Saturday, November 21, 2026
1:25 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

देहरादून में 17 नई सस्ता गल्ला दुकानों का आवंटन, 12 के लिए टेंडर जारी

Category Archives: राष्ट्रीय

देहरादून में 17 नई सस्ता गल्ला दुकानों का आवंटन, 12 के लिए टेंडर जारी

जिलाधिकारी ने वर्षों से लंबित प्रस्ताव को निकाला, अब भीड़भाड़ से मिलेगी राहत

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्षों से लंबित पड़ी सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों से जुड़ी फाइल को निकालते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले जनमानस को भीड़भाड़ में एक ही दुकान से राशन लेने की मजबूरी थी, लेकिन अब नई दुकानों के खुलने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा विभिन्न नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में नई सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों के आवंटन हेतु इन्वेस्ट उत्तराखण्ड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत 17 नई दुकानों का आवंटन किया जा चुका है, जबकि 12 दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उचित दर विक्रेताओं की मृत्यु या त्यागपत्र, बढ़ती आबादी और विद्यमान दुकानों पर उपभोक्ताओं का बढ़ता भार देखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने का निर्णय लिया गया है। चयन समिति की संस्तुति पर जनपद के विभिन्न शहरी क्षेत्रों और मोहल्लों में 17 नए विक्रेताओं को दुकानें आवंटित की गई हैं।

अब 12 नई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं—

नगर निगम देहरादून: डालनवाला क्षेत्र (दून विहार, जाखन), कनाटप्लेस (चुक्खुवाला), मियावाला क्षेत्र (बालावाला, मोहकमपुर, ब्रहमणवाला), रायपुर प्रथम (डांडा लखौण्ड – खुदानेवाला)

नगर पालिका मसूरी: बार्लोगंज

नगर निगम ऋषिकेश: अम्बेडकर चौक, अद्वैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चौक, इन्द्रा नगर, आशुतोष नगर

जिला प्रशासन ने इच्छुक आवेदकों से समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।


सीएम धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत फहराया तिरंगा

‘हर घर तिरंगा’ बना राष्ट्रभक्ति का महाअभियान- सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें।


उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल (आर.यू.पी.पी.) डीलिस्टेड, 11 अन्य दलों को नोटिस जारी

6 साल से चुनाव न लड़ने और कार्यालय का पता न मिलने पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई

देहरादून। निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के छह पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आर.यू.पी.पी.) को डीलिस्ट कर दिया है। वहीं, दूसरे चरण में 11 अन्य पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों को नोटिस जारी किया गया है।

आयोग के अनुसार, ये दल पिछले छह वर्षों से न तो किसी चुनाव में शामिल हुए और न ही भौतिक सत्यापन के दौरान इनके कार्यालयों का कोई पता मिला। आदेश जारी होने की तिथि से इन दलों को 30 दिन के भीतर अंतिम अपील करने का अतिरिक्त समय दिया गया है।

डीलिस्ट किए गए दल

  1. भारतीय जनक्रान्ति पार्टी, जनपद-देहरादून

  2. हमारी जनमंच पार्टी, जनपद-देहरादून

  3. मैदानी क्रान्ति दल, जनपद-देहरादून

  4. प्रजा मण्डल पार्टी, जिला-पौड़ी गढ़वाल

  5. राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी, जनपद-हरिद्वार

  6. राष्ट्रीय जन सहाय दल, जनपद-देहरादून


देहरादून के प्रमुख चौराहों को मिला पहाड़ी अंदाज का नया स्वरूप

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से दून के चौराहों का कायाकल्प

देहरादून। दून के प्रमुख चौराहों को पहाड़ी शैली में आकर्षक स्वरूप देने के साथ यातायात को सुगम बनाने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है। मात्र तीन माह में कुठालगेट, साईं मंदिर तिराहा और दिलाराम चौक का चौड़ीकरण, अतिरिक्त साइड रोड निर्माण व राउंड अबाउट तैयार किए गए हैं, जबकि ऐतिहासिक घंटाघर का सौंदर्यीकरण भी लगभग पूर्ण है।

इन चौराहों पर गढ़वाल-कुमाऊं की पारंपरिक कला, राज्य की महान विभूतियों और आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं के माध्यम से लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया जा रहा है। कुठालगेट और साईं मंदिर तिराहे पर 10 मीटर चौड़ी दो अतिरिक्त मोटरेबल स्लिप रोड बनाकर यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया गया है। स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर तीन वर्ष तक रखरखाव सहित निर्माण कार्य सुनिश्चित किया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि प्रथम चरण में चार प्रमुख चौराहों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। शहर के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट और पांच वर्षों में पहली बार पुलिस सीसीटीवी कैमरों का इंटीग्रेशन भी पूरा हो चुका है, जिससे यातायात की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी कार्य पूर्ण कर दून शहर को सुरक्षित, सुगम और सांस्कृतिक रूप से और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।


उधम सिंह नगर: जीजीआईसी शक्तिफार्म में फिर चोरी, तीन महीने में सातवीं वारदात

उधम सिंह नगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) शक्तिफार्म में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रक्षाबंधन पर दो दिन की छुट्टी के दौरान अज्ञात चोर दो कक्षा-कक्षों में लगे आठ सीलिंग फैन चुरा ले गए।

प्रधानाचार्य मनीषा अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। यह पिछले तीन महीनों में सातवीं चोरी की घटना है। अब तक चोर विद्यालय से कुल 32 पंखे और वायरिंग के तार उड़ा चुके हैं।

प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही चोरी से विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ में रोष है।


तिरंगा हर घर लहराएगा, क्रांतिकारियों की याद दिलाएगा- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

कोटद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर कोटद्वार विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली में भाग लिया।

कोटद्वार भाभर के मोटाढांग से मालवीय उद्यान तक आयोजित कार एवं बाइक रैली में खण्डूड़ी भूषण ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच देश के हर नागरिक को एक सूत्र में जोड़ने की है। हर घर पर तिरंगा फहराना, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा, “तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम कोटद्वार से यह संदेश दे रहे हैं कि हम सभी एकजुट हैं, और अपने वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाते रहेंगे, ताकि वे देश की सीमाओं पर उसी साहस और निष्ठा से रक्षा करते रहें। इस अवसर पर हमने उत्तरकाशी के धराली में हाल ही में आई आपदा के पीड़ितों को भी याद किया और उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।”

जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने कहा, “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे गर्व, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। कोटद्वार की जनता ने आज अद्भुत एकता और देशभक्ति का परिचय दिया है।”

मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा, “तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जो ज्वार उमड़ा है, वह हमारे बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल करेगा।”

इस अवसर पर राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल, इफको डायरेक्टर उमेश त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन रावत, मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, विकाशदीप मित्तल, श्रीमती प्रेमा खंतवाल, पार्षद सौरव नौडियाल, राजेंद्र बिष्ट, शशिकांत जोशी, प्रमोद केष्टवाल, रजनीश बेबनी, नीरू बाला खंतवाल, सिमरन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।


“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस को बड़ी सफलता, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून— उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा घोषित “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” मिशन को गति देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने 11 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में

  1. शादाब सिद्दीकी (27), निवासी कुरिया खुर्द, पूरनपुर, पीलीभीत (उ.प्र.), जो देहरादून में एक प्रतिष्ठित संस्थान से बीएमआरआईटी की पढ़ाई कर रहा है।

  2. मोहम्मद मोहिद (26), निवासी पूरनपुर, पीलीभीत (उ.प्र.), जो सेलाकुई में मजदूरी करता है।

दोनों आरोपी सेलाकुई में किराये के मकान में साथ रहते थे और अपने खर्चे पूरे करने के लिए प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की तस्करी कर रहे थे।

बरामदगी:

  • कुल 480 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पीलीभीत निवासी वसीम नामक मेडिकल स्टोर संचालक से ये कैप्सूल खरीदते थे और फिर उन्हें छात्रों व मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 50 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

तीसरे आरोपी का विवरण:

  • वसीम (28), पुत्र नजीर अहमद, निवासी सभा वाला, थाना सहसपुर, देहरादून

  • मेडिकल स्टोर: शान मेडिकल स्टोर, जमनपुर

इस पूरे मामले में थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 92/2025, धारा 8/22/29/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

  • उ0नि0 पी.डी. भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई

  • व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार

  • हे0का0 धनवीर

  • का0 अश्वनी

  • का0 आशिष शर्मा (SOG)

बरामद वाहन:

  • वाहन संख्या: UK07T D4797

पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। जिला पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़कर 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आव्हान भी किया।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान पर विगत तीन वर्षों से हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम को जन-जन के मन में जागृत करते हुए एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज ‘तिरंगा’ भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, जो हर भारतीय के आत्मगौरव और स्वाभिमान की पहचान भी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियान में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ भाग लें तथा अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएँ।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, आशीष थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।


‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिली जन-जन की भागीदारी, इस स्वतंत्रता दिवस पर फिर गूंजेगी देशभक्ति की लहर

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से की तिरंगा फहराने की अपील

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से तीन वर्ष पहले शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब एक जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा, जो स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है, इस पहल के माध्यम से हर घर, हर दिल में लहराने लगा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय और दुकानों पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराएं। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम में प्राण न्यौछावर करने वाले सेनानियों को नमन करते हुए तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर खींचकर harghartiranga.com पर साझा करें, ताकि यह राष्ट्रभक्ति का जज़्बा पूरे देश में और प्रबल हो सके।


केदारनाथ के बाद अब हर्षिल-धराली को दोबारा बसाएंगे कर्नल अजय कोठियाल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर कर्नल अजय कोठियाल पर भरोसा जताया है और उन्हें एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्नल अजय को हाल ही में भीषण आपदा से प्रभावित हर्षिल-धराली क्षेत्र के पुनर्निर्माण कार्यों में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

कर्नल अजय ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे इस ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। जैसे उन्होंने केदारनाथ की भूमि को फिर से बसाया था, वैसे ही हर्षिल-धराली को भी फिर से जीवित किया जाएगा।

सबसे पहले कुछ मुख्य कार्य किए जाएंगे:

लापता लोगों की तलाश और उनका पता लगाना
गंगोत्री यात्रा को सुरक्षित तरीके से दोबारा शुरू करना
चीन सीमा से लगने वाले मार्गों को खोलना और उनकी मरम्मत करना
आपदा से प्रभावित जनता का पुनर्वास और जीवन पुनर्स्थापना
हर्षिल में बनी अस्थायी झील को ठीक करना और मलबा हटाना
आधारभूत ढांचे, सड़कों, पुलों और पर्यटन पुनरुद्धार के लिए दीर्घकालिक पुनर्निर्माण योजना तैयार करना
एक बार रिकी (recce) पूरी हो जाने के बाद इस योजना पर सरकार के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी
कर्नल अजय इससे पहले भी केदारनाथ में अपनी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता दिखा चुके हैं। और इन सबसे पहले, वे अपनी टीम के साथ धराली से भटवारी तक पैदल यात्रा कर हालात का ज़मीनी आकलन करेंगे, ताकि वास्तविक स्थिति को अच्छी तरह समझा जा सके।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp