Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बैड गर्ल’ का टीजर रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिरा, जानिए पूरा मामला 

Category Archives: मनोरंजन

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बैड गर्ल’ का टीजर रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिरा, जानिए पूरा मामला 

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बैड गर्ल’ का टीजर बीते दिनों रिलीज हुआ और रिलीज के साथ ही इस पर विवाद शुरू हो गया। फिल्म निर्माता  मोहन ने अनुराग कश्यप पर ब्राह्मणों को ‘बदनाम’ करने जैसा आरोप लगाया है। अनुराग कश्यप के बचाव में अभिनेत्री शांति प्रिया आई हैं। आइए जानते हैं आखिर विवाद शुरू कैसे हुआ और क्या है पूरा मामला?

क्या है फिल्म की कहानी?
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बैड गर्ल’ का टीजर 27 जनवरी को रिलीज हुआ। रिलीज के बाद इसे यूट्यूब से हटाए जाने की मांग शुरू हो गईं। दूसरी तरफ अनुराग कश्यप पर ब्राह्मणों को गलत तरीके से दिखाए जाने के आरोप लगे हैं। दरअसल, फिल्म की कहानी एक ब्राह्मण लड़की की है, जो कॉलेज जाती है और लड़कों से दोस्ती करना चाहती है। उन्हें डेट करना चाहती है। वो जब किसी को डेट करना शुरू करती है तो उसे अपमानित किया जाता है। इन सबसे परेशान होकर वह कॉलेज के बाद घर से दूर हो जाती है, जहां आजादी से अपनी इच्छा से जिंदगी जीती है।

जी मोहन ने लिखा आलोचनात्मक पोस्ट
टीजर पर फिल्म निर्माता मोहन ने प्रतिक्रिया देते हुए आलोचनात्मक पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि अनुराग कश्यप औ वेट्री मारन से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। उन्होंने आगे लिखा, ‘ब्राह्मण लड़की की निजी जिंदगी को दिखाना इस कबीले के लिए हमेशा एक साहसिक रहा है। यह फिल्म इसका ताजा उदाहरण है। वेत्रिमरन, अनुराग कश्यप और कंपनी से और क्या उम्मीद की जा सकती है? ब्राह्मण पिता और मां को कोसना पुरानी बात है, यह नया चलन नहीं है। अपनी जाति की लड़कियों के लिए प्रयास करें और पहले अपने परिवार को दिखाएं’।

शांति प्रिया बोलीं- हमले के रूप में न देखें
सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के निर्माताओं पर खूब कमेंट किए जा रहे हैं। इसके बाद अभिनेत्री शांति प्रिया ने अनुराग कश्यप का बचाव करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने मोहन जी का पोस्ट फिर से साझा कर लिखा है, ‘कला अभिव्यक्ति का एक जरिया है और सिनेमा अक्सर समाज, रिश्तों और पहचान की जटिलताओं को दर्शाता है। इस तरह की फिल्मों का उद्देश्य रूढ़ियों को तोड़ना है, जो अक्सर सभी समुदायों में सामाजिक मानदंडों को चुनौती देती हैं, न कि केवल एक समुदाय में। ब्राह्मण लड़की (या किसी विशेष समुदाय से किसी भी व्यक्ति) के जीवन को चित्रित करना ‘पीटना’ नहीं है, बल्कि यह उनकी कहानी दिखाना है। वेत्रिमरन और अनुराग कश्यप सामाजिक विषयों पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। उनका इरादा अपमान करना नहीं है, बल्कि चर्चा करना है। ऐसी कहानियों को हमले के रूप में देखने के बजाय, उन्हें आत्मनिरीक्षण और समझ के अवसर के रूप में देखा जा सकता है। हर समुदाय की अपनी चुनौतियां होती हैं और उन्हें सिनेमा में दिखाने से इसकी समृद्धि और प्रासंगिकता बढ़ जाती है’।

इस फेस्टिवल में दिखाई जाएगी ‘बैड गर्ल’
‘बैड गर्ल’ का टीजर सामने आने के बाद इस पर विवाद शुरू हुआ है। मगर, दर्शकों का एक वर्ग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। हालांकि, अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। बता दें कि यह फिल्म 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम में दिखाई जाने वाली है।  इस फिल्म का निर्देशन वर्षा भरत ने किया है। यह फिल्म फेस्टिवल के टाइगर कॉम्पटिशन में हिस्सा लेने जा रही है।

(साभार)


अमिताभ बच्चन और शशि कपूर अभिनीत फिल्म ‘कभी कभी’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी रिलीज

नई फिल्मों की रिलीज के साथ-साथ पुरानी फिल्मों को रिलीज किए जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। बीते वर्ष 90 के दशक की कई फिल्मों को सिनेमाघरों में फिर से दिखाया गया। अब इस साल 70 के दशक की क्लासिक फिल्म ‘कभी कभी’ रिलीज होने वाली है।

इसी महीने लगेगी सिनेमाघरों में
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और राखी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘कभी कभी’ को एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलने वाला है। इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है। 31 जनवरी 2025 से फिल्म थिएटर्स में देखी जा सकेगी। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इसमें ऋषि कपूर, वहीदा रहमान और नीतू सिंह जैसे सितारे भी नजर आए।

कब रिलीज हुई थी फिल्म?
फिल्म ‘कभी कभी’ मूल रूप से साल 1976 में रिलीज हुई। यह यश चोपड़ा की निर्देशक के रूप में ‘दीवार’ के बाद दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म का म्यूजिक खूब हिट रहा। फिल्म का गाना ‘कभी कभी मेरे दिल में’ आज भी सुना जाता है। गीतकार साहिर लुधियानवी को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा सिंगर मुकेश को बेस्ट प्लेबैग सिंगर का अवॉर्ड मिला।

परवीन बाबी को मिला था नीतू सिंह वाला रोल
यश चोपड़ा ने इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की थी। फिल्म में काम करने वाले सितारे उस दौरान सेट पर अपने परिवार को भी लेकर आए। यश चोपड़ा फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट परवीन बाबी को लेना चाहते थे, मगर कुछ वजहों से नीतू कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। इसका यश चोपड़ा को काफी मलाल हुआ और उन्होंने परवीन बाबी के फोन तक उठाने बंद कर दिए। बाद में परवीन बाबी ने इस बात पर गुस्सा जताया और कहा कि वे फिल्म से हटाए जाने पर आहत नहीं हैं, बल्कि इसलिए आहत हैं कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। बाद में यश चोपड़ा ने परवीन बाबी को ‘काला पत्थर’ में साइन किया।

(साभार)


हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक

इस दिन होगी रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की दोबारा रिलीज का दौर इन दिनों जोरों पर है। कई पुरानी फिल्में फिर से सिनेमाघरों में लौटकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। कुछ ने तो टिकट खिड़की पर शानदार कमाई भी की है। इसी बीच हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम को लेकर फैंस का उत्साह देखते हुए फिल्म के निर्देशक ने खुशखबरी दी है कि यह फिल्म फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

निर्देशक ने किया फिल्म दोबारा रिलीज करने का एलान
फैंस लंबे समय से इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की मांग कर रहे थे। अब उनकी यह इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। फिल्म के निर्देशक दीपक मुकुट ने खुद घोषणा की है कि सनम तेरी कसम 7 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। यह जानकारी हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से साझा की है। वीडियो में वह निर्देशक के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसमें निर्देशक जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हैं, अगले ही पल लोग काफी ज्यादा खुश हो जाते हैं।

नौ साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
सनम तेरी कसम 2016 में रिलीज हुई थी। इसकी भावुक कहानी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया था। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म के गाने भी हिट हुए थे, और आज भी लोग इसे अपने दिलों में बसाए हुए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरी फिल्मों की तरह सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या नहीं।

(साभार)


मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर हुआ रिलीज, 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर रिलीज हो चुका है। कोच्चि में ममूटी और मोहनलाल ने मिलकर इसका टीजर रिलीज किया। यह मोहनलाल की साल 2019 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में भी मोहनलाल लूसिफर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। ‘लूसिफर’ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी।

‘जंग बुराई और बुराई के बीच है’
फिल्म का दो मिनट 23 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। टीजर के बैकग्राउंड में ‘जंग बुराई और बुराई के बीच है..’ सुनाई देता है, जो फिल्म में अभिनेता के किरदार लुसिफर के बारे में बताता है। मोहनलाल अपने पुराने किरदार में ही नजर आएंगे, लेकिन इस बार वह और खतरनाक रूप में नजर आएंगे।

यूट्यूब की इस तकनीक का किया इस्तेमाल
मोहनलाल की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कुछ अलग किया है। यह देश में पहली बार हो रहा है कि यूट्यूब पर किसी फिल्म का टीजर दर्शक अपनी भाषा में चुन कर एक ही लिंक पर देख सकते हैं। यूट्यूब की इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाला यह पहला टीजर है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के टीजर के साथ इसका पोस्टर भी जारी किया गया। मोहनलाल की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म पांच भारतीय भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।

ममूटी, मोहनलाल और सुकुमारन ने रिलीज किया पोस्टर
फिल्म के टीजर रिलीज के ग्रैंड इवेंट में निर्देशक और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मोहनलाल, ममूटी, टोविनो थॉमस, मुरली गोपी, बेसिल जोसेफ, मनोज के जयन, जोशी, सत्यन एंथिकाड और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

(साभार)


अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानिए फिल्म ने पहले दिन कमाए कितने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों तक पहुँच गयी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बीते साल अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज हुईं, मगर बॉक्स ऑफिस पर उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। इस नए साल 25 में खिलाड़ी पहली फिल्म के साथ हाजिर हुए हैं। पहले दिन दर्शकों पर फिल्म का कैसा रंग चढ़ा है, जानते हैं…

पहले दिन कमाए इतने करोड़
अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी स्काई फोर्स में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान, निमृत कौर और शरद केलकर जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक स्काई फोर्स ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला है। इस फिल्म का बजट करीब 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

पिछली दो फिल्मों के मुकाबले बेहतर हाल
अगर तुलनात्मक रूप से देखें तो फिलहाल आए ओपनिंग डे के आंकड़े अक्षय कुमार की बीते वर्ष की पिछली दो फिल्मों की तुलना में कहीं बेहतर हैं। मालूम हो कि अक्षय की पिछली दो फिल्में-‘खेल खेल में’ और ‘सरफिरा’ हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। खेल खेल में ने पहले दिन सिर्फ 5.23 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, सरफिरा तो 2.50 करोड़ रुपये ही जुटा पाई थी। इस लिहाज से ‘स्काई फोर्स’ बेहतर स्थिति में है।

खिलाड़ी की पिछली पांच फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
अगर अक्षय कुमार के करियर की पिछली पांच फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो खेल खेल में और सरफिरा ने क्रमश: 5.23 और 2.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, बीते वर्ष ही आई एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 16.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, यह एक मेगा बजट फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। मिशन रानीगंज ने सिर्फ 2.80 करोड़ रुपये कमाए। सिर्फ ‘ओएमजी 2’ जरूर बेहतर प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म अक्षय की आखिरी सुपरहिट फिल्म है, जो 2023 में आई।

धीमी हुई है फिल्म की शुरुआत
फिलहाल सामने आए आकंड़ों के हिसाब से तो स्पष्ट है कि ‘स्काई फोर्स’ की शुरुआत धीमी हुई है। जैसा कि बॉक्स ऑफिस का गणित है, अगर कोई फिल्म ओपनिंग डे पर अपने बजट का 10 फीसदी कमाती है तो वह औसत है। अगर 20 फीसदी तो वह हिट है। शुरुआती आंकड़ों में तो स्काई फोर्स 10 फीसदी से काफी दूर है। अक्षय कुमार की इस फिल्म की कहानी इंडियन एयरफोर्स के एक बहादुर पायलट की है, जो साल 1965 की जंग में लापता हो गए थे।

(साभार)


मेरे माता-पिता कलाकार, मैं अभिनेता, और मेरी पत्नी अदाकारा, हमारी विरासत है रचनात्मक- अभिषेक बच्चन 

साहित्य से लेकर सिनेमा तक बच्चन परिवार का अलग रुतबा है। अभिषेक बच्चन के दादा व कवि हरिवंश राय बच्चन ने साहित्य जगत में नई लकीर खींचीं तो पिता अभिताभ बच्चन ने अभिनय की दुनिया में इतिहास रचा है। हाल ही में जूनियर बच्चन ने परिवार से मिली रचनात्मक विरासत पर बात की। इस दौरान उन्होंने जिंदगी में परिवार के महत्व पर बात करते हुए कहा कि वे बहुत ज्यादा पारिवारिक हैं और उनके लिए माता-पिता ईश्वर से पहले आते हैं।

कहा- ‘माता-पिता भगवान के बराबर हैं’
अभिषेक बच्चन ने कहा कि उनके लिए माता-पिता भगवान के बराबर हैं। एक्टर से जब पूछा गया कि क्या वे धार्मिक हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं बहुत धार्मिक हूं या नहीं। भगवान के साथ मेरा रिश्ता है, लेकिन भगवान के पास जाने से पहले मैं अपने माता-पिता के पास जाता हूं। मुझे लगता है कि माता-पिता ही ऐसे पहले होने चाहिए, जिन पर आपको भरोसा करना चाहिए। मेरे लिए, वे भगवान के बराबर हैं। मैं जो कुछ भी हूं, अपने परिवार की वजह से हूं। मैं बहुत ज्यादा पारिवारिक इंसान हूं। मैं जो कुछ भी करता हूं वह अपने परिवार के लिए करता हूं और वे मेरे सबसे करीबी लोग हैं’।

‘परिवार की राय सबसे ऊपर’ 
अभिषेक बच्चन का कहना है कि परिवार के विचार उनके लिए सबसे पहले मायने रखते हैं। एक्टर ने कहा, ‘जब तक आप एक प्यार करने वाले, हमेशा साथ खड़े रहने वाले, स्वस्थ और खुशहाल परिवार के पास घर लौट सकते हैं, मेरे ख्याल से आप ठीक हैं। मेरे लिए परिवार की राय सबसे ऊपर है’। अभिषेक ने अपनी विरासत और अपने सरनेम पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे अपने दादाजी से मिले सरनेम पर गर्व है। उन्होंने जो काम किया, उसकी वजह से हमें मिलने वाले प्यार और सम्मान की निरंतरा सुनिश्चित करने के लिए मैं काम करूंगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी बेटी और आगे आने वाली पीढ़ियां भी इस विरासत का सम्मान करेंगी’।

जूनियर बच्चन ने जाहिर की ये इच्छा
अभिषेक बच्चन ने कहा कि वे भी अपने पीछे कुछ ठोस और साकार छोड़कर जाना चाहते हैं। एक्टर ने कहा, ‘मेरे दादा कवि थे। मेरे माता-पिता कलाकार हैं। मैं भी अभिनेता हूं और मेरी पत्नी भी अदाकारा हैं। हमारी विरासत रचनात्मक है। लेकिन, अगर मैं अपने पीछे कुछ ठोस छोड़ कर जा सकूं तो मुझे लगता है कि यह परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान होगा’। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन की पिछली फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ रही। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा सकी। अब वे ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे।

(साभार)


राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की ओटीटी रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे

फिल्म निर्माता दिल राजू की फिल्म गेम चेंजर अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद राम चरण की फिल्म गेम चेंजर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जानिए फिल्म को कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम चेंजर 14 फरवरी, 2025 को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होने वाली है। निर्माता दिल राजू ने डिजिटल अधिकारों के लिए प्राइम वीडियो के साथ एक बड़ा सौदा किया है और फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के चालीस दिनों के भीतर ओटीटी पर रिलीज करने पर सहमति जताई है।

हालांकि, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेजन प्राइम टीम दिल राजू के साथ बातचीत कर रही है ताकि सिनेमाघरों में इसकी शुरुआत के एक महीने के भीतर डिजिटल रिलीज को आगे बढ़ाया जा सके। गेम चेंजर को 14 फरवरी, 2025 को ओटीटी पर उपलब्ध कराने की है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि जल्द ही होने की उम्मीद है।

शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 450 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी, जिसमें अकेले दिल राजू को 100 करोड़ तक का संभावित नुकसान उठाना पड़ा। राजनीतिक थ्रिलर ने पहले दिन तो दमदार शुरुआत की, लेकिन तीसरे दिन के बाद से फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती नजर आई।

फिल्म में राम चरण ने डबल रोल निभाए। राम के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी ने अहम रोल निभाया। गेम चेंजर को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज किया जा चुका है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एस शंकर ने किया और निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने किया है। फिल्म में थमन का संगीत भी कोई जादू नहीं चला पाया। काम की बात करें तो राम चरण, बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा RC16 में नजर आएंगे। इस फिल्म में राम के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी।

(साभार)


करणवीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता, पुरस्कार राशि के रूप में जीते 50 लाख रुपये

बिग बॉस 18 को 19 जनवरी, 2025 को अपना विजेता मिल गया। इस शो के विजेता करणवीर मेहरा बने और विवियन डिसेना पहले रनरअप रहे। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 18 तीन महीने तक ऑन एयर रहा। रिएलिटी शो जितने के बाद करण ने अपने सबसे पुराने और अजीज दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। तमाम मुश्किलों से पार पाते हुए करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के विजेता बने और पुरस्कार राशि के रूप में 50 लाख रुपये जीते।

हाल ही में एक इंटरव्यू में करण ने अपने दिवंगत दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। करण ने कहा, “यह बहुत खास है। मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मुझे यह तोहफा दिया और मैं उन्हें यह तोहफा दे सका।” सुशांत को याद करते करण ने आगे कहा, “कल मेरे बहुत अच्छे दोस्त सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। इसलिए, मैं इसके लिए भी बहुत खुश हूं। कहीं न कहीं वह मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।” 21 जनवरी को सुशांत की जयंती है।

बिग बॉस 18 में करण ने खुलासा किया था कि जब उनका करियर कुछ खास नहीं चल पा रहा था। तब सुशांत ने उनकी मदद की थी। करण ने कहा, “वह एक इंजीनियरिंग छात्र था, इसलिए वह हमेशा अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से रखता था। उसने अपने जीवन के कई प्लान बनाए थे, जिसके बारे में वह अक्सर कल्पना करता था कि वह अगले पांच सालों में कहां रहना चाहता है। 2020 में सुशांत के निधन से पहले किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता नहीं थी।

अपने दोस्त की अचानक मृत्यु के बारे में बात करते हुए, करण ने कहा, “जब ऐसा हुआ तो यह एक बड़ा सदमा था। वह बहुत सुलझा हुआ आदमी था। उसके पास एक डायरी थी, जिसमें उसने 10-12 निर्देशकों के नाम लिखे हुए थे, जिनके साथ वह काम करना चाहता था। 2010-2011 तक, वह पहले ही उनमें से 8-9 के साथ काम कर चुका था।”

(साभार)


बिग बॉस 18- आइए शो के ग्रैंड फिनाले से पहले आपको बताते हैं इस सीजन की बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में

बिग बॉस 18 में इस बार चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर और रजत दलाल को लेकर कई मुद्दे घर में हुए। आइए आपको बताते हैं, इस सीजन की टॉप कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में…

कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा की लड़ाई
कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा पर वूमेनाइजर होने का आरोप लगाया। इसे लेकर सलमान खान ने भी कशिश को कई आरोप लगाए। यह मुद्दा घर में काफी विवादों में घिरा रहा।

अविनाश मिश्रा ने चाहत पांडे पर किए कमेंट
अविनाश मिश्रा ने चाहते पांडे पर गुस्से में आकर कई भद्दे कमेंट किए। इसे लेकर चाहत की मां ने भी अविनाश को काफी बातें सुनाई।

ईशा सिंह और शालीन भनोट का नाम जुड़ा
घर में सलमान ने ईशा और शालीन भनोट के रिश्ते को लेकर भी सवाल किए हैं। इसको लेकर बिग बॉस के घर और बाहर वालों के बीच काफी चर्चा हुई है।

रजत दलाल और दिग्विजय राठी की लड़ाई
बिग बॉस 18 में रजत दलाल और दिग्विजय राठी की लड़ाई हुई। इस हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद भी बिग बॉस काफी चर्चा में रहे।

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी धमकी
रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच लड़ाई हुई। ये लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी। वहीं, रजत दलाल ने अविनाश को घर से बाहर जाकर देखने की धमकी दे दी।

चाहत पांडे के बॉयफ्रेंड को लेकर बात हुई
चाहत पांडे की मां के बिग बॉस के घर से आने के बाद उनके ब्वॉयफ्रैंड को लेकर काफी चर्चा रही। चाहत की मां ने मेकर्स से कहा कि अगर वे चाहत के किसी ब्वॉयफ्रैंड को लेकर आए तो उन्हें 21 लाख का इनाम देंगी।

एलिस और अविनाश के रिश्ते को लेकर हुई बात
घर में एलिस और अविनाश के रिश्ते को लेकर भी बात हुई। एलिस का बॉयफ्रेंड बाहर होते हुए भी वे अविनाश के साथ गले लगकर सो गई थीं। घर से बाहर जाने के बाद इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई

करणवीर मेहरा की शादी को लेकर हुई चर्चा
करणवीर मेहरा की शादियों और तलाक को लेकर बिग बॉस में बहुत सी बातें होती रहीं। उनका चुम दरांग से भी नाम जुड़ा। हालांकि, इसको लेकर करण वीर ने अपना पक्ष साफ कर दिया है, वो चुम को अपना ही बता रहे हैं।

बिग बॉस के मेकर्स और करणवीर मेहरा की दोस्ती
खबरों की मानें तो बिग बॉस के घर में आई मीडिया ने कुछ सवाल किए। करणवीर को लेकर चर्चा है कि बिग बॉस के मेकर्स में उनका कोई दोस्त है जिसके कारण उनकी कोई आर्मी शो में वोट्स देने के लिए उनका सपोर्ट कर रही है। ऐसे में हाल ही में घर में और घर के बाहर मीडिया में भी काफी बातचीत हुई।

दिग्विजय और अविनाश की लड़ाई
बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। शो में उनकी लड़ाई को लेकर काफी विवाद हुए हैं।

(साभार)


मुंबई के इम्पीरियल पैलेस में फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के गाने की शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा 

फिल्म के सेट पर अचानक गिर पड़ी छत 

मुंबई के रोयल पाम्स के इम्पीरियल पैलेस में फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के गाने की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। फिल्म के सेट पर अचानक छत गिर पड़ी। हादसे के समय अभिनेता अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, जैकी भगनानी और निर्देशक मुदस्सर अजीज सेट पर ही मौजूद थे। इस घटना में किसी भी अभिनेता या क्रू के सदस्य को गंभीर चोटें नहीं आईं।

किस वजह से हुआ हादसा?
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयीज (फ्वाइस) के अशोक दुबे ने बताया कि यह हादसा गाने की शूटिंग के दौरान तेज ध्वनि की वजह से उत्पन्न होने वाले कंपन के कारण हुआ। उन्होंने कहा, “गाना रॉयल पाम्स के इम्पीरियल पैलेस में शूट हो रहा था तभी अचानक सेट की छत गिर गई और अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और मुदस्सर अजीज घायल हो गए। चूंकि यहां काफी समय से शूटिंग हो रही थी इसलिए तेज ध्वनि के कारण हो रहे कंपन की वजह से सेट हिलने लगा और यह हादसा हो गया।

 कोरियोग्राफर ने सुनाई आपबीती
इस फिल्म के गाने पर काम कर रहे विजय गांगुली ने फिल्म की शूटिंग स्थलों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “पहले दिन शूटिंग ठीक चली। दूसरे दिन भी सब कुछ सामान्य था लेकिन शाम लगभग 6 बजे एक शॉट के दौरान अचानक छत गिर गई। हम मॉनिटर पर थे और अचानक छत के टुकड़े गिरने लगे। सौभाग्य से यह टुकड़ों में गिरा और हमारे पास बचाव के लिए जगह थी। अगर पूरी छत गिर जाती तो यह काफी खतरनाक हो सकता था, लेकिन फिर भी कई लोग घायल हुए हैं। इन पुरानी जगहों का इस्तेमाल अक्सर शूटिंग के लिए किया जाता है। प्रोडक्शन कंपनियां यकीनन  सुरक्षा उपायों की जांच करती है। हालाँकि, कई बार, शूटिंग वाले स्थान की सुरक्षा को ठीक से सत्यापित नहीं किया जाता है।

हादसे में कई लोग घायल
विजय ने यह भी जानकारी दी कि इस हादसे में निर्देशक मुदस्सर अजीज घायल हो गए, डीओपी मनु आनंद की अंगूठा फ्रैक्टर हो गया। विजय को खुद कोहनी और सिर में चोटें आईं। उन्होंने कहा कि हमारा कैमरा अटेंडेंट भी घायल हुआ और उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुराने और असुरक्षित स्थानों पर शूटिंग से पहले सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp