Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

SBI Loan EMI: स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, कर्ज लेकर कार-घर का सपना पूरा करना पड़ा महंगा

Category Archives: दिल्ली

SBI Loan EMI: स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, कर्ज लेकर कार-घर का सपना पूरा करना पड़ा महंगा

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक हैं और घर, कार या अन्य जरूरी चीजें खरीदने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 10 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) तक की बढ़ोतरी की है। इसका असर यह होगा कि ऑटो और घर जैसा कर्ज लेना महंगा हो गया है। नई दरें 15 फरवरी से प्रभावी हो गई हैं। यानी आज से कर्जदारों की ईएमआई या मासिक किस्तें महंगी हो जाएंगी। Continue reading SBI Loan EMI: स्टेट बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, कर्ज लेकर कार-घर का सपना पूरा करना पड़ा महंगा →


Vande Bharat: आठ राज्यों में दौड़ रहीं वंदे भारत, दूसरे राज्यों में बढ़ी मांग, 2 माह में शुरू होंगी दो ट्रेनें

सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि रेल मंत्रालय इन ट्रेनों का प्रोडक्शन बढ़ा रहा है. आने वाले दो महीनों में छह से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस का उत्पादन किया जाएगा। मंत्रालय योजना बना रहा है कि मार्च तक कुल 16 वंदे भारत ट्रेनें पटरी पर आ जाएं. हालांकि अगस्त तक 75 वंदे भारत ट्रेनों का लक्ष्य रखा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी और मार्च में तीन वंदे भारत ट्रेनें आईसीएफ चेन्नई में बनकर तैयार हो जाएंगी. हाल ही में मुंबई से एक साथ दो वंदे भारत ट्रेनों की रवानगी के बाद वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 10 हो गई है, जो अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं. देश के पहले वंदे भारत की शुरुआत 2019 में हुई थी और अब तक आठ राज्यों को वंदे भारत की सौगात मिल चुकी है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर और भी कई राज्यों ने इसकी मांग शुरू कर दी है.

पहली ट्रेन फरवरी 2019 में चली थी

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गई थी। दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई गई थी। जबकि तीसरी ट्रेन गांधीनगर और मुंबई के बीच शुरू की गई। चौथी ट्रेन नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच चलाई गई। पांचवां वंदे भारत चेन्नई से मैसूर तक चलाया गया। छठवीं वंदे भारत छत्तीसगढ़ के नागपुर से बिलासपुर के बीच चल रहा है। इसी तरह सातवीं वंदे भारत ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी और आठवीं वंदे भारत ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के लिए शुरू की गई। जबकि हाल ही में मुंबई से शिरडी और मुंबई से महाराष्ट्र के सोलापुर तक वंदे भारत की शुरुआत हुई है. राज्यों के मुताबिक अब तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को वंदे भारत की सौगात मिली है.

महाराष्ट्र इकलौता राज्य है जहां चार वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं। वंदे भारत ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर और भी कई राज्यों ने इसकी मांग शुरू कर दी है. पंजाब ने दिल्ली से अमृतसर और बठिंडा के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग की है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, केरल और उत्तर पूर्व राज्यों में जल्द ही वंदे भारत चलाने की घोषणा की जा सकती है। पिछले दिनों राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने कहा था कि वंदे भारत जयपुर भी आना चाहिए. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। यह अप्रैल और मई में शुरू होगा। अन्य राज्यों से देरी के तकनीकी कारण हैं। बिहार में 2025 में होने वाले चुनाव को देखते हुए उन्हें सबसे पहले वंदे भारत मिलने की उम्मीद है। वाराणसी-हावड़ा और हावड़ा-पटना रूट पर ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा सकता है.

7 वंदे भारत में 40 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं

वर्तमान में चल रही आठ वंदे भारत ट्रेनों ने कुल 23 लाख किलोमीटर की दूरी तय की है। यह पृथ्वी के 58 बार चक्कर लगाने के बराबर है। इन ट्रेनों से अब तक 40 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। नई वंदे भारत एक्सप्रेस महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है। वर्तमान में, सभी वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकूलित हैं और इनमें स्वचालित दरवाजे हैं। इसकी कुर्सी को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। ये ट्रेनें जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम शौचालयों से लैस हैं। ये ट्रेनें आर्मर टेक्नोलॉजी-लेस हैं, यानी सामने से कोई ट्रेन आने पर ये अपने आप रुक जाएंगी। किसी आपात स्थिति में एक बटन दबाकर ट्रेन को रोका जा सकता है।

हाल ही में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों का टेंडर जारी किया गया है।

हाल ही में भारतीय रेलवे ने 400 नई वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर जारी किया है। इस ट्रेन को बनाने में देश-विदेश की चार बड़ी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इन ट्रेनों में से पहली 200 वंदे भारत ट्रेनों को चेयर कार बनाया जाएगा. इन ट्रेनों को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए डिजाइन किया जाएगा। लेकिन ट्रैक पर सुरक्षा को देखते हुए इन्हें 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। जबकि स्लीपर कोच के लिए 200 ट्रेनें तैयार की जाएंगी। एल्युमीनियम से बनी इन ट्रेनों को 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए डिजाइन किया जाएगा। लेकिन ट्रैक पर इनकी स्पीड अधिकतम 200 किमी प्रति घंटा होगी. ये सभी 400 ट्रेनें अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएंगी।


Haryana: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ी, चक्कर आने की शिकायत के बाद दिल्ली रवाना

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ गई है. सोमवार देर रात डॉक्टरों के पैनल ने उनकी जांच की। हुड्डा ने चक्कर आने की शिकायत की थी। डॉक्टरों का अनुमान है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ होगा। Continue reading Haryana: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ी, चक्कर आने की शिकायत के बाद दिल्ली रवाना →


LIC Q3 Results: दिसंबर तिमाही में LIC का शुद्ध लाभ 8334 करोड़ रुपए हुआ, शुद्ध प्रीमियम आय 14.5% बढ़ी

भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी दिसंबर तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जीवन बीमा निगम के अनुसार इस दौरान उसका शुद्ध मुनाफा बढ़कर 8334 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 235 करोड़ रुपये रहा था। Continue reading LIC Q3 Results: दिसंबर तिमाही में LIC का शुद्ध लाभ 8334 करोड़ रुपए हुआ, शुद्ध प्रीमियम आय 14.5% बढ़ी →


पंजाब में चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल से महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए कितना पड़ा असर आम आदमी की जेब पर

Petrol Diesel Price पंजाब चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल में पेट्रोल महंगा हो गया है। हिमाचल प्रदेश की तुलना में पंजाब को अब प्रति लीटर डीजल के लिए 3.19 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। पंजाब सरकार द्वारा शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल में 90 पैसे की बढ़ोतरी से राज्य के सभी शहरों में कीमतों में इजाफा हुआ है. Continue reading पंजाब में चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल से महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए कितना पड़ा असर आम आदमी की जेब पर →


पहले टक्कर मारी फिर बाइक को 3-4 किलोमीटर तक घसीटा, निकलती रहीं चिंगारियां, VIDEO

यह सनसनीखएज घटना 1-2 फरवरी की रात की है. एक बाइक सवार अपनी बाइक खड़ी करके साइड में खड़ा था. अचानक एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक में टक्कर मार दी. Continue reading पहले टक्कर मारी फिर बाइक को 3-4 किलोमीटर तक घसीटा, निकलती रहीं चिंगारियां, VIDEO →


Delhi: बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों पर होगी सख्ती, 6 महीने की जेल या लगेगा तगड़ा जुर्माना

नई दिल्ली, स्टेट ब्यूरो। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार बिना वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर नकेल कसने जा रही है। बढ़ते प्रदूषण के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। इस संबंध में वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा चुका है। Continue reading Delhi: बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों पर होगी सख्ती, 6 महीने की जेल या लगेगा तगड़ा जुर्माना →


Uttarakhand News: दिल्ली से लौटे दो भाइयों ने बंजर खेतों में उगाई सफलता की कहानी, एक साल में कमाए 24 लाख, कइयों को दिया रोजगार

Uttarakhand News : टिहरी जिले के चंबा गांव के डडूर गांव के बंजर खेत में दो भाइयों ने जब उम्मीद का बीज बोया तो सफलता की फसल खिल उठी. Continue reading Uttarakhand News: दिल्ली से लौटे दो भाइयों ने बंजर खेतों में उगाई सफलता की कहानी, एक साल में कमाए 24 लाख, कइयों को दिया रोजगार →


भुगतान नहीं हुआ तो संपत्ति कुर्क की जाएगी। एक महीने में विज्ञापनों पर 24 करोड़ खर्च किए गए

दिल्ली के सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) ने आम आदमी पार्टी से 163.62 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया। आप को यह पैसा 10 दिन के अंदर जमा करना होगा। Continue reading भुगतान नहीं हुआ तो संपत्ति कुर्क की जाएगी। एक महीने में विज्ञापनों पर 24 करोड़ खर्च किए गए →


Uttarakhand Tehri News: सड़क पर कार पलटने से दूल्हे के भतीजे की मौत, दिल्ली से शादी में शामिल होने आया था

Uttarakhand Tehri News: कंडीसौड़ तहसील के कमांद के पास बारात में जा रही कार के सड़क पर पलट जाने से दूल्हे के 13 वर्षीय भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी. कार सवार चार महिलाओं व चालक को मामूली चोटें आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। Continue reading Uttarakhand Tehri News: सड़क पर कार पलटने से दूल्हे के भतीजे की मौत, दिल्ली से शादी में शामिल होने आया था →


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp