Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

AIIMS रैन बसेरा के केयरटेकर ने की खुदकुशी, छत के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

AIIMS रैन बसेरा के केयरटेकर ने की खुदकुशी, छत के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

AIIMS रैन बसेरा के केयरटेकर ने की खुदकुशी, छत के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरानगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एम्स अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरा के केयरटेकर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान शुभम शुक्ला (पुत्र जनार्दन शुक्ला) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुभम एम्स के रैन बसेरा में केयरटेकर था और उसका भाई भी उसी परिसर में कार्यरत है। बुधवार तड़के भोर में करीब 4 बजे शुभम अपने कमरे से निकलकर छत पर बने एक अन्य कमरे में गया था। काफी देर तक नीचे न आने पर परिजनों को चिंता हुई। सुबह करीब 5:30 बजे जब पिता जनार्दन और अन्य सदस्य छत पर पहुंचे, तो शुभम का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला।

परिजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक सुनील राय ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारा जा चुका था। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खुदकुशी के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने जांच के लिए मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp