Selena Gomez married Benny Blanco: हॉलीवुड की पॉप आइकन सेलेना गोमेज़ ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के शादी कर ली हैं। 27 सितंबर को दोनों ने एक प्राइवेट ड्रीम वेडिंग कर एक दुसरे को अपना हमसफ़र बना लिया। इस खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है।
कौन हैं सेलेना गोमेज़?
हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर कही सेलेना गोमेज़ को जानने वालों की कमी नहीं है, लूज़ यू टू लव मी,द हार्ट वांट्स व्हाट इट वांट्स, कैम डाउन जैसे मशहूर गानों को अपनी आवाज देनी वाली ये अदाकारा भी हैं, जिन्होंने कई फ़िल्मों में काम भी किया। सेलेना मैरी गोमेज़ का जन्म 22 जुलाई 1992 में हुआ। वह एक अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन में टेलीविज़न शो Barney & Friends (2002–2004) से की। उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान डिज़्नी चैनल की हिट सीरीज़ Wizards of Waverly Place (2007–2012) में एलेक्स रुसो की भूमिका निभाने से मिली, जिससे वह टीन आइकन बन गईं।
प्रिंसेस लुक में बेनी संग सेलेना
सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेडिंग की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो सफेद वेडिंग गाउन में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं। वहीं, बेनी ब्लैंको ने क्लासिक ब्लैक आउटफिट में रॉयल लुक अपनाया। फैंस इन तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
वेडिंग वेन्यू बना चर्चा का विषय
सेलेना की शादी का वेन्यू भी उतना ही खास रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एरियल फोटोज़ में एक शानदार, प्राकृतिक नजारों से घिरी जगह को दिखाया गया है। हालांकि वेन्यू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि शादी कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में एक प्राइवेट लोकेशन पर हुई।
मैक्सिकन डिजाइन कंपनी ने बनाया कार्ड
शादी के कार्ड्स भी बेहद यूनिक रहे। खबर है कि सेलेना ने इस काम के लिए एक मैक्सिकन डिजाइन कंपनी को चुना था। कार्ड की झलक भी कुछ वीडियो में सामने आई है, जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है। हालांकि अभी तक इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मैरून ड्रेस में छाई टेलर स्विफ्ट
शादी में कई वीआईपी गेस्ट शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही टेलर स्विफ्ट की मौजूदगी की। मैरून ड्रेस में टेलर की तस्वीरें भी ट्रेंड में हैं। दिलचस्प बात यह रही कि टेलर ने वेन्यू के पास ही एक प्राइवेट लॉज में रुकने की व्यवस्था की थी।
सोशल मीडिया पर #SelenaWedding
सेलेना और बेनी की शादी ने फैंस को सरप्राइज दिया है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म्स पर #SelenaWedding, #BennyBlanco और #JustMarried ट्रेंड कर रहे हैं।
नए रिश्ते की शुरुआत पर फैंस ने दी बधाइयाँ
सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। फैंस के लिए यह किसी फेयरीटेल से कम नहीं हैं जहां दो कलाकारों ने एक-दूसरे के लिए प्यार, सम्मान और साथ की मिसाल कायम की।