Saturday, November 21, 2026
5:10 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उत्तराखंड में केंद्र की टीम करेगी आपदा प्रभावित जिलों का दौरा, राहत राशि पर जल्द फैसला

Category Archives: राष्ट्रीय

उत्तराखंड में केंद्र की टीम करेगी आपदा प्रभावित जिलों का दौरा, राहत राशि पर जल्द फैसला

देहरादून। उत्तराखंड में आपदाओं की वजह से भरी नुकसान हुआ हैं। भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से राज्य के कई जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। हालात का जायज़ा लेने और नुकसान का आकलन करने के लिए आज केंद्र सरकार की एक उच्चस्तरीय टीम देहरादून पहुंच चुकी है।

विशेष बैठक से हुई शुरुवात 

केंद्र की टीम ने सबसे पहले सचिवालय में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में मानसून सीजन के दौरान हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा साझा किया गया।

किन जिलों में सबसे ज्यादा तबाही 

उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जैसे पर्वतीय जिलों में इस बार भारी तबाही हुई है। पहाड़ों से मलबा गिरने और सड़कों के टूटने से आवाजाही बाधित हुई, वहीं कई घर, पुल और खेती की जमीनें भी बर्बाद हो गईं।

दो समूहों में होगा दौरा 

केंद्र की टीम अब दो समूहों में बंटकर प्रभावित जिलों का दौरा करेगी। स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर टीम जमीनी स्थिति का आकलन करेगी। प्रदेश सरकार ने पहले ही प्रारंभिक रिपोर्ट केंद्र को भेजकर आपदा मद से आर्थिक मदद की मांग की है।

सभी प्रभावितों को मिलेगी मदद 

राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, मुआवजा और सुरक्षित विस्थापन की व्यवस्था की जा रही है। सरकार का कहना है कि सभी पीड़ितो की हर संभव मदद की जाएगी।

केंद्र सरकार देगी राहत राशि

आपदा से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन होने के बाद केंद्र सरकार राहत राशि जारी करेगी। इससे न केवल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और विकास कार्य तेज़ होंगे बल्कि सामान्य स्थिति बहाल करने में भी मदद मिलेगी।


उत्तराखंड आपदा: नुकसान का आकलन करने पहुँची केंद्र की उच्चस्तरीय टीम

देहरादून। उत्तराखंड में आपदाओं की वजह से भारी नुकसान हुआ है। लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से राज्य के कई जिले गंभीर रूप से प्रभावित हैं। हालात का जायज़ा लेने और नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की एक उच्चस्तरीय टीम आज देहरादून पहुँची है।

विशेष बैठक से हुई शुरुवात 

केंद्र की टीम ने सबसे पहले सचिवालय में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में मानसून सीजन के दौरान हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा साझा किया गया।

किन जिलों में सबसे ज्यादा तबाही 

उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जैसे पर्वतीय जिलों में इस बार भारी तबाही हुई है। पहाड़ों से मलबा गिरने और सड़कों के टूटने से आवाजाही बाधित हुई, वहीं कई घर, पुल और खेती की जमीनें भी बर्बाद हो गईं।

दो समूहों में होगा दौरा 

केंद्र की टीम अब दो समूहों में बंटकर प्रभावित जिलों का दौरा करेगी। स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर टीम जमीनी स्थिति का आकलन करेगी। प्रदेश सरकार ने पहले ही प्रारंभिक रिपोर्ट केंद्र को भेजकर आपदा मद से आर्थिक मदद की मांग की है।

सभी प्रभावितों को मिलेगी मदद 

राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, मुआवजा और सुरक्षित विस्थापन की व्यवस्था की जा रही है। सरकार का कहना है कि सभी पीड़ितो की हर संभव मदद की जाएगी।

केंद्र सरकार देगी राहत राशि

आपदा से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन होने के बाद केंद्र सरकार राहत राशि जारी करेगी। इससे न केवल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और विकास कार्य तेज़ होंगे बल्कि सामान्य स्थिति बहाल करने में भी मदद मिलेगी।


एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की हुई मौत

 बेटे की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद। फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा हो गया। मकान के बाहर लगे एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरे फ्लैट में फैल गई। आग और धुएं के कारण घर में फंसे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू और बेटी सुजान शामिल हैं। वहीं बेटा आर्यन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में परिवार का पालतू कुत्ता भी मारा गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद परिवार बचने के लिए नीचे उतरा, लेकिन सीढ़ियों में घना धुआं भर जाने के कारण वे दूसरी मंजिल पर ही फंस गए। दम घुटने से पति-पत्नी, बेटी और कुत्ते की मौत हो गई। इस घर की तीसरी मंजिल भी इन्हीं की थी, लेकिन वह खाली थी।


देहरादून माजरी माफी स्थित माँ पीताम्बरा बगलामुखी शक्तिपीठ में चोरी

दानपात्र तोड़ा, नकदी लेकर फरार, मंदिर का ताला टूटा मिला

देहरादून। शहर में चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार को चंद्रहण के कारण माजरीमाफी स्थित प्रख्यात माँ पीताम्बरा बगलामुखी शक्तिपीठ बंद रहा। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर नकदी चोरी कर ली।

मंदिर की मान्यता और घटना का खुलासा

माजरीमाफी का यह मंदिर क्षेत्र का एक प्रख्यात शक्तिपीठ माना जाता है। सोमवार सुबह जब मंदिर के कपाट खोले गए तो चोरी का पता चला। मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला, जबकि अन्य वस्तुएँ सुरक्षित रहीं।

मुख्य पुजारी का बयान

मंदिर के मुख्य पुजारी और प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश नौटियाल ने बताया कि दानपात्र को तोड़कर चोर नकदी ले गए हैं। फिलहाल चोरी का आकलन किया जा रहा है। चूंकि रविवार को सूतक लगने के कारण मंदिर बंद था, इसलिए रात को चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

जोगीवाला पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।


गढ़वाल विवि में बिना सीयूईटी के भी मिलेगा प्रवेश, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में बिना सीयूईटी (CUET) स्कोर के भी दाखिला मिल सकेगा। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्रों को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 11 सितंबर इसकी अंतिम तिथि तय की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रो. ओपी गुसाईं ने बताया कि सामान्य श्रेणी के छात्रों को निर्धारित शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांगजन वर्ग के लिए क्रमशः 400 और 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क रखा गया है।

किन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड को छोड़कर स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सभी अन्य कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

दून के प्रमुख कॉलेज भी शामिल

गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध दून के प्रमुख महाविद्यालय जैसे डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में भी छात्र-छात्राएं इस प्रक्रिया के जरिए दाखिला ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह कदम उन छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा जो किसी कारणवश सीयूईटी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। अब मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया से उन्हें भी उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है, ऐसे में इच्छुक छात्र जल्द से जल्द पंजीकरण कर सकते हैं।


हरिद्वार में भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के पास हुआ भूस्खलन, ट्रेनों की आवाजाही ठप

रेलवे की टीमें मौके पर, ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी

हरिद्वार। भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के समीप सोमवार सुबह अचानक भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी से गिरे मलबे ने रेलवे ट्रैक को पूरी तरह ढक दिया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भी भारी मात्रा में मलबा भर गया। घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।

रेलवे प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। तब तक देहरादून और ऋषिकेश की ओर जाने वाली ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोका जा रहा है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को भी इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था। उस दौरान दो बाइक सवार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे थे और रेल संचालन कई घंटों तक प्रभावित रहा था।


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण

लाल कुआं/नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद के लाल कुआं तहसील में बिंदुखात्ता गांव और रावनगर प्रथम में आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पिछले दिनों गोला नदी में बाढ़ आने से बिंदु खात्ता के इंदिरा नगर में काफी नुकसान हुआ था। इसके साथ ही रावनगर प्रथम गांव में भी लोगों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ी और काफी नुकसान हुआ। पानी के तेज बहाव से सुरक्षा दीवार ढह गई और कई मकान बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो गए ।

इसके अलावा कृषि भूमि का भी एक बड़ा हिस्सा बाढ़ में बह गया । इसकी जानकारी मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या इस क्षेत्र में पहुंची और उन्होंने ग्रामवासियों से उन्हें हुए नुकसान की जानकारी ली।

उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और वन अधिकारियों से इस बारे में किया जा रहे कार्यों का ब्योरा मांगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सुरक्षा दीवार का निर्माण जल्द कराया जाए और इस बार इसकी गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए कि आने वाले वर्षों में बाढ़ से नुकसान न झेलना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बाढ पीड़ित लोगों की त्वरित मदद करने के निर्देश दिए।


यमुनोत्री हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की गई जान, दो गंभीर रूप से घायल

बारिश और अंधेरे के कारण हुई दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

विकासनगर। यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर-8 निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हरबर्टपुर अस्पताल में इलाज के दौरान वेदांश और धोनी की मौत हो गई, जबकि रमनदीप को धूलकोट स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं आसनपुल निवासी विवेक कश्यप और शाहपुर कल्याणपुर निवासी अंकित गंभीर हालत में भर्ती हैं।

वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि घटना के दौरान बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


विकास के लिए जरूरी है सामाजिक समरसता : रेखा आर्या

सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विकास के लिए सामाजिक समरसता को आवश्यक बताया। रेखा आर्य ने रविवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित पर्वत पब्लिक स्कूल में आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि समाज को जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सामाजिक समरसता हर युग की आवश्यकता रही है और मौजूदा समय में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने अपनी नीतियों के जरिए सामाजिक समरसता को धरातल पर उतारने का काम किया है।

रेखा आर्या ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान मूलत सामाजिक समरसता स्थापित करने वाला ग्रंथ है और हम सभी को हर तरह के भेदभाव को अस्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं और समान नागरिक संहिता के जरिए प्रदेश सरकार ने महिलाओं से हो रहे भेदभाव को दूर करके सामाजिक समरसता कायम की है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल , मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, मुकेश वोरा, शंकर कोरंगा, भगवान गिरी महाराज, दीप्ति रावत, आनन्द दरम्वाल , सुरेन्द्र लोटनी, पान सिंह मेवाड़ी, बचे सिंह आदि उपस्थित रहे।


पीजीआई चंडीगढ़ की लाइब्रेरी से डॉक्टर का आईपैड और चार्जर चोरी

चंडीगढ़: उत्तर भारत के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआई चंडीगढ़ में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में एक डॉक्टर का आईपैड और चार्जर लाइब्रेरी से चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत दर्ज

मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी डॉ. विपेंद्र सिंह राजपूत (27) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-12 स्थित पीजीआई के एडवांस ट्रॉमा सेंटर में एसएमओ के पद पर कार्यरत हैं। एक सितंबर को वह दोपहर करीब 1 बजे पीजीआई की तुलसीदास लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना आईपैड एयर-4, चार्जर और लैपटॉप पास ही रखा हुआ था।

ड्यूटी पर गए, वापस आने पर सामान गायब

करीब 2.15 बजे उन्हें ड्यूटी कॉल आने पर ट्रॉमा सेंटर जाना पड़ा। देर रात 3 बजे वह लाइब्रेरी लौटे तो कर्मचारियों ने बताया कि पहली मंजिल का हिस्सा दोपहर 2 बजे बंद हो चुका था और अब अगली सुबह 9 बजे ही खुलेगा। अगले दिन ड्यूटी के बाद जब वह दोपहर करीब 3 बजे लाइब्रेरी पहुंचे तो उनका लैपटॉप तो मिल गया, लेकिन आईपैड और चार्जर गायब थे।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलने पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान में जुटी है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp