Tuesday, November 17, 2026
2:28 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

प्रयागराज में कबाड़ कारोबारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; चार गिरफ्तार

Category Archives: क्राइम

प्रयागराज में कबाड़ कारोबारी से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; चार गिरफ्तार

प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी के यहां हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेरुई गांव के सामने नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर गुरुवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में प्रतापगढ़ निवासी साहिल खान के पैर में गोली लगी। वहीं, उसके तीन साथियों अब्दुल सत्तार, राजू पटेल और गोविंद यादव को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, तीन सितंबर की देर रात टीम बेरुई गांव के सामने हाईवे की सर्विस रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में साहिल खान के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने साहिल के साथी अब्दुल सत्तार निवासी मऊआइमा को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट का मोबाइल फोन और तमंचा बरामद हुआ। वहीं, सोरांव निवासी राजू पटेल और गोविंद यादव के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, नकदी और आभूषण बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर की रात थरवई थाना क्षेत्र के हार्टमनगंज के पास कबाड़ कारोबारी की दुकान में बदमाशों ने धावा बोला था। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर कारोबारी से मारपीट की और गल्ले में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन तथा वैगनआर कार लूटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंची। मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल साहिल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूट की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


नवी मुंबई में स्कूल बस में 3 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न, ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई। नवी मुंबई के कामोठे इलाके में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल बस में कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि छुट्टी के बाद जब अन्य बच्चे अपने-अपने घर उतर गए और बच्ची बस में अकेली रह गई, तब ड्राइवर ने उसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपनी दादी से पेट दर्द की शिकायत की। बातचीत के दौरान बच्ची ने कथित तौर पर बताया कि बस में ड्राइवर ने उसके साथ गलत हरकत की थी। इसके बाद दादी ने स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की।

पुलिस के अनुसार, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को पनवेल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। बच्ची रोजाना अन्य बच्चों के साथ निजी बस से स्कूल आती-जाती थी। बुधवार को ड्राइवर किंडरगार्टन और प्राथमिक कक्षा के बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए बस लेकर निकला था।

अन्य बच्चों के अपने-अपने गंतव्य पर उतर जाने के बाद तीन वर्षीय बच्ची बस में अकेली रह गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ड्राइवर ने बच्ची के साथ वारदात की। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


बहराइच में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, महिला से मंगलसूत्र लूटकर था फरार

बहराइच। तीन दिन पहले महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश की गुरुवार रात नानपारा इलाके में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

घायल बदमाश की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के अगापुरब शेख दहीर निवासी असलम उर्फ सुहैल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया है।

नवाबगंज के साईं गांव निवासी 45 वर्षीय गायत्री देवी मंगलवार को मटेरा स्थित जंगलीनाथ मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। दर्शन के बाद वह ई-रिक्शा से अपने ससुराल सुवागाढ़ा, लखीमपुर खीरी जाने के लिए नानपारा की ओर जा रही थीं।

नानपारा हाईवे पर दुर्गापुरवा के पास पीछे से बाइक पर पहुंचे बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की थीं।

गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश नानपारा से निबिया नहर पुलिया होते हुए रुपईडीहा जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई।

एसपी ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश का एक साथी तूफान भी एक दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।


आगरा में किन्नर से प्रेम के नाम पर धोखा, शादी के लिए लिंग परिवर्तन कराया; फिर मुकरा प्रेमी

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक किन्नर ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, युवक ने शादी का भरोसा देकर पहले उससे संबंध बनाए और बाद में शादी के लिए लिंग परिवर्तन कराने की शर्त रख दी। प्रेमी की बात पर उसने सर्जरी कराकर लिंग परिवर्तन कराया और इस प्रक्रिया में लाखों रुपये खर्च किए। आरोप है कि युवक ने उससे चार लाख रुपये और एक बुलट बाइक भी ले ली, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।

मूलरूप से बाराबंकी की रहने वाली किन्नर वर्तमान में सिकंदरा क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात सिकंदरा के लखनपुर गांव निवासी त्रिवेंद्र से हुई थी। आरोप है कि त्रिवेंद्र ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर पत्नी बनाकर रखने का भरोसा दिया।

इसके बाद आरोपी उसे शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाने लगा और कथित तौर पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार, त्रिवेंद्र ने शादी के लिए उसके सामने शर्त रखी कि उसे पुरुष किन्नर से स्त्री किन्नर बनना होगा। प्रेमी की बात पर विश्वास करते हुए उसने सर्जरी कराकर लिंग परिवर्तन करा लिया।

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसे शारीरिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। त्रिवेंद्र ने कथित तौर पर उससे चार लाख रुपये और बुलट बाइक ले ली। इसके अलावा वह किन्नर को मिलने वाली बधाई की रकम भी ले जाता था।

बाद में पीड़िता को पता चला कि त्रिवेंद्र पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने उससे शादी करने और अपनी रकम लौटाने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। धोखे से आहत होकर वह बाराबंकी लौट गई और अपने गुरु को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़िता ने सिकंदरा थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिकंदरा इंस्पेक्टर राजीव त्यागी के मुताबिक, तहरीर के आधार पर त्रिवेंद्र और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सीतामढ़ी में बेटे ने बांस के टुकड़े से मां को पीटकर मार डाला, कुछ घंटे में गिरफ्तार

सीतामढ़ी। चोरौत थाना क्षेत्र की चोरौत पश्चिमी पंचायत में गुरुवार देर रात एक युवक ने कथित तौर पर अपनी 60 वर्षीय मां की बांस के टुकड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान पवित्री देवी उर्फ मनरखनी (60) के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी उनका बेटा सिकिन्द्र मुखिया (30) बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात सिकिन्द्र अपनी मां के फूस के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने टाटी तोड़कर घर में प्रवेश किया और बांस के टुकड़े से पवित्री देवी के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी परीक्षण मुखिया समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।

वारदात के बाद सिकिन्द्र गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर परिगामा पंचायत के योगिया गांव स्थित अपनी बहन के घर चला गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोनी कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी का पता लगाया और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

ग्रामीणों के अनुसार, सिकिन्द्र की मानसिक स्थिति पहले से ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि वह पहले भी मोहल्ले की महिलाओं और बच्चों को डंडा लेकर दौड़ा चुका था। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पूछताछ और जांच के बाद ही कारण सामने आने की बात कह रही है।

बताया गया कि सिकिन्द्र के पांच भाई और दो बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है और परिवार के अधिकांश सदस्य दिल्ली में अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। आरोपी की पत्नी भी अपने तीन बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। घटना के समय घर में पवित्री देवी और उनका बेटा सिकिन्द्र ही मौजूद थे।


गाजियाबाद के राजनगर में युवक से आईफोन-16 प्रो लूटा, स्प्लेंडर सवार बदमाश फरार

गाजियाबाद। राजनगर में बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का आईफोन लूटकर फरार हो गए। वारदात 31 अगस्त की सुबह सेक्टर-9 चौराहे के पास हुई। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

राजनगर निवासी ऋषभ अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि वह 31 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने कुत्ते को घुमाने के लिए सेक्टर-9 की ओर गए थे। वापस घर लौटते समय सेक्टर-9 चौराहे के पास स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। मौका मिलते ही बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर तेज रफ्तार से फरार हो गए।

ऋषभ ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन साथ में कुत्ता होने के कारण वह उन्हें पकड़ नहीं सके। उनके मुताबिक, लूटा गया फोन आईफोन-16 प्रो था, जिसमें दो ई-सिम लगी हुई थीं। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

शिकायत मिलने के बाद कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

गौरतलब है कि गाजियाबाद में हाल के दिनों में लूट की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले आरडीसी में सैर कर रही बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात हुई थी। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन में भी महिला से चेन लूट का मामला सामने आया था।


गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

देहरादून:  उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त दिनेश कुमार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 32 वर्ष, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार में दर्ज मु0अ0सं0 671/2023, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा NBW तथा धारा 84 BNSS के तहत कार्रवाई जारी की गई थी। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

STF टीम ने अभियुक्त की लगातार पतारसी-सुरागरसी और तकनीकी सर्विलांस की। इसी दौरान मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन थाना छप्पार क्षेत्र, मुजफ्फरनगर में चिन्हित की गई। सूचना पर STF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को थाना छप्पार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 32 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली STF टीम:

निरीक्षक एन.के. भट्ट

उपनिरीक्षक विद्या दत्त जोशी

हेड कांस्टेबल सुधीर केसला

हेड कांस्टेबल अनूप भाटी

हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार

हेड कांस्टेबल महेन्द्र नेगी

कांस्टेबल कादर खान


80 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, नशा तस्करी में पहले भी जा चुका हैं जेल 

देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना राजपुर और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 259 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 02 सितंबर की देर रात जंगल मंगल तिराहा, पुरकुल रोड के पास चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर राशिद को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम का निवासी है और शहर के अलग-अलग इलाकों में सब्जी की ठेली लगाता है। पुलिस के मुताबिक, जल्द पैसा कमाने के लालच में वह मिर्जापुर, सहारनपुर निवासी एक नशा तस्कर से स्मैक लेकर आया था और इसे स्थानीय नशा तस्करों को महंगे दामों पर बेचने की तैयारी में था।

गिरफ्तार आरोपी राशिद पुत्र शमशाद, उम्र 52 वर्ष है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क के संबंध में आगे जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामदगी:

259 ग्राम अवैध स्मैक, अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये।

पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष राजपुर उ0नि0 पीडी भट्ट

चौकी प्रभारी कुठाल गेट उ0नि0 प्रवीण सैनी

कांस्टेबल अमित, मोहित और एएनटीएफ के कांस्टेबल गौरव


नाबालिग से कई बार दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी; आरोपी पर केस दर्ज

खरखौदा। नाबालिग से दुष्कर्म और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पहले रोहतक महिला थाने में दर्ज की गई थी। मामला सोनीपत जिले से संबंधित होने के कारण जीरो एफआईआर के जरिए इसे खरखौदा थाने भेजा गया। पुलिस ने दो सितंबर को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह बचपन से अपनी नानी के साथ गांव में रहती थी और वहीं पढ़ाई करती थी। आरोपी उसकी नानी की बहन का बेटा है, जो रिश्ते में उसका मामा लगता है। आरोप है कि आरोपी बचपन से ही उसे गलत तरीके से देखता और आपत्तिजनक इशारे करता था। विरोध करने पर वह डराता और जान से मारने की धमकी देता था।

पीड़िता के अनुसार, जब वह छठी कक्षा में पढ़ती थी, तब आरोपी ने गांव स्थित नानी के घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सोनीपत में किराये के मकान और बाद में रोहतक स्थित घर में भी उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

पीड़िता का कहना है कि वह जब भी विरोध करती या शोर मचाने की कोशिश करती, आरोपी उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। इसी डर के कारण उसने लंबे समय तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2019 में नानी के घर जाने के दौरान भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसके बाद भी कई बार यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की वर्ष 2023 में शादी हो गई। शादी के बाद उसने अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद एक सितंबर को रोहतक महिला थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की।

चूंकि घटना का क्षेत्र सोनीपत जिले से संबंधित था, इसलिए जीरो एफआईआर को खरखौदा थाने भेजा गया। पुलिस ने दो सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 15 हजार रुपये का जुर्माना

श्रावस्ती। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश (रेप एलांग विथ पाक्सो) सौरभ सक्सेना ने दोषी पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं जमा करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विशेष लोक अभियोजक रोहित गुप्ता के अनुसार, मामला तीन जुलाई 2022 का है। भिनगा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को सिरसिया क्षेत्र के काजीपुरवा निवासी रवि कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

किशोरी के पिता की तहरीर पर भिनगा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने रवि कुमार को दोषी माना। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने उसे 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp