Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, दंपती के खिलाफ केस दर्ज

जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, दंपती के खिलाफ केस दर्ज

जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, दंपती के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून। रायवाला क्षेत्र में जमीन खरीद के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि रिश्तेदारी का फायदा उठाकर जमीन का सौदा कराया गया और करोड़ों रुपये लेने के बावजूद न तो पूरी जमीन का बैनामा कराया गया और न ही कब्जा दिया गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में न्यू वसंत विहार एन्क्लेव निवासी पंकज बहल ने बताया कि उनके रिश्तेदार मनीष बजाज ने रायवाला स्थित करीब 4030 वर्गमीटर भूमि का सौदा 75 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि मनीष ने खुद को पूरी भूमि का विक्रय कराने में सक्षम बताते हुए उनसे नकद और चेक के माध्यम से कुल 3 करोड़ 75 लाख रुपये ले लिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद उनके नाम केवल पांच बीघा भूमि का ही विक्रय पत्र कराया गया। इतना ही नहीं, संबंधित भूमि का वास्तविक कब्जा भी उन्हें नहीं सौंपा गया। बाद में पता चला कि विवादित जमीन पर किसी तीसरे पक्ष का कब्जा है।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो मनीष बजाज और उसकी पत्नी गौरिका बजाज ने समझौते का प्रस्ताव रखा। दोनों ने नोटरी के समक्ष लिखित रूप से तय समय में पूरी रकम लौटाने का वादा किया। समझौते के अनुसार 75 लाख रुपये मार्च 2026 तक और शेष तीन करोड़ रुपये सितंबर 2026 तक लौटाने थे, लेकिन तय समय बीतने के बावजूद कोई भुगतान नहीं किया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp