Tuesday, November 17, 2026
4:32 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

नौकरी करने को कहा तो बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, छाती और कमर पर किए वार

Category Archives: क्राइम

नौकरी करने को कहा तो बेटे ने पिता पर चाकू से किया हमला, छाती और कमर पर किए वार

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की भीम बस्ती में नौकरी करने की बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नौकरी करने के लिए कहने से नाराज युवक ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में पिता की कमर और छाती पर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

घायल व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय बालकिशन के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित बेटे विकास उर्फ विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बालकिशन ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब चार बजे वह पत्नी पूनम और दोनों बेटों विकास उर्फ विक्की व योगेश उर्फ योगी के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान वह और उनकी पत्नी बड़े बेटे विकास को नौकरी करने के लिए समझा रहे थे।

आरोप है कि नौकरी करने की बात से विकास नाराज हो गया और माता-पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब बालकिशन ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और पिता पर हमला कर दिया। चाकू के वार से बालकिशन की कमर और छाती पर चोटें आईं।

हमले के दौरान बालकिशन ने शोर मचाया तो आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए घर से फरार हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी पूनम घायल अवस्था में उन्हें बीके अस्पताल लेकर पहुंचीं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

मेडिकल जांच में बालकिशन के शरीर पर धारदार हथियार से लगी तीन चोटों की पुष्टि हुई है। उनका सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था।

18 अगस्त को चिकित्सकों ने बालकिशन को बयान देने के लिए फिट घोषित किया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विकास उर्फ विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। मामले में घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।


मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग के तीन वांछित आरोपी, पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। विदेश में छिपकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैक्शन सेल (OFTEC) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपितों को मलेशिया से भारत लाने में सफलता हासिल की है।

भारत पहुंचने के बाद तीनों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपितों को पंजाब लाकर पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बेहबल, अजय सिंह और पवंदीप सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस जांच के अनुसार तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या, रंगदारी और विस्फोटक से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लुधियाना में हैंड ग्रेनेड से धमाके की साजिश से जुड़े मामले में भी पुलिस को उनकी तलाश थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क तक पहुंचते हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामलों में कार्रवाई या केस दर्ज होने की जानकारी है। विदेश भागने के बाद वे मलेशिया में छिपकर रह रहे थे और कथित तौर पर वहीं से पंजाब में अपने आपराधिक नेटवर्क से संपर्क बनाए हुए थे।

भारत वापस लाए जाने के बाद पंजाब पुलिस अब आरोपितों से विस्तृत पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि विदेश में रहने के दौरान आरोपित किन लोगों के संपर्क में थे और पंजाब में उनके नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा था।

इसके अलावा हत्या और रंगदारी की वारदातों में उनकी भूमिका, हथियार व विस्फोटक की व्यवस्था तथा पाकिस्तान स्थित संदिग्ध तत्वों से संपर्क की भी जांच की जाएगी।

पंजाब पुलिस महानिदेशक कार्यालय के अनुसार, OFTEC की टीम विदेशों में छिपे वांछित अपराधियों को लगातार ट्रैक कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर मलेशिया में मौजूद इन आरोपितों की पहचान की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें भारत लाया गया।

पुलिस ने कहा कि विदेशों में छिपकर आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। फरार गैंगस्टरों को तलाश कर भारत लाने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।


गंगाजल चढ़ाने के विवाद की रंजिश में युवक को मारी गोली, चार आरोपी गिरफ्तार

चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा में शिवरात्रि के दौरान गंगाजल चढ़ाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते 38 वर्षीय मंजीत पर कथित तौर पर गोली चला दी गई। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरात्रि के दिन डाक कांवड़ लेकर पहुंचे मंजीत और योगेश के बीच मंदिर में शिवलिंग पर पहले गंगाजल चढ़ाने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में शनिवार तड़के योगेश अपने तीन साथियों के साथ कार से पहुंचा और मंजीत तथा उसके दो साथियों पर फायरिंग कर दी।

बताया गया कि हमलावरों ने करीब तीन राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली मंजीत के सीने में जा लगी। घटना के बाद उसे पहले चरखी दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए।

सदर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महाबीर, योगेश उर्फ छोटू उर्फ पहलवान, विक्रम और प्रदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार योगेश और विक्रम के कब्जे से एक-एक अवैध देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

डीएसपी साहिल ढिल्लो के मुताबिक चारों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर अटेला क्रशर जोन से पकड़ा गया। मुख्य आरोपी योगेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


लोगों से भरोसे के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला जालसाज लुधियाना से गिरफ्तार

देहरादून:  एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना राजपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को अनिल कुमार निवासी रिंग रोड, थाना रायपुर ने थाना राजपुर में तहरीर दी थी कि आरोपी आदर्श वीर धवन ने वादी और उसके साथियों से वाहन किराए पर लेने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये लिए। आरोपी ने वाहनों को आगे किराए पर लगाने का भरोसा दिलाया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद न तो वाहन वापस किए और न ही रकम लौटाई। पैसे और वाहन वापस मांगने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस संबंध में थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वहीं, 16 जुलाई 2026 को देवकुश, यातायात पुलिस कार्यालय देहरादून ने भी आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि आरोपी ने अपनी क्रेटा कार बेचने के नाम पर उनसे 9.50 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो वाहन उनके नाम दर्ज कराया और न ही रकम वापस की। इस मामले में भी थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। राजपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार फरार रहने पर उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी प्राप्त किया गया।

पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई। प्राप्त सूचना के आधार पर 16 अगस्त 2026 को आरोपी आदर्श वीर धवन को सीएससी सेंटर, लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

आदर्श वीर धवन पुत्र जुगल किशोर धवन

निवासी नई बस्ती, विवेक विहार, राजपुर

उम्र – 40 वर्ष

पुलिस टीम

उ0नि0 अनित कुमार

का0 मोहित

का0 अमित

हे0का0 किरन कुमार, एसओजी नगर


लख्खीबाग में शराब तस्करी का खेल उजागर, 8 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

देहरादून : देहरादून में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने लख्खीबाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 08 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 01 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को चन्दन नगर के पास चेकिंग के दौरान पंकज आहूजा (48 वर्ष), निवासी चन्दन नगर, देहरादून को शराब की पेटियों एवं कट्टों के साथ पकड़ा गया।
बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू के 192 पव्वे व 24 हाफ, रॉयल स्टैग के 96 पव्वे तथा मैकडॉवेल के 48 पव्वे शामिल हैं।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 राजेश शाह, कांस्टेबल प्रमोद, हारून, संजीव एवं महिला कांस्टेबल कंचन शामिल रहे।


डोईवाला में सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक गिरफ्तार, ₹1,720 नगद बरामद

देहरादून:  अवैध गतिविधियों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे में लगाई गई ₹1,720 की नगदी और सट्टे में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सौंग नदी पुलिस के पास सट्टे का अवैध कारोबार किया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को मौके पर कार्रवाई करते हुए खुशाल सिंह पुत्र सुरज सिंह को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ₹1,720 नगद तथा सट्टा पर्ची और पैन बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-241/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

खुशाल सिंह पुत्र सुरज सिंह, निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून। मूल निवासी ग्राम भेहर (अलीपुर), थाना नहटौर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

बरामदगी

₹1,720 नगद
सट्टा पर्ची एवं पैन सहित सट्टे में प्रयुक्त सामग्री

पुलिस टीम
हे0का0 सुधीर सैनी
का0 वीर सिंह


नशे की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, ऋषिकेश में वाहन चोरी का खुलासा

ऋषिकेश। ऋषिकेश बस अड्डे के पास से चोरी हुए टाटा स्पेशियो वाहन के मामले का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को सुनील पोखरियाल निवासी ढालवाला, मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल ने ऋषिकेश बस अड्डे के पास पार्किंग से अपनी टाटा स्पेशियो वाहन संख्या UK01TA2069 चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसी दौरान 14 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किया गया वाहन आईडीपीएल क्षेत्र के पास खड़ा है और आरोपी उसे कहीं अन्यत्र ले जाने की फिराक में है।

सूचना पर पुलिस ने आईडीपीएल क्षेत्र में बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट का एक सफेद चार पहिया वाहन पुलिस को आता दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करते देख चालक ने वाहन को यू-टर्न लेकर भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।

पूछताछ में चालक की पहचान सागर थापा पुत्र राजू थापा, निवासी नवोदय नगर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने उक्त वाहन को ऋषिकेश बस अड्डे के पास खड्डा पार्किंग से चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक के नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। कांवड़ मेले के दौरान पुलिस चेकिंग अधिक होने के कारण उसने चोरी किए गए वाहन को लेबर कॉलोनी क्षेत्र में सुनसान स्थान पर छिपा दिया था। वाहन की पहचान छिपाने के लिए उसने दोनों नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थीं। बाद में वाहन को दूसरी जगह ले जाने के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बरामदगी

टाटा स्पेशियो वाहन संख्या UK01TA2069, सफेद रंग

गिरफ्तार आरोपी

सागर थापा पुत्र राजू थापा, निवासी नवोदय नगर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।

पुलिस टीम

उ0नि0 सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी श्यामपुर

हे0का0 अमित राणा

का0 बिजेन्द्र पुण्डीर

का0 सुन्दर

 


देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार

देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 13/08/2026 को कोतवाली डोईवाला पर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि हर्रावाला पैट्रोल पम्प के पास, बिकानेर स्वीट शॉप के सामने कुछ लो आपस मे झगडा कर रहे है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद होने के कारण दोनो पक्ष सार्वजनिक मार्ग पर हुडदंग कर आपस मे लडाई-झगडा कर रहे थे, जिन्हें मौके पर समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर हंगामा करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भांग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षो के 03 व्यक्तियों 01-अरविन्द सिंह रावत 2- उदित चन्द तथा 3- राम सिंह को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

(1)- अरविन्द सिंह रावत पुत्र रमेश सिंह रावत निवासी रुदप्रयाग, उम्र- 34 वर्ष
(2)- उदित चन्द पुत्र दिनेश चन्द निवासी कुंआवाला, डोईवाला, उम्र- 27 वर्ष
(3)- राम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रुदप्रयाग, उम्र- 26 वर्ष

पुलिस टीम:

01- उ0नि0 कमलेश गौड
02- हे0का0 जसपाल सिंह
03- का0 सुपरदास


देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.648 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 648 ग्राम गांजा हुआ बरामद

देहरादून – मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के मिशन को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रो में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 13/08/2026 की शाम को चेकिंग के दौरान न्यू पटेल नगर में गोस्वामी चौक के पास से एक महिला नशा तस्कर को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 527/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता:-

रेनू साहनी पत्नी गणेश साहनी निवासी निकट हाल किरायेदार आजम अंसारी गोस्वामी चौक, न्यू पटेल नगर, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

बरामदगी का विवरण :-

01 किलो 648 ग्राम गांजा

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
2- हे0का0 सुशील कुमार
3- का0 प्रवीण कुमार
4- का0 राहुल कुमार
4- म0का0 लविता


पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

घायल बदमाश गौकशी की घटना में विगत 02 वर्षों से चल रहा था वांछित

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रोके जाने पर बदमाश पुलिस को चकमा देकर अपने साथी के साथ मौके से हो गया था फरार

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर सरकारी वाहन को किया था क्षतिग्रस्त

पुलिस द्वारा बचाव में किये गये जबाबी फायर में 01 बदमाश हो गया था घायल

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली

मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस तथा गोकशी की घटना हेतु लाये गये औजार हुए बरामद

मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल पुलिस द्वारा उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल

उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना के संबंध में ली जानकारी

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का है गैंगस्टर, अभियुक्त के विरूद्ध उ०प्र० तथा उत्तराखंड में पशु क्रूरता सहित विभिन्न अपराधों के लगभग डेढ दर्जन अभियोग है पंजीकृत

पुनः गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने साथी के साथ देहरादून आया था अभियुक्त

देहरादून- आगामी स्वन्त्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के सभी अंतर्जनपदीय/अंतरराज्यीय चैकपोस्ट के साथ-साथ आंतरिक मार्गो पर भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 12-13/08/2026 की देर रात्रि प्रेमनगर पुलिस द्वारा दरू चौक के पास चेकिंग के दौरान गोरखपुर चौक की तरफ से आती हुई बिना नंबर की एक काले रंग की मोटरसाइकिल में सवार 02 व्यक्तियों को संदिग्धता के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने वाहन को तेजी से चलाते हुये मौके से चाय बागान की ओर फरार हो गये, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त संदिग्ध वाहन सवारों की तलाश हेतु आसपास के थानों को अवगत कराते हुए उनका पीछा किया गया, पुलिस टीम को पीछा करता देख संदिग्ध बाइक सवार बदमाश पितांबरपुर बनियावाला मार्ग पर मोटरसाइकिल को सड़क किनारे छोड़कर चाय बागान की ओर भाग गये, पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जबाबी फायर में एक बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लग गई, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जबकी उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी – आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष तथा फरार बदमाश की पहचान नवाब निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, 02 खोखा कारतूस तथा सड़क किनारे छोड़ी गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गौकशी हेतु लायी गई 01 कुल्हाड़ी, 01 चापड़, 02 छुरी व 01 नाइलोन की रस्सी बरामद हुई। पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु०अ०सं०- 168/26, धारा – 109 बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का गैंगस्टर है, जो विगत 02 वर्षों से प्रेम नगर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहा था। उक्त घटना के संबंध में थाना प्रेम नगर पर मु०अ०सं०- 158/24 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/11 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत है। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके 04 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियुक्त के विरुद्ध गौकशी, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

पूछताछ का विवरणः-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह काफी लम्बे समय से गौकशी के कार्य में लिप्त हैं। पूर्व में उसके द्वारा अपने 04 अन्य साथियों के साथ प्रेम नगर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा उसके चारों साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से ही वह लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए फरार चल रहा था। आज अभियुक्त सहारनपुर से अपने साथी नवाब के साथ पुनः टी-स्टेट व उसके आसपास घूमने वाले आवारा गोवंश की रैकी कर गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए आया था तथा पुलिस से बचने के लिए उसके द्वारा अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी।

नाम पता अभियुक्तः-

1- रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी – आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष

फरार अभियुक्त :-

नवाब निवासी सहारनपुर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

(1)- मु0अ0सं0- 472/17, धारा 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना नकुड़, सहारनपुर, उ०प्र०
(2)- मु0अ0सं0- 473/17, धारा 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना नकुड़, सहारनपुर, उ०प्र०
(3)- मु0अ0सं0- 257/19, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मंडी, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(4)- मु0अ0सं0 181/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(5)- मु0अ0सं0- 182/19, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(6)- मु0अ0सं0 183/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(7)- मु0अ0सं0 332/19, धारा- 379/411/414 भादवी, थाना कोतवाली नगर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(8)- मु0अ0सं0 176/19, धारा- 379/411 भादवी, थाना कोतवाली नगर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(9)- मु0अ0सं0- 49/20, धारा 25/3 आर्म्स एक्ट, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(10)- मु0अ0सं0- 290/22, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना – कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0
(11)- मु0अ0सं0- 51/25, धारा- 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/5/8 उ०प्र० गौबंध निवारण अधिनियम 1955, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर, उ०प्र०
(12)- मु0अ0सं0 47/2016, धारा 307/420 भादवि व 3/11, गौवंश संरक्षण अधि0, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार
(13)- मु0अ0सं0 – 48/26 धारा 307/420 भादवि व 3/11 गौवंश संरक्षण अधि0 व 25 व 25/4 आर्म्स एक्ट -कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार
(14)- मु0अ0सं0- 160/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
(15)- मु0अ0सं0- 158/2024, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/11 गौवंश संरक्षण अधि0, कोतवाली प्रेमनगर, देहरादून

बरामदगीः-

(1)- एक 315 बोर के तमंचा
(2)- 02 खोखा कारतूस
(3)- 01 चापड़, 01 कुल्हाड़ी तथा 02 छुरी
(4)- एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

पुलिस टीम :-

1- निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, प्रभारी कोतवाली प्रेमनगर
2- उ०नि० जितेंद्र कुमार
3- उ०नि० जैनेंद्र राणा
4- कां० रवि शंकर
5- कां० पंकज कुमार
6- कां० श्रीकांत मलिक


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp