Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

खान परिवार में गूंजी किलकारियां, अरबाज-शूरा बने माता-पिता

खान परिवार में गूंजी किलकारियां, अरबाज-शूरा बने माता-पिता

खान परिवार में गूंजी किलकारियां, अरबाज-शूरा बने माता-पिता

Khan Family Welcome Baby girl: बॉलीवुड के खान परिवार में खुशियों का माहौल है। सुपरस्टार सलमान खान के भाई और अभिनेता-निर्माता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान माता-पिता बन गए हैं। सूत्रों के अनुसार शूरा ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक नन्ही परी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही पूरे परिवार और फैन्स के बीच बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

सोशल मीडिया पर बधाई ही बधाई 

हालांकि खान परिवार की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है कि शूरा खान और अरबाज खान के घर बेटी ने जन्म लिया है। लोग कमेंट्स और पोस्ट्स के जरिए इस कपल को बधाई दे रहे हैं।

अरबाज के बेटे को अस्पताल के बहार देखा गया 

जानकारी के मुताबिक, शूरा खान को 4 अक्टूबर को हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और सिर्फ परिवारवालों को ही अंदर जाने की अनुमति है। इसी बीच अरबाज खान के बेटे अरहान को भी अस्पताल के बाहर देखा गया।

बेबी शॉवर की तस्वीरें वायरल

गौरतलब है कि अरबाज और शूरा खान ने साल 2023 में एक निजी समारोह में निकाह किया था। इस निकाह में सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। हाल ही में शूरा के बेबी शॉवर की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं, जिसमें सलमान खान सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।

बेटी के जन्म से खान परिवार में खुशी की लहर है। फैन्स भी बेसब्री से कपल और खान परिवार की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp