौक है! और यह एक ऐसा ट्रेक है जिसका हमने विस्तार से दस्तावेज़ीकरण किया है ताकि आप इसे खुद कर सकें। अगर आपको किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो पेज के अंत में कमेंट करें! आपको सुरकंडा देवी ट्रेक खुद करने के लिए ज़रूरी सारी जानकारी मिल जाएगी।

दस्तावेज़ों को आसानी से नेविगेट करने के लिए, विषय-सूची के इस अनुभाग का उपयोग करें।

  • हाइलाइट
  • ट्रेल जानकारी
  • सुरकंडा देवी ट्रेक के लिए सबसे अच्छा मौसम
  • सुरकंडा देवी ट्रेक के कठिन खंड
  • सुरकंडा देवी ट्रेक तक कैसे पहुँचें
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों
  • सुरकंडा देवी ट्रेक पर आपातकालीन संपर्क
  • एटीएम और नेटवर्क की राह पर
  • सुरकंडा देवी ट्रेक के बाद घूमने की जगहें

हाइलाइट

 

1. मंदिर की वास्तुकला 

सुरकंडा देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। मंदिर की वास्तुकला मनमोहक है। कठिन चढ़ाई के बाद, मंदिर की पहली झलक ही आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।

2. पगडंडी पर दृश्य

इस रास्ते पर आपको जो नज़ारे दिखाई देंगे, वे बेहद खूबसूरत हैं। हालाँकि पूरा रास्ता कंक्रीट से बना है और अच्छी तरह से बनाया गया है, फिर भी यह आपको कुछ बेहतरीन नज़ारे दिखाता है। रास्ते के हर मोड़ पर आसपास की घाटी के खूबसूरत नज़ारे दिखाई देते हैं। रास्ते में कुछ समय निकालकर इन नज़ारों का आनंद लेना न भूलें।

मंदिर से दिखने वाले नज़ारे भी बेहद खूबसूरत हैं। मंदिर के आसपास की पूरी घाटी का 360 डिग्री का नज़ारा दिखाई देता है। यहाँ से बर्फ से ढके पहाड़ों का भी मनमोहक नज़ारा दिखता है। ये नज़ारे वहाँ पहुँचने की जद्दोजहद के लायक हैं।

ट्रेल जानकारी

मार्ग मानचित्र

खंड I: आधार से शिखर तक

ट्रेक दूरी: 2.5 किमी
ट्रेक अवधि: 1.5 – 2 घंटे
ऊंचाई लाभ: 8192 फीट से 9041 फीट
मुख्य आकर्षण: मंदिर दर्शन, व्यूपॉइंट, पर्यटन, पक्षी-दर्शन और फोटोग्राफी

विशाल लाल रंग से रंगे प्रवेश द्वार की ओर जाने वाली कंक्रीट की सीढ़ियाँ ट्रेक के शुरुआती बिंदु को चिह्नित करती हैं। 2.5 किमी का पूरा रास्ता खड़ी और ढलानदार है। हालाँकि, यह एक अच्छी तरह से बिछाया गया रास्ता है जिसके चारों ओर घाटी की ओर बाड़ लगी हुई है।

 

सीढ़ियाँ धीरे-धीरे खड़ी चढ़ाई पर चढ़ती हैं। यह रोपवे के शुरुआती बिंदु तक ले जाती है। रोपवे सेवा अब पूरी तरह से चालू है। यह लगभग 502 मीटर लंबा है और शीर्ष तक पहुँचने में 10-15 मिनट लगते हैं। इस क्षेत्र के पास टट्टू किराए पर लेने का क्षेत्र है, जहाँ से आप पूरी लंबाई तय करने के लिए टट्टू किराए पर ले सकते हैं। प्रति टट्टू की राशि अलग-अलग होती है और आपके आने के मौसम पर निर्भर करती है। हालाँकि, हम ट्रेकर्स को टट्टू या कोई भी जानवर ट्रेक पर ले जाने की सलाह नहीं देते। हम आपको सही भावना के साथ ट्रेक करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

इसके आगे, रास्ता कंक्रीट से बना हुआ, घुमावदार और ढलान वाला है। अगर आप थक जाएँ तो रास्ते में लगी बेंचों पर आराम कर सकते हैं। लगभग आधा किलोमीटर आगे दुकानों का इलाका है जहाँ आपको खाने-पीने की ज़रूरी चीज़ें, धार्मिक सामग्री और प्रसाद मिल जाएगा। यही आपके लिए कुछ भी खरीदने की आखिरी जगह है। आगे कोई दुकान नहीं है।

ट्रेल के चारों ओर घने जंगल पूरे परिदृश्य को एक मनमोहक दृश्य प्रदान करते हैं। यह ट्रेल पक्षी प्रेमियों और फ़ोटोग्राफ़रों के बीच लोकप्रिय है। ट्रेल का हर मोड़ पहाड़ों की खूबसूरती को उजागर करता है। ट्रैकिंग के किसी भी मोड़ पर आपको निराशा नहीं होगी।

जैसे-जैसे आप धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं, रास्ता थोड़ा ऊपर की ओर जाता है। रास्ते में लंबे कदम आपको अपनी गति बनाए रखने में मदद करेंगे। तेज़ हवाएँ और प्रकृति का मनमोहक दृश्य आपको ट्रेकिंग के दौरान तरोताज़ा कर देंगे। रास्ते में कई दृश्य हैं। या यूँ कहें कि हर मोड़ एक दृश्य है।

जल्द ही आपको मंदिर के पास जूता रखने का क्षेत्र दिखाई देगा जहाँ आपको चमड़े की बेल्ट और जूते उतारने होंगे। इसके पास ही रोपवे का अंतिम बिंदु है। टट्टू भी आपको यहीं छोड़ता है। मंदिर यहाँ से लगभग 100 मीटर की दूरी पर है।

ध्यान दें: रास्ते में कोई झरना या पानी का स्रोत नहीं है। इसलिए प्रति व्यक्ति कम से कम 2 लीटर पानी साथ रखें।

मंदिर के सामने एक खुला मैदान और उसके चारों ओर विशाल जगहें हैं, जहाँ से आप आसानी से प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। उत्तर में हिमालय और दक्षिण में घाटी का नज़ारा इस जगह की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। पहाड़ी की चोटी पर ठंडी हवाएँ तेज़ हो जाती हैं, जिससे आपको और भी सुकून मिलता है। इसलिए आपको वहाँ ऊनी चादर की ज़रूरत पड़ सकती है।

 

 

मंदिर का निर्माण बहुत ही सुंदर है। यह प्राचीन मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों में, पूरा मंदिर मोटी बर्फ की परतों से घिरा रहता है, जिससे यह ट्रेक थोड़ा चुनौतीपूर्ण तो होता है, लेकिन और भी खूबसूरत हो जाता है।

शिखर से आपको बर्फ से ढके पहाड़ों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। यहाँ लगभग आधे से एक घंटे का समय बिताएँ। 

उतराई भी चढ़ाई वाले रास्ते से ही होगी। उतरने में लगभग एक घंटा लगेगा। 

 

नोट: मई 2022 से रोपवे सेवा चालू हो गई है। यह रोपवे लगभग 502 मीटर लंबा है और प्रति घंटे 500 पर्यटकों को ले जा सकता है। रोपवे सुविधा सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत है और इससे ट्रेकर्स के लिए रास्ते में भीड़भाड़ भी कम होती है। 

इतिहास

सुरकंडा देवी मंदिर की कहानी हिंदू पौराणिक कथाओं में गहराई से निहित है। ऐसा कहा जाता है कि दक्ष प्रजापति ने एक यज्ञ का आयोजन किया था। उस यज्ञ में, भगवान शिव को जानबूझकर आमंत्रित नहीं किया गया था और दक्ष प्रजापति ने उनका अपमान किया था। सती माता इसे बर्दाश्त नहीं कर सकीं और यज्ञ की अग्नि में अपने प्राण त्याग दिए। जब भगवान शिव को यह पता चला, तो वे नियंत्रण से बाहर हो गए। उन्होंने यज्ञ को नष्ट कर दिया और दक्ष प्रजापति का सिर काट दिया। बाद में उन्होंने प्रजापति को जीवन वापस दे दिया, लेकिन उन्हें एक बकरे का सिर लगा दिया। भगवान शिव ने सती माता का शव उठाया और आकाश में चले गए। विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती माता के शरीर को 51 भागों में काट दिया। ये भाग भारत के विभिन्न भागों में गिरे, और प्रत्येक एक शक्ति पीठ बन गया। माता सती का सिर उस स्थान पर गिरा जहाँ अब सुरकंडा देवी मंदिर स्थित है।

सुरकंडा देवी ट्रेक के लिए सबसे अच्छा मौसम

सुरकंडा देवी ट्रेक पूरे वर्ष किया जा सकता है। 

सर्दियों में सुरकंडा देवी मंदिर का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। पूरे परिदृश्य में मोटी सफेद बर्फ की चादरें इस जगह को एक अद्भुत दृश्य प्रदान करती हैं। 

मानसून में ढलान बहुत फिसलन भरी हो जाती है, इसलिए आपको ज़्यादा सावधान रहने की ज़रूरत होती है। लेकिन यह पूरी जगह को हरियाली से सराबोर देखने का सबसे अच्छा समय है।

यहाँ लगभग पूरे साल तेज़ हवाएँ चलती रहती हैं। इसलिए अक्टूबर से अप्रैल तक सुरकंडा देवी ट्रेक के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

सुरकंडा देवी ट्रेक के कठिन खंड

इस ट्रेक में कोई भी मुश्किल हिस्सा नहीं है। रास्ता भी पूरी तरह से कंक्रीट से बना है और अच्छी तरह से बिछाया गया है। 

हालाँकि, चढ़ाई खड़ी है और थका देने वाली हो सकती है। सुनिश्चित करें कि आप पूरी तरह तैयार हैं। ट्रेक के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखते रहें।

 

सुरकंडा देवी ट्रेक तक कैसे पहुँचें

यह ट्रेक धनोल्टी से शुरू होता है। आप निजी वाहन या सार्वजनिक परिवहन द्वारा बेस तक पहुँच सकते हैं।

अपने वाहन से सुरकंडा देवी स्थल तक पहुँचना

सुरकंडा देवी बेस देहरादून से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। पहुँचने में लगभग 2 घंटे लगेंगे। गूगल मैप्स पर नेविगेशन सेट करने में मदद के लिए इस लिंक का इस्तेमाल करें।

सार्वजनिक परिवहन प्रणाली द्वारा सुरकंडा देवी आधार तक पहुँचना

देहरादून से मसूरी के लिए बसें हैं। मसूरी के लिए बस ले लो। 

मसूरी से धनोल्टी के लिए बसें सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे के बीच चलती हैं। इसका किराया प्रति व्यक्ति 100 से 150 रुपये के बीच है।

निकटतम हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन

हवाई अड्डा: निकटतम हवाई अड्डा देहरादून हवाई अड्डा है , जो मंदिर से लगभग 97 किमी दूर है।

रेलवे स्टेशन: देहरादून रेलवे स्टेशन निकटतम है और बेस से लगभग 67 किमी दूर है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

अनुमति और कैम्पिंग

सुरकंडा देवी ट्रेक के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। चूँकि यह एक धार्मिक महत्व का स्थान भी है, इसलिए शिखर पर कैंपिंग करना प्रतिबंधित है। 

ट्रेक के पास ठहरने के विकल्प

आप ट्रेक के पास आसानी से रहने के लिए अच्छा विकल्प पा सकते हैं। 

सुरकंडा देवी मंदिर की यात्रा के दौरान ठहरने के लिए कनाताल और धनोल्टी सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली जगहें हैं। हालाँकि, यात्रा के मौसम और प्रदान की जाने वाली सेवाओं के आधार पर शुल्क अलग-अलग होते हैं। आपको ठहरने के दौरान कुछ सुविधाओं के साथ 2,000 रुपये से कम में आसानी से एक कमरा मिल सकता है।

ट्रेक पर समय

इस ट्रेक के लिए कोई विशेष समय प्रतिबंध नहीं है। 

हालाँकि, मंदिर के दर्शन के लिए समय मौसम के अनुसार बदलता रहता है। 

  • गर्मियों के दौरान सुबह 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।
  • सर्दियों के दौरान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
ट्रेक पर भोजन और पानी का स्रोत               

भोजन: जैसा कि ऊपर बताया गया है, ट्रेक के आधार के पास और रास्ते में कई छोटी-छोटी दुकानें हैं। आप इन दुकानों में स्थानीय भोजन का आनंद ले सकते हैं।

ग्रीन टिप: हमेशा अपने साथ एक टिफिन बॉक्स और एक मग रखें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप रास्ते में कहीं भी कूड़ा न फैलाएँ और उसे साफ़ रखें।

पानी: रास्ते में पानी का कोई प्राकृतिक स्रोत नहीं है, इसलिए अपनी पानी की बोतलें साथ ले जाना न भूलें। कुछ स्थानीय दुकानें हैं जहाँ से आपको पानी की बोतलें मिल जाती हैं। लेकिन ये भी टिकाऊ नहीं होतीं। अपने साथ कम से कम 2 लीटर पानी ज़रूर रखें।

सुरकंडा देवी ट्रेक पर आपातकालीन संपर्क
निकटतम अस्पताल और पुलिस स्टेशन

अस्पताल: लंढौर सामुदायिक अस्पताल सबसे नज़दीकी अस्पताल है और बेस से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। वहाँ पहुँचने में लगभग एक घंटा लगता है।

पुलिस स्टेशन: पुलिस चौकी धनोल्टी सबसे नज़दीकी पुलिस स्टेशन है और बेस से लगभग 6 किमी दूर है। वहाँ पहुँचने में लगभग 15 मिनट लगते हैं।

ईआरएसएस: किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता के लिए, आप पैन-इंडिया इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) नंबर – 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

एटीएम और नेटवर्क की राह पर

बेस के आस-पास कहीं भी एटीएम नहीं हैं। सुनिश्चित करें कि आप मसूरी या जिस शहर से यात्रा कर रहे हैं, वहाँ से पर्याप्त नकदी साथ लेकर चलें।

पूरे ट्रेक के दौरान आपको जियो और एयरटेल जैसे सभी प्रमुख सेवा प्रदाताओं का अच्छा नेटवर्क मिलता है। 

ट्रेक के बाद घूमने की जगहें

  1. कनाताल: कनाताल उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध पहाड़ी दृश्य स्थल है, जो सुरकंडा देवी मंदिर से 10 किलोमीटर दूर स्थित है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो कनाताल के कौड़िया वन क्षेत्र में ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। यह अपनी कैंपिंग की खूबसूरती और लोकेशन के लिए भी प्रसिद्ध है। यह जगह हरियाली से घिरी हुई है, जहाँ आप तारों के नीचे बैठकर या बर्फबारी का आनंद लेकर शांति की तलाश कर सकते हैं।
  2. धनोल्टी: प्रकृति के छिपे हुए खज़ानों की धरती, धनोल्टी, सुरकंडा देवी बेस से लगभग 6 किमी दूर है। यह जगह रोडोडेंड्रोन के पेड़ों से घिरी है, जो इसे एक अद्भुत प्राकृतिक दृश्य बनाती है। यह कैंपिंग, पक्षी विहार, पर्वतारोहण और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है।
  3. लंढौर: मसूरी की सबसे ऊँची चोटी का घर, लंढौर अपने शानदार प्राकृतिक दृश्यों और बर्फ से ढके हिमालय के नज़ारों के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। मसूरी की सबसे ऊँची चोटी, लाल टिब्बा भी यहीं स्थित है। अगर आप रोमांच और रोमांच की तलाश में हैं, तो यहाँ ज़रूर जाएँ।

जिला पंचायत चुनाव प्रचार में उतरी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया प्रचार

अल्मोड़ा/नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को नैनीताल और अल्मोड़ा जनपदों में पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वे दो जनसभाओं और रोड शो में शामिल हुई।

नैनीताल जनपद के गरम पानी मंडल के अंतर्गत खैरना में भवाली गांव सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार रोहित कुमार आर्या के समर्थन में रोड शो और जनसभा में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनता से पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को अधिक से अधिक समर्थन देकर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के बाद अब ट्रिपल इंजन भी जोड़ने की अपील की।

इसके बाद रेखा आर्या काकडी घाट स्थित गेस्ट हाउस में अल्मोड़ा जनपद की गडस्यारी सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी के समर्थन में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुई।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी की जान से जुटना है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने से क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, चुनाव संयोजक मदन मोहन कैड़ा, योगेश ढौंडियाल, हरेंद्र बिष्ट, सोबन सिंह बिष्ट, दामोदर जोशी, पंकज पंत, आनंद बिष्ट, प्रेमनाथ गोस्वामी, कन्नू गोस्वामी, हरीश परिहार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, मंडल महामंत्री प्रताप बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, रमेश कांडपाल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र देव, आदि उपस्थित रहे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp